Gujarat Vidhan Sabha Chunav Kab Hai : Gujarat Vidhan Sabha Chunav Kab hai : गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान गुरुवार, 3 नवंबर 2022 को कर दिया गया है। गुजरात विधानसभा के चुनाव 2 फेज में करवाएं जायेंगे।
गुजरात में 182 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में 1 दिसंबर 2022 को 89 सीटों पर वहीं 5 दिसंबर 2022 को 93 सीटों पर वोटिंग करवाई जायेगी।
वहीं नतीजे 8 दिसंबर 2022 को हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ आयेगे। आपको बता दे की हिमाचल में एक ही फेज में यानी की 12 नंबवर 2022 को मतदान करवाया जायेगा।

गुजरात में पिछले 24 सालों से भाजपा की सरकार है। लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आ सकते। इस बार भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी में एक त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा सकता है।
दिल्ली व पंजाब जीतने के बाद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी अपनी पूरी ताकत लगा दी है, आम आदमी पार्टी राज्य की सभी विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
बीजेपी ने इस बार गुजरात में 182 सीटों में से 160 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। वहीं गृहमंत्री अमितशाह गुरुवार को अपने उम्मीदवारों के नामों को तय करने के लिए गांधीनगर पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है की बीजेपी को अब तक 4340 लोगों के नाम मिले हैं। इनमे सबसे ज्यादा 1490 नाम उत्तर गुजरात से है। वहीं सौराष्ट्र से 1163, मध्य गुजरात से 962 व दक्षिण गुजरात से सबसे कम 725 नाम मिले हैं।
चुनाव आयोग ने राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी की अभी तक कोई ठोस वजह नहीं बताई है, पहले हिमाचल चुनाव की तारीखों के साथ इन चुनाव की तारीखों का ऐलान होना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पिछली बार यानी की साल 2017 में बनासकांठा में बाढ़ आना चुनाव देरी का कारण बना था लेकिन, फिर भी चुनाव की तारीखों की घोषणा 25 अक्टूबर को कर दी थी।
वहीं चुनाव 2 फेज में हुए थे, वहीं विजय रुपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री बनें। वहीं बाद में भूपेंद्र पटेल को गुजरात की यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
मौजूदा गुजरात के विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 समाप्त होने वाला है। उधर, उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा की सीटों की संख्या 99 से बढ़कर 112 हो गई।
गुजरात में अभी भाजपा की ओर से भूपेन्द्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। वहीं भाजपाप्रदेशा अध्यक्ष सी आर पाटिल पहले ही संकेत दे चुके हैं, कि राज्य में अभी कोई भी बदलाव नहीं होगा।
वहीं बीजेपी के अलावा कांग्रेस व आम आदमी भी मैदान में हैं, लेकिन दोनों पार्टियों ने अभी तक मुख्यमंत्री कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार कांग्रेस की बात करें तो पार्टी में भरत सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया, शक्तिसिंह गोहिल गुजरात के मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में सबसे आगे हैं।
वही आम आदमी पार्टी की बात करें तो अभी तक गोपाल इटालिया व इशुदान गढवी सीएम की दावेदारी में सबसे आगे बताएं जा रहे हैं।
गुजरात चुनाव 2022 में इस बार 4 मुद्दे चुनाव को काफी प्रभावित कर सकते हैं, इनमें हाल ही में घटित हुआ मोरबी पुल हादसा, कर्मचारियों की समस्या, महंगाई व पोर्ट पर पकड़े जाने वाला ड्रग्स प्रमुख है। बताया जा रहा है की गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद चुनाव इसी मुद्दे के इर्द गिर्द सिमट गई है।
चुनाव आयोग की अक्टूबर 2022 में जारी की गई एक रिपोर्ट अनुसार गुजरात में इस बार 4.90 करोड़ कुल वोटर वहीं 11.62 लाख लोग पहली बार अपना वोट डालेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में कुल वोटर पुरषों की संख्या 2.53 करोड़ वहीं महिला वोटर की संख्या 2.37 करोड़ बताई गई है।