Agneepath Yojana – कैसे होगी भर्ती ? जानिए ट्रेनिंग, सैलरी, पेंशन के बारें में

Agneepath Yojana 2022 – नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार ने मंगलवार 14 जून को तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती के लिए Agnipath Scheme शुरू की है। इस योजना के आधार पर भारतीय सेनाओं में 4 साल के लिए युवाओं को भर्ती किया जायेगा इस योजना के तहत भर्ती हुए सैनिकों को “अग्निवीर” कहा जायेगा।

17½ से 21 साल के बीच के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते है वहीं पहली भर्ती में आयु सीमा में भी छूट दी गई है, इस योजना के तहत चयन हुए सैनिकों/अग्निवीरों को Training व अन्य सुविधाएं दी जायेगी लेकिन 4 साल के बाद कुछ ही सैनिकों के Performance के आधार पर कुछ सैनिकों को स्थाई तौर पर रखा जायेगा और बाकी को सेवा- निवृत्त कर दिया जायेगा।

Agneepath Yojana के जरिए सेना का हिस्सा बने सैनिकों को प्रतिमाह 30 हजार से 40 हजार रुपए तक वेतन मिलेगा। साथ ही इन्हें 48 लाख रुपए का जीवन बीमा का कवर भी मिलेगा।

Agneepath-Yojana-Kya-hai

इसके अलावा Agniveer को सेवा-निवृत्ति पर Agniveer Skill Certificate & Bridge कोर्स भी मिलेगा, जो उन्हें सेना की सेवा के बाद अन्य नौकरीयों में जानें में मदद करेगा। यह भर्ती तीनों सेनाओं जल सेना, थल सेना व नभ सेना में करवाई जायेगी।

तो आइए दोस्तों जानते है, Agneepath Yojana के बारे में विस्तार से की Agnipath Scheme kya Hai – आप कैसे इस योजना के तहत देश की सेवा कर सकेंगे। ह भर्ती शुरू होने की जानकारी कहां मिलेगी या फिर इसके लिए अप्लाई कैसे करना है ? वह आवेदन के लिए पात्रता क्या होगी ?

Agneepath Yojana Wikipedia 

Scheme NameAgnipath Scheme Bharti Yojana
Launchमंगलवार, 14 जून 2022 को केंद्र सरकार द्वारा
Beneficiaries  Nameअग्निवीर / Agniveer
Agneepath Yojana Age Limit17½ साल से 21 साल तक | 1st भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जायेगी।
Total Duration of Job 4 साल
Salary30 से 40 हजार रूपये
Insurance48 लाख रुपए
Agniveer CertificationAgniveer Skill Certificate & Bridge कोर्स
Service Placeपहाड़ो से लेकर रेगिस्तान तक के इलाको में जल, थल और वायु में राष्ट्र की सेवा का अवसर
Training Period6 Months
Educational10th, 12th, ITI, Diploma
Selection ProcessMerit & शारीरिक दक्षता के आधार पर

अग्निपथ योजना क्या है- Agneepath Yojana kya hai

Agneepath Yojana 2022 – अग्निपथ योजना Armed forces के लिए एक अखिल भारतीय एक सीमित अवधि के लिए भर्ती योजना है। अग्निवीर के रूप में भर्ती किए जाने वाले युवा जवानों की तैनाती रेगिस्तान, पहाड़, भूमि, समुद्र या हवा में की जायेगी।

Agneepath Yojana के तहत भर्ती के लिए आवेदन योग्यता 

इस योजना के तहत होने वाली भर्ती केवल Officer Rank से नीचे के कर्मियों के लिए होगी, वह आवेदन करने वाले युवाओं की आयु सीमा 17½ साल से 21 साल तक होनी चाहिए। यह भर्ती भी रैलियों के माध्यम से साल में 2 बार की आयोजित करवाई जायेगी।

अग्निवीरों का वेतन कितना दिया जायेगा?

बताया जा रहा है, की Joining के पहले साल में अग्निवीरों को 4.76 लाख रुपए का Package मिलेगा। वहीं 4 साल का कार्यकाल खत्म होने तक इसे 6.92 लाख रुपए तक बढ़ाया जा सकता है।

यानी अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों को हर महीने 30 हजार से 40 हजार वेतन मिलेगा

महत्वपूर्ण बात यह बताई जा रही है – कि इस अवधि के दौरान, अग्निवीरों के वेतन का 30 % एक सेवा निधि फंड कार्यक्रम के तहत अलग रखा जायेगा, वह सरकार द्वारा भी इस फंड में प्रत्येक महीने एक समान राशि का भुगतान करती रहेगी।

इस प्रकार 4 साल की अवधि के अंत में, प्रत्येक सैनिक को एक साथ राशि के रूप में 11.71 लाख रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा प्रत्येक महीने के लगभग 21000 रुपए अग्निवीरों वेतन के रूप में दिए जाएंगे

Pay-Benefits-Agneepath-Yojana

Award , Medal, Bhatta मिलेगा। वहीं सरकार अग्निवीरों के लिए 44 लाख का जीवन बीमा भी करवायेगी।

क्या 4 साल पूरे होने के बाद अग्निवीर सेना में स्थाई हो सकते हैं ?

जी हां, जब 4 साल का कार्यकाल पूरा हो जायेगा तब अग्निवीर सैनिक सेना में Permanent Job के लिए आवेदन कर सकते है। सेना के अधिकारी अग्निवीरों को योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर उन्हें स्थाई करने पर विचार करेंगे। इससे 25% ‘अग्निवीरों’ को स्थायी तौर पर भर्ती किया जायेगा। यानी की हर 4 में से 1 एक अग्निवीर को परमानेंट जॉब मिलेगी।

अग्निवीरों का किसी हादसे का शिकार होने पर क्या होगा ?

भारतीय आर्मी चीफ ने बताया कि अगर इस 4 साल की सेना भर्ती के सेवा के दौरान कोई अग्नीवीर शहीद होता है तो उसके परिवार को पूरा Insurance Cover मिलेगा।

इसके अलावा, शहीद के परिवार को ” Seva Nidhi ” समेत लगभग एक करोड़ रुपये दिए जायेगे. व शहीद की शेष रही सेवा का पूरा वेतन भी परिवार को मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Jan Samarth Portal – जानिए क्या है जन समर्थ पोर्टल, कैसे मिलेगा फायदा ?

यदि इस सेवा के दौरान अगर कोई जवान दिव्यांग हो जाता हैं, तो उसे दिव्यांगता के प्रतिशत के हिसाब से लगभग 44 लाख रुपये मिलेंगे। सेवा निधि के अलावा बची हुई सेवाकाल की पूरा वेतन भी जवान को दिया जायेगा।

यह भी जानिए अग्निवीरों के बारें में !

सवाल: चार साल बाद Agniveer क्या करेंगे ? क्या उन्हें वही सुविधाएं मिलेंगी जो अभी पूर्व सैनिकों को मिलती हैं?

जवाब: सेना में सेवा करने के दौरान अग्निवीरों को Health Facilities दी जायेगी, लेकिन अग्निवीरों को सेवा निवृत्ति के बाद उन्हें किसी भी तरह की Pension नहीं दी जायेगी। साथ ही पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी।

4 साल बाद अग्निवीर सेना में Permanent Joining के लिए Apply कर सकते हैं। इसमें हर 4 में से 1अग्निवीर को पुनः भर्ती किया जायेगा। यानी की योग्यता के आधार पर 25 प्रतिशत को भर्ती किया जायेगा।

4 साल की सेवा के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों को Seva Nidhi Package के तौर पर लगभग 12 लाख रुपए दिए जायेंगे। इसके अलावा 48 लाख का Insurance Cover होगा।

इसके अलावा अग्निवीरों को मिले स्किल सर्टिफिकेट और ब्रिज कोर्स से दूसरी जॉब व बैंक लोन के जरिए उन्हें दूसरा करियर शुरू करने में मदद की जायेगी।

याद रखें – ये दोनों सुविधाएं उन 25 प्रतिशत अग्निवीरों को भी मिलेंगी जिन्होंने सेना में Permanent Join किया हैं।

सवाल: अग्निपथ स्कीम के तहत हर साल कितने युवाओं को भर्ती किया जायेगा ?

जवाब: अग्निपथ के तहत होने वाली भर्ती में हर साल लगभग 45 से 50 हजार युवाओं को भर्ती किया जायेगा। अगले 4 से 5 सालों में इस भर्ती संख्या को बढ़ाकर 50 से 60 हजार व उसके बाद 90 हजार से 1 लाख की भर्तियां की जायेंगी।

सवाल: अग्निवीरों की Training में क्या शामिल होगा ?

जवाब: अग्निवीरों को भारतीय सेना के जवानों की तरह ही Training दी जायेगी। जो की 6 माह की होगी।

सवाल: क्या अग्नीपथ योजना के तहत महिलाओं को भी शामिल किया जायेगा।

जवाब: इस योजना की भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई पदों पर महिलाओं को भी शामिल करने की अनुमति दे दी गई है।

सवाल : क्या अग्निवीरों को Promotion दिया जायेगा ?

जवाब: Agniveer Promotion – अग्निवीरों को सेना में एक अलग रैंक दी गई है। इसीलिए सिर्फ अग्निवीर रहते हुए अभी तक उनके लिए किसी भी तरह का Promotion देना का नियम नहीं बनाया गया है।

सवाल : Agneepath Yojana के तहत भर्तियां बस 4 साल के लिए होंगी तो क्या अग्निवीरों को वही सम्मान और पुरस्कार मिलेगा जो की वर्तमान में जवानों को मिलता है?

जवाब: हां, हालांकि अग्निवीरों को सेना के मूल जवानों से अलग बैंच जरूर रखा जायेगा। लेकिन काम के आधार पर उन्हें बाकी सैनिकों जैसा ही सम्मान और पुरस्कार मिलेगा।

अग्निवीरों की Officer Rank के नीचे वालो पदों पर भर्ती होगी यानी की सिपाही, नायक, हवलदार जैसे पदों के लिए।

सवाल: क्या अग्निवीर 4 साल पूरा होने से पहले सेना की नौकरी छोड़ सकते हैं?

जवाब: नहीं। सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों को 4 साल का कार्यकाल पूरा करना होगा। इस बीच वो अपनी मर्जी से सेना की नौकरी नहीं छोड़ सकते।

लेकिन कुछ Special Condition में ही कोई अग्निवीर नौकरी छोड़ सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें होने ऑफिसर से Permission लेनी पड़ेगी।

बताया जा रहा है, की जो अग्निवीर बीच में नौकरी छोड़ेगा, उन्हें सेवा Nidhi का वो ही हिस्सा दिया जायेगा, जिसमें उनका योगदान है, यानी की उन्हें सरकारी हिस्से की राशि नहीं मिलेगी।

सवाल: Agneepath Yojana के तहत होने वाली भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते है ?

जवाब: इस योजना के तहत आने वाली भर्ती की जानकारी आपको Armed Forces से संबंधित वेबसाइट्स पर मिल जायेगी। इसलिए ओर अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर अधिकारिक वेबसाइट को देखते रहे – Agneepath Yojana Recruitment 2022

https://joinindianarmy.nic.in/

https://joinindiannavy.gov.in/

https://careerindianairforce.cdac.in/

सवाल: अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती के लिए आप आवेदन कब से कर सकते है?

जवाब: सरकार ने इस योजना का ऐलान हाल ही में 14 जून 2022 को किया है, इसलिए जल्द ही अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page