नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में हम आपको राजस्थान के एक प्रसिद्ध कॉमेडियन Banwari Lal Goswami की जीवनी के बारे में बताने वाले हैं, कि कैसे बनवारी लाल गोस्वामी अपने जीवन में संघर्ष करते हुए एक छोटे से गांव से पूरे राजस्थान में “एक प्रसिद्ध कॉमेडियन” बने। तो आइए दोस्तों जानते हैं आज के लेख में प्रसिद्ध राजस्थानी कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी जीवन परिचय जो की ‘Bannu Panku’ के नाम से काफी महशूर है।
राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील में एक छोटे सा गांव गाडोदा में 1 दिसंबर 1981 को कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी का जन्म हुआ था। वहीं इनका गांव गाडोदा, सालासर बालाजी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Banwari lal Goswami Bio & Wiki
Name | Banwari lal |
Full Name | Banwari lal Goswami |
Date of Birth | 1 दिसंबर 1981 |
Age | 41 साल |
Religion | हिन्दू |
Cast | गोस्वामी |
Education Degree | बीए द्वितीय वर्ष |
School Name | S.k School Sikar |
College Name | Seth Moti Lal Collage Jhunjhunu |
Profession | यूट्यूब कॉमेडियन |
Birth Place | सीकर, राजस्थान |
Address | गाडोदा, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) |
Marital Status | विवाहित |
Wife Name | ज्ञात नही |
Children Name | ज्ञात नही |
Banwari Lal Goswami Family – बनवारी लाल गोस्वामी का एक छोटा सा परिवार है, इसमें कुल 5 सदस्य है, बनवारी लाल के माता – पिता , एक छोटा भाई ( Ravi Goswami ) व एक बड़ी बहन।

अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए इनके के पिता ड्राइविंग का काम किया करते थे, गरीबी के बावजूद बनवारी लाल का परिवार हंसी खुशी रहता था।
अगर आप बनवारी लाल गोस्वामी की कॉमेडी विडियो देखते है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा की क्या बनवारी लाल गोस्वामी शादीशुदा है? तो आपको बता दे दोस्तों, की कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी शादीशुदा है, वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते है, उनके बारे में यह भी कहा जाता है की उनके बच्चों की उम्र शादी की हो गई है। ये बात उन्होने खुद एक विडियो में कहीं है।
Banwari lal Goswami Wife Name
राजस्थानी कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी ने इंटरनेट पर अपने परिवार के बारे कुछ ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, वह अपने कॉमेडी वीडियो (Banwari lal ki Comedy) में स्वयं को अधिकांशतः एक कुंवारे के रूप में प्रस्तुत करते हैं, इसके पीछे का कारण वह बताते है की पब्लिक उनके इस रोल को काफी पसंद करती है (यानी की उनके कुंवारापन वाले वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है)
इसलिए Banwari lal Goswami ने अभी तक अपनी पत्नी व बच्चों के बारे में पब्लिक को कुछ नही बताया है।
अपने पिता का कम उम्र में देहांत हो जाने से बनवारी लाल गोस्वामी की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा था।
अपने पिता के जाने के बाद अपने परिवार का सारा बोझ उनके कंधो पर आने लगा था। लेकीन फिर भी बनवारी लाल गोस्वामी ने बीए द्वितीय वर्ष (Banwari lal Goswami Education B.a. 2nd Year) तक पढ़ाई की है।
बनवारी लाल ने अपनी स्कूली व कॉलेज की पढ़ाई राजस्थान के सीकर व झुंझुनूं से पूरी की थी।
|
|
Comedian Banwari Lal Goswami Job
अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए Banwari lal Goswami पेट्रोल पंप पर Job करने लगे थे। लेकिन बाद मे बनवारी लाल ने यह नौकरी छोड़ दी व आरटीओ ऑफिस (Banwari lal RTO Office Job) में नौकरी करने लगे।
बताया जाता है की बनवारी लाल के जीवन में इनके मामाजी का विशेष योगदान रहा था। क्योंकि उनका अधिकांश बचपन अपने ननिहाल में ही गुजरा था।
Banwari lal Goswami Tiktok
कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी का कभी Tiktok पर भी जाना पहचाना नाम था। आप नीचे दिए गए आंकड़ों में देख सकते है:-
Banwari lal Goswami Tiktok Account Details
Account Name | @Banwarilalgoswami |
Followers | 573.5k |
Videos | 279 |
Likes | 15.6m |
Views | 178.3m |
भारत में Tiktok बंद होने पर बनवारी लाल गोस्वामी ने कहा :-
कि मुझे अपने छः लाख फॉलोअर्स जाने का दुख है, लेकिन यह संतुष्टि भी है कि भारत के साथ गद्दारी करने वाले चीन को सबक सिखाने में मेरा भी योगदान रहा।
Banwari lal Goswami YouTube Channel
बनवारी लाल गोस्वामी ने अपनी मां की याद में यूट्यूब चैनल बनाया था। यह बताया जाता है की Comedian Banwari lal Goswami को शुरुआत में ऐसा लगता था : की गांव के लोग उन्हें भूलने लगे है व उनके साथ एक अजनबी सा व्यवहार कर रहे हैं।
तब बनवारी लाल की मां द्वारा कही एक बात : की बेटा कुछ ऐसा काम करो की लोग आपको याद रखे आपसे राम राम करें ।
16 जून 2015 को बनवारी लाल गोस्वामी की मां का निधन कैंसर से हो गया था, इसके तीन साल बाद बनवारी लाल ने अपनी मां की बरसी पर अपना यूट्यूब चैनल बनाया था।
उस समय Banwari lal Goswami की उम्र 35 साल से ऊपर हो चुकी थी।
बनवारी लाल गोस्वामी का यूट्यूब पर आने का उद्देश्य ?
बनवारी लाल गोस्वामी ने अपना यूट्यूब पर आने का उद्देश्य बताया की जो लोग दुखी हैं डिप्रेशन में जी रहे हैं, अगर उन्हें मेरे वजह से थोड़ी बहुत भी खुशी मिले तो वह मेरे लिए बहुत बड़ी बात हैै, मैं लोगों को हमेशा हंसता हुआ देखना चाहता हूं ।
BBB Bindas Goswami Youtube Channel
Banwari lal Goswami ने अपना यूट्यूब चैनल BBB Bindas Goswami 16 June 2018 को बनाया था।
YouTube Start | 16 June 2018 |
Channel Name | BBB Bindas Goswami |
Subscriber | 6 लाख 50 हजार |
Video uploaded | 150 + |
Total views | 9 करोड़ 71 लाख 5 हजार 5 सौ (अबतक) |
शुरुआत में बनवारी लाल गोस्वामी को अपना यूट्यूब कैरियर बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन वह कहते हैं ना की जो मेहनत करता है।

उनकी मेहनत एक दिन रंग जरूर लाती है ठीक ऐसा ही बनवारी लाल गोस्वामी के साथ हुआ।
आज बनवारी लाल गोस्वामी के यूट्यूब सब्सक्राइबर भारत के अलावा दर्जनों देशों में है, ओर कहा जाता है की शायद ही ऐसा कोई मारवाड़ी व्यक्ति होगा जिसने Banwari Lal Ke Comedy Video नहीं देखें होंगे।
Banwari Lal Viral Video
Viral Video Banwari lal Goswami : बनवारी लाल का एक वीडियो जो की “जाट और सेठ ” के नाम से था, वह काफी वायरल हुआ। उसे लोगों द्वारा शेयर किया जाने लगा, अच्छे खासे लाइक्स, कॉमेंट्स आने लगे थे। इसके बाद उनके अन्य कॉमेडी वीडियोज को भी लोगो द्वारा काफी पसंद किया जाने लगे व इससे उनके यूट्यूब सब्सक्राइबर भी बढ़ने लगे थे।
अब तो Banwari lal ki Comedy Video पर 4 – 5 लाख व्यूज तो आसानी से मिल जाते है और वायरल वीडियो पर तो उनके व्युज 30 लाख से ऊपर जाते हैं।
अगर आप भी सोशल मीडिया का उपयोग करते हो तो आपने भी Banwari Lal ki Comedy Video : Facebook, Twitter, Instagram, Whatsapp, Youtube, Share Chat या अन्य प्लेटफॉर्म पर जरूर देखी होगी।
Banwari Lal ki Comedy Video
Banwari lal ki Comedy – बनवारी लाल की कॉमेडी वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ समाज की कुप्रथाओं के खिलाफ भी करारा हमला कर रहे है।
वह अपने विडियोज में दहेज ,अट्टा-सट्टा व मौसर जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे है।
Banwari Lal ki Comedy Video मारवाड़ी भाषा में, छोटे चुटकले टाइप के वीडियो होते है, जो कि बहुत ही हंसाने वाले व मजेदार होते हैं।
Banwari Lal Goswami का कॉमेडी वीडियो में बोलने का अंदाज व डायलॉग इतना शानदार होते है की वह एक उदास चेहरे पर भी हंसी ला सकते है।
अगर आपने अभी तक Banwari lal ki Comedy Video नहीं देखी है तो आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।
Banwari Lal Goswami Income
बनवारी लाल की कमाई – कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी की हम Income की बात करें तो उनकी आय का सबसे बड़ा स्रोत उनका यूट्यूब चैनल बताया जा रहा है।
एक वेबसाइट के अनुसार : Banwari Lal Goswami ki Daily Income , Monthly Income ,Yearly Income जो की कुछ इस प्रकार है।
Daily Income | 4 से 5 हजार तक |
Monthly Income | 1 लाख 40 हजार |
Yearly Income | 15 लाख तक |
Youtube Team Banwari lal Goswami
Banwari Lal Goswami ki team : यूट्यूब के लिए बनवारी लाल गोस्वामी की एक छोटी सी टीम है, जिसके वह स्वयं टीम के लीडर है। Banwari lal Goswami team के साथी कलाकार के नाम कुछ इस प्रकार है।
- बनवारी लाल गोस्वामी / बन्नू ( स्वयं )
- पंकज सोनी ( पंकु )
- रवि गोस्वामी (बनवारी लाल के छोटे भाई)

30 Best Comedy Video Banwari Lal Goswami
हमने बनवारी लाल गोस्वामी के कुछ शानदार कॉमेडी वीडियो की एक लिस्ट तैयार की है, आप इन वीडियो को गूगल या यूट्यूब पर सर्च कर देख सकते है। यह लिस्ट कुछ इस प्रकार है – Banwari Lal ki Comedy Video list : Banwari Lal ke famous Video : Best YouTube Video Banwari Lal Goswami !
- उकाबी होशियार 35 लाख व्यूज
- अणुतो सौदों 28 लाख व्यूज
- डैड स्याना 24 लाख व्यूज
- बनु की बिंदणी हुई Quarantine 20 लाख व्यूज
- कबाड़ी और विदेशी 17 लाख व्यूज
- Poon Pagal 15 लाख व्यूज
- राजस्थानी सेठ 15 लाख व्यूज
- मेरी प्यारी बिंनणी
- कुंवारा मल s/o रांडा मल
- देसी की टक्कर
- डेंचू के पापा
- बनवारी लाल और मामा मामी
- चालू लुगाई भोला मोट्यार
- उलजेड़ी ढाणी
- जवाई का भायला
- बिनाणी को मोल
- कुंवारा बनवारी लाल
- कुंवारों का जीमण
- मरगा थोड़ी यार
- सेठ जी की वसूली
- बनवारी लाल चाल्यो सासरियो
- स्वर्ग वासी आत्मा
- आदमी और मिनख
- बनु का पेचा
- बाप बेटा दोन्यू
- कुंवारा बनवारी लाल और मांगतोड़ा
- जाट और सेठ
- जवाई जम ससुर जी खत्म भाग 1 & 2
- छोटे मोटे झगड़े
- खोदा की ढाणी भाग 1 & 2
- घोटाला
Banwari lal Goswami Ofiicial Social Media Accounts
officialbanwarilal | |
officialbanwarilal | |
officialbanwari | |
YouTube | BBBBINDASGOSWAMI |
Banwari lal Goswami Contact Number
अगर दोस्तों आप बनवारी लाल गोस्वामी से संपर्क करना चाहते हैं, आप उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलो कर मैसेज कर सकते है।
वह आप बनवारी लाल गोस्वामी से उनके ईमेल आईडी से संपर्क कर सकते है, उनकी ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है – [email protected]
FAQ : Banwari lal Goswami
Q. बनवारी लाल गोस्वामी कौन है ?
बनवारी लाल गोस्वामी कॉमेडियन है, वह यूट्यूब पर मारवाड़ी कॉमेडी वीडियो के साथ-साथ समाज की कुप्रथाओं के खिलाफ भी अपने विडियोज में दहेज ,अट्टा-सट्टा व मौसर जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाते है।
Q. बनवारी लाल गोस्वामी की उम्र क्या है ?
बनवारी लाल गोस्वामी की उम्र 41 साल है उनका जन्म सन् 1981 में हुआ था।
Q. क्या बनवारी लाल गोस्वामी कुंवारे है ?
जी नहीं, बनवारी लाल गोस्वामी की शादी हों चुकी है, लेकीन उन्होंने अपने परिवार के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बताया है!
Q. बनवारी लाल गोस्वामी कितने पढ़े लिखे है ?
बनवारी लाल गोस्वामी ने बीए 2nd ईयर तक पढ़ाई की है।
उम्मीद करते है दोस्तो, की आपको हमारा आज का आर्टिकल Banwari Lal Goswami Biography | जानिए कॉमेडियन बनवारी लाल की उम्र, फैमिली, करियर, आय व जीवनी के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा।
यह भी पढ़े – Saloniyaapa & Saloni Singh Biography in Hindi
Achha article likha aapne banwari lal goswami par
धन्यवाद भाई जी
Bhai achha aartical likha aapne lekin please banwari Lal ke wife or bachho ke bare me or jankari dijiye.
Mene banwari Lal ke lagbhag sabhi video dekhe hai
जयश्री बालाजी,,जयश्री श्याम ।। नागौर जिले के लाडनूं तहसील के ग्राम पंचायत में श्याम बाबा जी का मंदिर बना रहे। जो सभी के सहयोग से बनेगा। इसमें आपके भागीदारी चाहिए । जिसमें आपके द्वारा मंदिर निर्माण के लिए विज्ञापन करवाना है। सो आपसे किस प्रकार कैसे मिले बताये।
धन्यवाद।