Hindi Diwas: जानें क्यों, कब और कैसे मनाया जाता है हिंदी दिवस

Hindi Diwas 2023 : हिंदी भाषा जो की भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है। यह भाषा भारत व दुनिया के अन्य देशों में रहने वाले भारतीयों को आपस में जोड़ने का काम करती है, वैसे तो हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन भारत में Hindi Diwas के पर एक विशेष दिन तय किया गया है, तो आइए दोस्तों जानते है आज के लेख में इस दिन के बारें में – की Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai व क्यों और कैसे मनाया जाता है।

Hindi Diwas Kab manaya jata hai

Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai ?

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है, जो की वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा के उत्सव का एक दिन है। विश्व हिंदी दिवस भारत सहित अन्य देशों में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए मनाया जाता है, जबकि भारत में 14 सितंबर के दिन को हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है।

क्योंकि 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा यह निर्णय लिया गया कि भारत की आधिकारिक भाषा हिन्दी होगी।

और तब से इस दिन को हिंदी भाषा के उत्सव के लिए आरक्षित किया गया और हर साल इस दिन को यानी की 14 सितंबर को Hindi Diwas मनाया जाता है।

हिंदी दिवस कब से मनाया जाता है ?

भारत में हिंदी दिवस का उत्सव देश की आजादी के बाद शुरू हुआ। 14 सितंबर 1949 को, संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया।

तब भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने 14 सितंबर को Hindi Diwas के रूप में मनाने का फैसला किया। वहीं आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

Hindi Diwas Kyo Manaya Jata Hai ?

हिंदी दिवस मनाने का एक कारण भारत देश में अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन को रोकना और हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना है व हिंदी भाषा की उपेक्षा को रोकना है।

महात्मा गांधी द्वारा भी हिंदी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में प्रस्तावित किया था। भारत देश में हिंदी भाषी बहुसंख्यक लोग हैं। इनकी संख्या लगभग 78% हैं। वहीं हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रयोग किया जाता है।

वहीं हिंदी दिवस उत्सव मनाने की उद्देश्य न केवल भाषा से जुड़ा है, बल्कि उन व्यक्तियों से भी जुड़ा है जिन्होंने हिंदी भाषा को समृद्ध करने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

कई हिंदी उपन्यासकारों व कार्यकर्ताओं के बीच, इस दिन को “स्वर्गीय बोहर राजेंद्र सिम्हा” को श्रद्धांजलि देने के लिए चुना जाता है। उनके 50वें जन्मदिन पर 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा बनाने के निर्णय की घोषणा की गई थी।

महात्मा गांधीजी जैसे नेताओं ने भी अपने भाषणों में हिंदी भाषा का इस्तेमाल एक जनता को संबोधित किया था। उन्होंने हिंदी को “जनमानस” की भाषा कहा था।

वहीं अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1977 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब वह विदेश मंत्री के रूप थे तब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना भाषण हिंदी भाषा में दिया था।

वहीं काका कालेलकर, मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंददास ने हिंदी को राजभाषा बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

Hindi Diwas kaise Manaya Jata Hai ?

हिंदी दिवस पर प्रतिवर्ष लोगों को हिंदी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह के समारोह और सेमिनार का अयोजन किया जाता है। वहीं स्कूलों में प्रतियोगिता कार्यक्रम रखें जाते हैं।

जिनमें हिंदी भाषा में वाद विवाद, निबंध व भाषण प्रतियोगिताएं होती है। इसके अलावा इस दिन हिंदी भाषा से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जाता है। और उन्हें राजभाषा गौरव पुरस्कार व राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों से सम्मानित किया जााता है।

यह पुरस्कार तकनीकी व विज्ञान के क्षेत्र में हिन्दी भाषा को आगे बढ़ाना या किसी द्वारा किसी समिति, विभाग, मण्डल में हिन्दी में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिया जाता है।

हिंदी का इतिहास : Hindi History

हिंदी को इसका नाम फारसी शब्द “हिंद” से मिला है, जिसका अर्थ होता है ‘सिंधु नदी की भूमि’

11वीं शताब्दी की शुरुआत में तुर्कियों के आक्रमणकारियों ने इस क्षेत्र की भाषा को हिंदी नाम दिया गया यानी “सिंधु नदी की भूमि की भाषा” वहीं आधुनिक देवनागरी लिपि 11वीं शताब्दी में अस्तित्व में आई थी।

अब हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है और यह 6 राज्यों की- हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा है।

हिंदी की अन्य बोलियाँ ब्रजभाषा, बुंदेली, अवधी, मारवाड़ी, मैथिली और भोजपुरी हैं।

अब हिंदी भाषा दुनिया में अंग्रेजी, स्पेनिश, मंदारिन के बाद 5वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

भारत के अलावा, हिंदी पाकिस्तान | नेपाल | बांग्लादेश | फिजी | त्रिनिदाद | मॉरीशस | अमेरिका | ब्रिटेन | जर्मनी | न्यूजीलैंड व दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में बोली जाती है।

यह भी पढ़ें:- literacy Meaning In Hindi : साक्षरता का अर्थ हिंदी में

FAQ: About Hindi Diwas

Q. कब मनाया जाता है हिंदी दिवस ?

हिंदी दिवस का उत्सव प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है।

Q. साल 2023 में हिंदी दिवस कब मनाया जायेगा ?

इस साल यानी की 2023 में हिंदी दिवस का उत्सव 14 सितंबर 2023 को मनाया जायेगा।

Q. कैसे मनाया जाता हैं हिंदी दिवस ?

हिंदी दिवस पर हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले साहित्यकार व कवियों को सरकार के तरफ से पुरस्कार दिया जाता है और वहीं अलग-अलग संस्थानों के द्वारा इस दिन अलग -अलग जगह पर हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है इस तरह हिंदी दिवस पर भारत में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है।

Q. क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस ?

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली राजभाषा हिंदी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वहीं लोगों इस भाषा के महत्व को समझाने के लिए प्रतिवर्ष हिंदी दिवस उत्सव मनाया जाता है।

Q. हिंदी दिवस पहली बार कब मनाया गया था ?

साल 1953 में 14 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस मनाया गया था।

Q. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार साल 2006 में डॉ मनमोहन सिंह द्वारा दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया था।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai – कब और कैसे मनाया जाता है इसके बारे बारे में विस्तार से जाना है। अगर आप आज के हमारे लेख को पढ़ने के बाद यह समझ पाये हैं कि हिंदी दिवस क्या है, कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page