Asia Cup of Cricket : जानें एशिया कप विजेताओं की सूची (1984 से 2022 तक)

Asia Cup of Cricket : एशिया कप 2022 में 27 अगस्त से शुरू हुआ और 11 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मैच पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया। यह एशियाई टूर्नामेंट का 15 वां संस्करण था वहीं दूसरा टी – ट्वेंटी प्रारूप में खेला गया था। आप सब को पता की एशिया क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रमुख महाद्वीपों में से एक है, जिसमें महाद्वीप के तीन अलग-अलग देश कम से कम एक बार क्रिकेट विश्व कप या टी – ट्वेंटी विश्व कप जीतते हैं।

Asia Cup of Cricket Winners List

एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा हर दो या चार साल में एक बार एशिया कप का आयोजन करवाती है। इसके पहले एशिया कप आखिरी बार 2018 में आयोजित किया गया था। साल 2020 COVID-19 महामारी के कारण एशिया कप नहीं हुआ था, इस प्रकार 4 साल के ब्रेक के बाद, एशिया कप टूर्नामेंट इस साल संपन्न हुआ।

एशिया कप का इतिहास (Asia Cup History)

Asia Cup Of Cricket History: एशिया कप साल 1984 में शुरू हुआ था। वहीं शुरुआत में, इस टूर्नामेंट में केवल भारत, पाकिस्तान व श्रीलंका ही खेले थे, लेकिन धीरे-धीरे, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी इस टूर्नामेंट में शामिल हुए। इन टीमों ने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन तो जरूर किया है। लेकिन अब तक कोई खिताब नही जीत पाएं।

अब तक एशिया कप का किताब केवल भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान ने जीता है। वहीं भारत ने सबसे अधिक 7 बार, श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप का खिताब जीता है।

Asia Cup Format – एशिया कप का फॉर्मेट

एशिया कप 2022 का प्रारूप साल 2018 के एशिया कप जैसा ही है। यानी की चार टीमें सिंगापुर, कुवैत, हांगकांग व यूएई ओमान में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में खेले गए। इसमें विजेता टीम मुख्य टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका व बांग्लादेश के साथ शामिल हुए।

एशिया कप आयोजकों ने मुख्य प्रतियोगिता की 6 टीमों को एशिया कप के 2 Group में बांटा है। Group A में पाकिस्तान, भारत और क्वालीफायर के विजेता हांगकांग शामिल थी।

Group B में श्रीलंका, अफगानिस्तान व बांग्लादेश टीम शामिल थी। सभी टीमें अपने ग्रुप की अन्य दो टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेला।

फिर दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें एशिया कप Supar-4 राउंड के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद वे चारों टीमें एक-दूसरे से मैच खेला, अब इनमे अंक तालिका में टॉप 2 टीमों ने फाइनल खेला।

जैसे की:- इस साल पाकिस्तान श्रीलंका एशिया कप सुपर- 4 राउंड की अंक तालिका में टॉप रही ओर इनके बीच 11 सितंबर 2022 को एशिया कप का फाइनल खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराया और एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया।

Asia Cup Of Cricket Winners List: 1984 से 2022 तक

 

एशिया कप विजेताओं की सूची
सालविजेता स्थानकिसे हराया 
1984भारत दुबईश्रीलंका को
1986श्रीलंका कोलंबोपाक को
1988भारतढाकाश्रीलंका को
1990/91भारतकलकत्ताश्रीलंका को
1995भारतदुबईश्रीलंका को
1997श्रीलंकाकोलंबोभारत को
2000पाकिस्तानढाकाश्रीलंका को
2004श्रीलंकाकोलंबोभारत को
2008श्रीलंकाकरांचीभारत को
2010भारतदांबुलाश्रीलंका को
2012पाकिस्तानमीरपुरबांग्लादेश को
2014श्रीलंकामीरपुरपाकिस्तान को
2016भारतमीरपुरबांग्लादेश को
2018भारतदुबईबांग्लादेश को
2022श्रीलंकादुबईपाकिस्तान को

एशिया कप 2022 कहा खेला गया

Asia Cup 2022 : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम व शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में इस साल के एशिया कप के मैचों की मेजबानी की। यहां फाइनल सहित 10 मैचों खेले गए।

एशिया कप 2022 का प्रसारण & लाइव स्ट्रीमिंग

स्टार स्पोर्ट्स ने भारत में एशिया कप 2022 के सभी मैचों का प्रसारण किया। वहीं Disney+Hotsar ने भी एशिया कप के मैचों को लाइव स्ट्रीम किया।

FAQ : About Asia Cup Of Cricket

Q. भारत एशिया कप कितनी बार जीता है ?

भारत ने 7 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।

Q. श्रीलंका एशिया कप कितनी बार जीता है ?

श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप जीता है।

Q. पाकिस्तान एशिया कप कितनी बार जीता है?

पाकिस्तान ने एशिया कप 2 बार जीता है।

Q. एशिया कप में कितनी टीम होती हैं ?

एशिया कप में 6 टीमें शामिल होती है।

Q. एशिया कप कितने साल में होता है ?

एशिया कप का आयोजन 2 या 4 साल में एक बार करवाया जाता है।

Q. एशिया कप 2022 किसने जीता ?

एशिया कप 2022 का खिताब श्रीलंका ने जीता।

1 thought on “Asia Cup of Cricket : जानें एशिया कप विजेताओं की सूची (1984 से 2022 तक)”

Leave a Comment