India Republic day 2022 : गणतंत्र दिवस 2022

India Republic day 2022 : आजादी के बाद अपना देश भारत आज अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस बार का Republic day यानी की गणतंत्र दिवस कई मायने में अहम होगा. क्योंकि ऐसी कई परंपराएं हैं जो की इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा नहीं रहेंगी।

वह इस बार अब तक का सबसे बड़ा फ्लाई पास्ट होगा • वहीं पहली बार ड्रोन शो भी समारोह का हिस्सा होगा। तो आइए दोस्तों जानते है इस बार के गणतंत्र दिवस किन किन मायनों में पहले से अलग होगा……India Republic day 2022

India Republic day 2022 : गणतंत्र दिवस 2022
India Republic day 2022 : गणतंत्र दिवस 2022

आधे घंटे लेट शुरू होगी परेड

आजादी के 75 साल में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड आधे घंटे लेट शुरू होगी। 10 बजे के बजाय गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

राजपथ पर सबसे पहले देश के ” परमवीर चक्र व अशोक चक्र विजेता एक खुली जिप्सी से पहुंचेंगे ओर राष्ट्रपति को सलामी देंगे. वह इसके बाद सेना की 61- Cavalry के घुड़सवारों का दस्ता पहुंचेगा.

लगातार दूसरे साल भी विदेशी मेहमान नहीं

कार्यक्रम में लगातार दूसरे साल कोई विदेशी मेहमान नहीं होगा। पिछले साल भी कोरोना की वजह से कोई मुख्य अतिथि नहीं था। वह इस बार समाज के कमजोर तबके के लोगों जैसे की – ड्राइवर, रिक्शाचालक, मजदूर, सफाई कर्मचारी और फ्रंटलाइन हेल्थवर्कर्स को परेड दिखाने के खास इंतजाम किए गए हैं.

अब तक का सबसे बड़ा लड़ाकू विमानों का फ्लाईपास्ट

इस बार गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर लड़ाकू विमानों का अब तक का सबसे बड़ा फ्लाईपास्ट होगा।

इसके तहत भारतीय वायुसेना, सेना और नौसेना के 75 लड़ाकू विमान फ्लाईपास्ट करेंगे। इसमें राफेल, सुखोई, जगुआर जैसे लड़ाकू विमान फ्लाईपास्ट की शोभा बढ़ाएंगे।

लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर राजपथ पर परेड समाप्त हो जायेगी और आसमान में थलसेना • वायुसेना • नौसेना का फ्लाई पास्ट शुरू होगा.

पहली बार ड्रोन शो का आयोजन

पहली बार ड्रोन शो India Republic day 2022 समारोह का हिस्सा होगा। इसके तहत 29 जनवरी को बिटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के दौरान 1 हजार ड्रोन समारोह का हिस्सा होंगे।

अमेरिका, चीन, रूस के बाद भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश होगा जो बड़े पैमाने पर ड्रोन शो आयोजित करेगा। आईआईटी दिल्ली के स्टार्ट-अप द्वारा इस ड्रोन शो को आयोजित किया जाएगा।

पहली बार नेशनल वॉर म्यूजियम जाएंगे प्रधानमंत्री

परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति जाने की बजाय नेशनल वॉर म्यूजियम जाएंगे। क्योंकि अब इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति का National War Memorial स्थित “अमर जवान ज्योति” में हाल ही में विलय किया गया.

सुभाष चंद्र बोस की दिखेगी होलोग्राम छवि

इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडिया गेट पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम छवि भी दिखाई देगी। सरकार ने इंडिया गेट पर नेता जी की मूर्ति स्थापित करने का ऐलान किया है। और मूर्ति बनने तक होलोग्राम छवि मौजूद रहेगी ।

वैक्सीनेटेड लोग ही शामिल हो सकेंगे

परेड में फुली वैक्सीनेटेड वयस्कों और सिंगल डोज ले चुके बच्चों को आने की अनुमति दी गई है। 15 साल से कम उम्र के बच्चे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे।

कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए इस साल समारोह में 6 हजार दर्शक ही होंगे। पिछले साल करीब 25 हजार लोग आए थे।

छह तरह की Uniform

इस साल India Republic day 2022 की परेड में साल 1950 • 1960 • 1970 केकी Uniform और उस समय के हथियारों सहित सैनिक मार्च पास्ट करते दिखाई देंगे. दो ऐसी Uniform हैं जो अभी तक सैनिक पहनते आ रहे हैं. इसी महीने आई सेना की नई डिजीटल पैटर्न वाली Combat Uniform में पैराशूट रेजीमेंट के Commando कदम-ताल करते दिखाई देंगे.

गांधी जी की फेवरेट धुन नहीं बजेगी

Beating Retreat कार्यक्रम में इस बार “Abide With Me” धुन नहीं बजाई जायेगी। यह धुन महात्मा गांधी की पसंदीदा थी. 

वहीं इस धुन का हटाने पर विवाद हुआ वह कांग्रेस इस फैसले को महात्मा गांधी की विरासत को खत्म करना वाला बता रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि Abide With Me की जगह “सारे जहां अच्छा” धुन को बिटिंग द रिट्रीट के कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

अब हर साल गणतंत्र दिवस का आयोजन 8 दिनों तक

अब हर साल गणतंत्र दिवस का आयोजन 8 दिनों तक चलेगा। सुभाष चंद्र बोस की जयंती से गांधी जी की पुण्यतिथि तक। यानी की 23 जनवरी से 30 जनवरी तक।

यह भी पढ़ें •> नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर बनी फिल्में ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page