Gururaja Poojary Biography : जानिए कौन है वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी

Gururaja Poojary Biography : वो कहते हैं ना की अभाव कई बार कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देता है। इस कथन को सच कर दिखाया है, एक ट्रक ड्राइवर के बेटे Gururaja Pujary ने। इन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा मेडल दिलाया है।

Weightlifter Gururaja Poojary ने पुरषों की 61 KG कैटेगरी में Bronze Medal जीता हैं। वहीं Gold मलेशिया के Ajneel Mohammed ने और Silver पापुआ न्यू गिनी के Moriya Baru ने जीता है |

पदक जीतने के बाद Gururaja Poojary ने मीडिया में कहा, की वह CommonWealth Games की तैयारी के लिए अपनी शादी के तुरंत बाद पटियाला चला गया था। जिसको एक साल हो चुका है, लेकिन अब तक पत्नी से नहीं मिल पाया हूं। अब उन्हें तोहफे में पदक दूंगा।’

तो आइए दोस्तों अगर आप Gururaja Poojary Biography जानने चाहते तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि आज के हमारे लेख में आपको भारतीय एथलीट Gururaja Poojary Biography in Hindi का विवरण मिलेगा।

हम आपको गुरुराजा पुजारी विकीपीडिया बायोग्राफी, परिवार, ऊंचाई, आयु, करियर, रिकॉर्ड और पुरस्कार के बारे में बताने करने का प्रयास करेंगे। तो आज के हमारे इस लेख को अंत तक जरूर ध्यान से पढ़े।

Gururaja Poojary Biography in Hindi | गुरुराजा पुजारी जीवनी

Gururaja Poojary Wiki & Bio : गुरुराजा पुजारी का जन्म 15 अगस्त 1992 में भारत के कर्नाटक के उडीपी जिले के कुंडापुरा गांव में हुआ था। उन्हें पी. गुरुराजा के नाम से भी जाना जाता है, वह एक भारतीय Weightlifter हैं,

गुरूराजा पुजारी के पिता का नाम Mahabala Poojary है जो की एक ट्रक ड्राइवर हैं। गुरुराजा के परिवार में 8 सदस्य है वह अपने 5 भाइयों में सबसे छोटे हैं।

उनका बचपन काफी अभावों में बीता था, लेकिन इस वजह से खेल के प्रति उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ था। पिता ने कर्ज लिया, ताकि गुरुराजा के अभ्यास में कोई बाधा न आये।

Gururaja poojary biography

नामP. Gururaja
उपनामGururaja Poojary
जन्म15 August 1992
उम्र29 साल (2022)
जन्म स्थानकुंडापुरा गांव, उडीपी जिला Karnataka, India
शिक्षाSDM College, उजीरे
व्यवसायWeightlifting ( 61 Kg Event)
हाइट5 ft 1 inch
वजन61 kg
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय

Gururaja Poojary Biography Career & Education

गुरुराज पुजारी ने कहा कि उनकी शुरुआत से ही खेलों में रुचि रही है थी। वे शुरू में कुश्ती या रेसलिंग करना चाहते थे। ओर उन्होंने लगभग 2 साल तक कुश्ती की भी थी, लेकिन फिर अपने Coach की सलाह पर Weightlifting शुरू कर दी थी।

गुरुराजा पुजारी ने साल 2010 में अपनी Weightlifting Career की शुरुआत की थी। उन्हें शुरू में कई परेशानियां का सामना करना पड़ा। अपनी आर्थिक स्थिति के कारण उनके सामने एक अच्छी डाइट और सप्लीमेंट्स की समस्या थी।

उनके लिए एक चुनौती यह थी कि उनका वजन काफी कम था। उन्हें लगने लगा था कि शायद वे Weightlifting नहीं कर पायेंगे, लेकिन अपने कोच और अपने परिवार के हौसलों से ओर प्रेरणा से वह आगे बढ़ते रहें ओर उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें एक Weightlifter ही बनना है और अपने देश के लिए पदक जीतना है|

Gururaja Poojary Education – गुरूराज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई कर्नाटक से ही की थी। हाई स्कूल के बाद उन्होंने कर्नाटक के उजीरे में मौजूद Sdm Collage से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

Gururaja Poojary शुरुआत में पहलवान सुशील कुमार से काफी प्रभावित थे। उनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने रेसलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन बाद में अपने कोच ने उन्हें Weightlifting करने की सलाह दी। जिसके बाद गुरुराजा पुजारी के रूप में भारत को एक बेहतरीन वेटलिफ्टर मिला।

Gururaja Poojary Achievements in Hindi

कर्नाटक सरकार द्वारा Gururaja Poojary को ‘एकलव्य’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Commonwealth Games – Gururaja Poojary Achievements

  • गुरुराजा पुजारी ने साल 2018 में हुए आस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 56 kg भारवर्ग में Silver पदक जीता था।
  • गुरुराजा पुजारी ने साल 2022 इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 kg भारवर्ग में Bronze पदक जीता है।

कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप – Gururaja Poojary Achievements

  • गुरुराजा पुजारी ने साल 2016 में Penang मलेशिया में 56 kg में Gold Medal जीता।
  • गुरुराजा पुजारी ने 2021 Tashkent, उज़्बेकिस्तान में 61 kg भारवर्ग में Silver Medal जीता।
  • गुरुराजा पुजारी ने 2017 में Gold Coast, आस्ट्रेलिया में 56 kg भारवर्ग Bronze Medal जीता।
  • गुरुराजा पुजारी ने 2016 में South Asian Games में 56 Kg भारवर्ग में Gold मेडल जीत था।

अन्य उपलब्धियां गुरुराजा पुजारी

  • पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय, जालंधर (पंजाब) में 06.01.2015 से 09.01.2015 तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय भारोत्तोलन टूर्नामेंट में 56 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • 11.03.2015 से 15.03.2015 तक जयपुर (राजस्थान) में आयोजित 56 किग्रा भार वर्ग एम 67वीं सीनियर लेवल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2014-15 में सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • पटियाला (पंजाब) में 25.12.2015 से 29.12.2015 तक आयोजित 60वीं सीनियर लेवल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2014-15 में 56 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
  • नागरे ऑयल (तमिलनाडु) में 26.12.2016 से 30.12.2016 तक आयोजित 69वीं सीनियर लेवल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप चैंपियनशिप 2016-17 में 56 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page