Pravasi Aapravasi में क्या अंतर है? जानिए आसान शब्दों में ?

Pravasi Aapravasi Difference – हममें से अधिकांश लोगों ने प्रवासी, अप्रवासी और आप्रवासी शब्द कई बार सुना होगा, लेकिन यह निश्चित नहीं है सभी लोगों को “प्रवासी अप्रवासी में अंतर” पता है। कई लोग इन शब्दों के बीच भ्रमित हो जाते हैं। ये शब्द एक दूसरे से कैसे भिन्न हैं? आप किसी को कब ‘प्रवासी’ और अप्रवासी या फिर आप्रवासी’ कह सकते हैं। इनका जवाब आगे स्पष्ट करने का प्रयास किया है। इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें..

pravasi aapravasi Diffrence

प्रवासी किसे कहते है ?

प्रवासी उसे कहा जाता है जो प्रवास करता है, प्रवास रात्रि भर के लिए भी हो सकता हैं और इससे लंबे समय के लिए अर्थात अपने मूल स्थान से दूसरे स्थान पर निवास करता है। अगर आसान शब्दों में कहें तो एक प्रवासी वह होता है, जो अस्थाई यानी थोड़े समय के लिए सामाजिक, आर्थिक, या अन्य कारणों से अपने देश को छोड़ने का विकल्प चुनता है। आमतौर पर अपने बेहतर जीवन की तलाश में रहते हैं।

प्रवासी अपने मूल स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर अस्तित्व का अनुभव करता है, उस स्थान की सांस्कृतिक, भाषा, और जीवनशैली का हिस्सा बनता है। लेकिन प्रवासी अपने मूल स्थान पर लौटने के इच्छुक रहते हैं। प्रवासी को अंग्रेजी में Migrant कहा जाता है। (विदेश में निवास करने वाला | परदेस में रहनेवाला | स्थान बदल कर रहने वाला) 

आप्रवासी किसे कहा जाता है ?

आप्रवासी एक विशेष प्रकार का प्रवासी है जो अपने जन्म स्थान के अलावा अन्य देश को अपना मुख्य स्थाई निवास स्थान बनाता है, यानी वे कानूनी रूप से वहां बस गया हैं या अवैध रूप से स्थाई रहते है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उस व्यक्ति ने उस देश की नागरिकता ली हो या किसी मूल निवासी से शादी की हो या देश को कोई अन्य सेवा दी है – वह हमेशा एक अंतरराष्ट्रीय प्रवासी ही कहलाएगा।

जैसे- कि यदि कोई मूलतः भारत का रहने वाला था, और अब वह अमेरिका में रहता है; अतः अमेरिका के लिए वह व्यक्ति आप्रवासी है। आप्रवासी को अंग्रेजी में Immigrant (इमिग्रेंट) कहते है। (आकर रहने वाला, प्रवास करने वाला)

प्रवासी आप्रवासी अंतर | Pravasi Aapravasi Antar

प्रवासी आप्रवासी 
प्रवासी वह व्यक्ति होता है जो काम या बेहतर रहने की स्थिति की तलाश में एक अलग क्षेत्र या  किसी देश में अस्थाई रूप से रहता है।आप्रवासी वह व्यक्ति होता है जो स्थायी रूप से रहने के इरादे से किसी विदेशी देश में जाता है।

सीधे शब्दों में कहें तो, एक प्रवासी (Pravasi) वह होता है जो अस्थायी रूप से एक नए देश में चला जाता है। प्रवासी’ आम तौर पर जब भी अपने देश वापस लौटने का मन करते हैं तो अपने देश लौट जाते हैं। जबकि एक आप्रवासी (Aapravasi) वह होता है जो नए देश में बस जाता है। स्थायी रूप से रहता है यानी उस देश को या उस गंतव्य स्थान को अपना निवास स्थान बना लेता है।

अप्रवासी (Aprvasi): अप्रवासी का कोई विशेष मतलब नही बताया जाता है, इसका अर्थ है: जो प्रवास न करता हो अर्थात जो अपने मूल स्थान के आस-पास ही रहे; अधिक दूरी पर न जाये..!

यह भी पढ़ें:- literacy Meaning In Hindi : साक्षरता का अर्थ हिंदी में

प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 18 दिसंबर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस प्रवासियों के महत्त्वपूर्ण योगदान को पहचानने उनके सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करने के लिए निर्धारित किया गया है। 4 दिसंबर, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया भर में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस’ मानने की घोषित की थी।

भारत सरकार द्वारा “Bhartiya Pravasi Diwas”  हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से अपने देश लोटे थे। साल 2003 से ये दिवस हर साल भारत में मनाया जाता है।

उम्मीद करता हु दोस्तों आपको आज का हमारा लेख अच्छा लगा होगा। लेख से आपको प्रवासी, अप्रवासी, आप्रवासी (Pravasi Aapravasi Diffrence) के बीच अंतर जरूर समझ आया  होगा है। अगर आपको आज की जानकारी नॉलेजेबल लगी है तो नीचे कमेंट कर जरूर बताएं।

स्रोत: विकिपीडिया 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page