Cyrus Mistry Accident – जानिए कैसे हुआ टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन

Cyrus Mistry Death | Cyrus Mistry Accident Car Photos : टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार 4 सितंबर को सड़क हादसे में निधन हो गया। वह अपनी मर्सेडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। तब पालघर में सूर्या नदी पर बने पुल पर लगभग दोपहर बाद 3:15 बजे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें साइरस मिस्त्री व उनके पुराने दोस्त जहांगीर पंडोले की मृत्यु हो गई।

इस सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री सहित 2 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना घटित कार में कुल 4 लोग सवार थे।

Cyrus Mistry Accident
Cyrus Mistry Accident : कार में कुल 4 लोग सवार

Cyrus Mistry Death : कैसे हुआ साइरस मिस्त्री का एक्सिडेंट

बताया जाता है की साइरस मिस्त्री व उनके दोस्त जहांगीर पंडोले दोनों कार की पिछली सीट पर थे। वहीं मर्सेडीज कार जानी-मानी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनहिता पंडोले चला रही थी वहीं उनके साथ कार की आगे की सीट पर उनके पति डेरियस पंडोले बैठे थे

इस कार एक्सीडेंट का कारण बताया जाता हैं, की ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया था। इसके बाद कार Road Divider से टकरा गई थी।

घटना की जांच पड़ताल के बाद टीम ने पाया कि साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार के सभी सेफ्टी फंक्शन ठीक तरह से काम कर रहे थे। व हादसे के समय एयरबैग भी खुले थे, लेकिन सीट बेल्ट न लगाने की वजह से साइरस मिस्त्री के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आईं थी। ओर यही उनकी मौत की वजह बनीं।

जांच टीम ने दावा किया है की साइरस मिस्त्री का सिर कार की छत से टकराया था, साइरस मिस्त्री के पोस्टमॉर्टम के समय अंदरूनी अंगों के जख्म यह दिखाते हैं कि कार बेहद तेज रफ्तार से चल थी।

कार की पिछली सीट पर बैठे दोनों लोगों यानी की साइरस मिस्त्री व जहांगीर पंडोले ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखा था। यही वजह थी कि डिवाइडर से कार टकराने पर दोनों जोर से उछले और उनका सिर कार की छत से टकराया। इससे उनके सिर और शरीर के दूसरे अंगों पर जानलेवा चोटें आई ओर उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड दिया।

Cyrus Mistry Accident कब हुआ ?

बताया जा रहा है की मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दोपहर लगभग 3:15 बजे यह हादसा हुआ। साइरस मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उस कार का नंबर MH-47-AB-6705 है।

Cyrus Mistry car Accident photoes
इस हादसे में साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज का अगला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया

यह घटना तब घटित हुई जब साइरस मिस्त्री व अन्य लोग अपनी कार से उदवाड़ा के पारसी मंदिर से लोट रहे थे, यहां की देखरेख व धर्मशाला का सारा खर्च साइरस मिस्त्री ही उठाते हैं। तब यह Accident दोपहर लगभग 3: 15 बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी के पुल पर हुआ। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के Deputy CM देवेंद्र फडणवीस ने इस सड़क दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Cyrus Mistry Accident place
वह रोड डिवाइडर जिससे कार टकराई
Cyrus Mistry Accident
Cyrus Mistry Accident Photoes

भारतीय प्रधानमंत्री ने शोक जताया

साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंनेे ट्वीट किया की- साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है।

Modi on Cyrus Mistry Accident

वे भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार ओर मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

कौन थे साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री बायोग्राफी : साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। उनका पूरा नाम साइरस पालोनजी मिस्त्री था, वो Shapoorji Pallonji Group के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे।

साइरस मिस्त्री ने मुंबई के Cathedral and John Connon School से अपनी शुरुआती स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद वे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन चले गये व लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

Cyrus Mistry Profile Photo
Cyrus Mistry Profile Photo

इसके बाद साइरस मिस्त्री ने साल 1991 में अपना पारावरिक बिजनेस जॉइन किया था। ओर उन्हें साल 1994 में शापूरजी पालोनजी ग्रुप का डायरेक्टर नियुक्त किया गया।

साइरस मिस्त्री नेतृत्व में इस कंपनी ने भारत का सबसे ऊंचा रेसिडेंशियल टावर, सबसे लंबा रेलवे पुल व सबसे बड़े पोर्ट का निर्माण किया था। इस कंपनी का कारोबार कपड़े से लेकर रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी व बिजनेस ऑटोमेशन तक फैला हुआ है।

रतन टाटा के रिटायर होने के बाद साइरस मिस्त्री दिसंबर 2012 में टाटा सन्स के चेयरमैन बने थे। व 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री पद से हटा दिया गया।

28 जून 2022 को साइरस मिस्त्री के पिता का निधन हुआ था। अब साइरस मिस्त्री ओर उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार में उनकी पत्नी रोहिका, दो बेटे फिरोज व जहान हैं। वहीं उनके बड़े भाई शापूरजी मिस्त्री कई कंपनियां चला रहे हैं।

साइरस मिस्त्री की कुल संपत्ति 80 हजार करोड़ रुपए हैं। टाटा समूह में टाटा ट्रस्ट के बाद सबसे ज्यादा 18.5% शेयर मिस्त्री परिवार के पास ही हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page