Free Smartphone Yojana Rajasthan: नमस्कार दोस्तो, जैसे कि आपको पता है की भारत सरकार द्वारा डिजिटलीकरण की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जा रही है। इसके तहत देश के सभी नागरिकों के पास एक Smartphone होना आवश्यक हो गया है ताकि देश के सभी नागरिक सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकें।
डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए ही राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा भी Mukhyamantri Digital Seva Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना तहत राजस्थान सरकार राज्य की महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन उपलब्ध करवाएगी।
इसलिए आज के लेख में हम आपको Free Smartphone Yojana Rajasthan की पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे यह योजना Mukhyamantri Digital Seva Yojana या Rajasthan Mukhyamantri Free Smartphone Yojana के नाम से भी जाना जाता है।
अगर आप भी राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे लेख Free Smartphone Yojana Rajasthan – जानिए फ्री मोबाइल कैसे मिलेगा को ध्यान से अंत तक जरूर पढ़े।

Free Smartphone Yojana Rajasthan
योजना का नाम | मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना (Free Smartphone Yojana Rajasthan) |
योजना किसने आरंभ की | राजस्थान सरकार द्वारा |
फ्री स्मार्टफोन की घोषणा | 23 फरवरी, 2022 बजट में |
लाभार्थी | राजस्थान की महिलाएं |
उद्देश्य | सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द अपडेट की जायेगी |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना क्या है ?
राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू की गई है। इसके तहत राजस्थान राज्य की महिलाओं को Free Smart Phone उपलब्ध करवाया जायेगा। जिसमें 3 साल तक फ्री 4G इंटरनेट सेवा भी प्रदान करवाई जायेगी।
यह फ्री स्मार्टफोन राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को दिया जायेगा | इस योजना के तहत फ्री स्मार्टफोन को प्राप्त करने के लिए राजस्थान की महिलाओं को किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होंगी।
राजस्थान फ्री स्मार्टफोन घोषणा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल अपने बजट में कई जनहित घोषणाएं की थी | इन घोषणाओं में सबसे बड़ी घोषणा Rajasthan ki Mahilao Ko Free Smart Phone देने की की गई थी।
राजस्थान सरकार द्वारा यह फ्री स्मार्ट फोन परिवार की मुखिया महिलाओं को दिए जाएंगे जिनके नाम चिरंजीवी योजना में व जनाधार कार्ड में है। इसलिए सभी महिलाओ के पास जनाधार कार्ड होना आवश्यक है। इस फ्री स्मार्ट मोबाइल के साथ तीन साल तक 4G डेटा भी फ्री होगा।
राजस्थान की जिन महिलाओं को Free Mobile Phone दिए जाने हैं, उन्हें एक सिम कार्ड भी दिया जायेगा। जिसमे महिलाओ को फ्री में 3 साल तक इन्टरनेट मिलेगा | इसमें 3 साल तक किसी भी प्रकार का कोई भी रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं होगी।
जानिए राजस्थान फ्री स्मार्टफोन में कौन-कौनसे फीचर्स होंगे
बताया जा रहा है की हर स्मार्टफोन करीब 5,500 से 6000 रुपए की कीमत तक का होगा। वह इन सभी स्मार्ट फोन के लिए बजट लगभग 12 हजार करोड़ रूपए तय किया गया है। आइए जानते है की राजस्थान फ्री स्मार्टफोन फीचर्स के बारे में।
- यह एक मल्टी मीडिया व टच स्क्रीन फोन होगा। वह फोन की स्क्रीन 5.8 इंच की होगी।
- बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल व फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वह फोन में 4000 MAH की बैटरी होगी, जो की एक बार चार्ज करने पर लगभग 38 घंटे चलने का दावा किया जा रहा है।
- SIM Slot & Memory : 2 सिम स्लॉट मिलेंगे जिनमें एक Slot में 4G नेटवर्क काम करेगा वह इस फोन में 2 GB की RAM व 32 जीबी की इनबिल्ट मेमोरी दी जायेगी।
- फ्री स्मार्टफोन की स्टोरेज क्षमता को 256 GB तक बढ़ाने के लिए एक मेमोरी कार्ड Slot भी दिया जायेगा। वह इस फोन में ओक्टा कोर 1.6 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर काम करेगा।
- फ्री स्मार्टफोन में राजस्थान सरकार 3 साल तक डेटा, कॉलिंग व मैसेज की सुविधा फ्री दी जायेगी। यानी की एक सिमकार्ड मिलेगा, जिसमें की 3 साल तक फ्री कॉलिंग व हर महीने 20 GB 4G डेटा व प्रतिदिन 50 SMS भेजने की फ्री सुविधा भी मिलेगी।
- फ्री स्मार्ट फोन के साथ चार्जर, USB T ट्रांसफर केबल और फोन के लिए एक प्लास्टिक का Back Cover भी मिलेगा।
Rajasthan Free Smartphone लेने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट ?
- परिवार की महिला मुखिया का जन आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- चिरंजीवी योजना कार्ड
- SSO ID
राजस्थान में महिलाओ को फ्री स्मार्ट फोन वितरण कैसा होगा
राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा महिलाओं को दिया जाने वाले फ्री स्मार्टफोन का डिस्ट्रीब्यूशन जिला और ब्लॉक लेवल पर होगा व फ्री स्माटफोन लेने के लिए ई- केवाईसी करवानी होगी | सरकार द्वारा फ्री स्मार्टफोन कब ओर कहां वितरित किए जाएंगे इसके लिए जल्द सूचना दी जायेगी।
यह भी पढ़ें – Pm Kisan e Kyc Online Registration Kaise kare ?
Free Smartphone Yojana Rajasthan FAQ
सवाल : Rajasthan Free Smartphone Yojana के तहत किन लोगों को फोन दिया जायेगा।
जवाब : राजस्थान फ्री स्मार्टफोन सिर्फ राजस्थान की उन महिलाओं को दिया जायेगा जो की राजस्थान की मूल निवासी हों व उनका नाम चिरंजीवी योजना में जुड़ा हुआ हों। वह आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा हो। तभी उस परिवार की महिला मुखिया को यह फ्री स्मार्टफोन दिया जाएगा।
सवाल : राजस्थान फ्रि स्मार्टफोन के साथ फ्री सिम कार्ड कैसे मिलेगा ?
जवाब : फ्री स्मार्टफोन लेने के दौरान ही एक Sim Card भी दिया जायेगा। जो की संभवत: ये 24 घंटे बाद सक्रिय हो जायेगा।
सवाल : राजस्थान में कितने लोगों को फ्रि स्मार्टफोन मिलेगा ?
जवाब : जनआधार कार्ड धारक परिवार की महिला मुखिया को यह फ्री स्मार्टफोन दिए जायेगा। यानी की पूरे राजस्थान में इनकी संख्या लगभग 1 करोड़ 35 लाख है। तो इन सब को फ्री फोन दिया जायेगा।
सवाल : राजस्थान फ्रि स्मार्टफोन कब से व कहां मिलेगा ?
जवाब : बताया जा रहा है की राजस्थान फ्रि स्मार्टफोन योजना के तहत फोन नवंबर-दिसंबर या अगले साल से मिलने प्रारंभ हो जाएंगे।
वह इन फ्री मोबाइल फोन का वितरण जिला या ब्लॉक लेवल पर ई-मित्र के जरिए किया जायेगा। वह बताया जा रहा है की जिन्हें फ्री मोबाइल फ़ोन दिया जायेगा उन्हें पहले ऑनलाइन E-KYC करवाना होगा।
सवाल : फ्री स्मार्टफोन से क्या क्या कर सकेंगे ?
जवाब : इस फ्री स्मार्टफोन में राजस्थान सरकार की योजनाओं से जुड़े कई सारे ऐप पहले से ही इंस्टॉल मिलेंगे। वह आप इस स्मार्टफोन में फेसबुक वॉट्सऐप भी चला सकेगे व अन्य इंटरनेट सेवाओं का आनंद ले सकेंगे।
राजस्थान सरकार द्वारा Mahilao ko Free Smartphone Yojana के तहत दिए जाने वाले स्मार्ट फोन कैसे और कहाँ से मिलेंगे इसके बार में अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें |
1 thought on “Free Smartphone Yojana Rajasthan – जानिए फ्री मोबाइल कैसे मिलेगा ?”