IPL Schedule 2023: आईपीएल के 16 वें सीजन का शेड्यूल 17 फरवरी को जारी कर दिया गया हैं। इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस वर्सेज चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को खेला जायेगा। आईपीएल का यह गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। वहीं 28 मई को फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान में होगा।
करीब 60 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जायेंगे। वहीं हर एक टीम 14 मैच खेलेगी, 7 अपने घर में व 7 विपक्षी टीम के घर में मैच खेला जायेगा। दस टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मैच खेले जायेगा। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल अनुसार शीर्ष-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी।
आईपीएल 2023 के एक दिन में 2 मुकाबले
आईपीएल 2023 टूर्नामेंट में 18 डबल हेडर मैच होंगे, यानी की 18 बार एक दिन में 2 मुकाबले खेले जायेंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे वहीं दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 31 मार्च को गुजरात वर्सेज चेन्नई के बीच पहले मुकाबले के बाद 1 व 2 अप्रैल को 2-2 मैच होंगे।
1 अप्रैल को पंजाब-कोलकाता के बीच पहला व लखनऊ-दिल्ली के बीच दूसरा मुकाबला खेला जायेगा। वहीं, 2 अप्रैल कोt सनराइजर्स-राजस्थान के बीच पहला व बेंगलुरु-मुंबई के बीच दूसरा मुकाबला खेला जायेगा। 8 अप्रैल ओर 6 मई को टूर्नामेंट की 2 सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच खेला जायेगा।
IPL 2023 Group Team list Name
IPL 2023 में 10 टीमों को 5-5 टीमों के दो अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है, ग्रुप-A में – मुंबई इंडियंस | कोलकाता नाइटराइडर्स | राजस्थान रॉयल्स |दिल्ली कैपिटल्स | लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को रखा गया हैं। ग्रुप-B में चेन्नई सुपरकिंग्स |रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | गुजरात टाइटंस | पंजाब किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को रखा गया हैं।
ग्रुप-A की 5 टीमें एक-दूसरे से 2-2 मैच खेलेंगी। वहीं, ग्रुप-B की किसी एक टीम से 2 व अन्य 4 टीमों से 1-1 मैच खेलेगी। ग्रुप-B की टीमें भी इसी तरह league Stage में अपने सभी 14 मैच खेलेगी।
IPL 2023 Group-B Team List
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
दिल्ली कैपिटल्स
लखनऊ सुपरजायंट्स
IPL 2023 Group-A Team list
चेन्नई सुपर किंग्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
गुजरात टाइटंस
पंजाब किंग्स
सनराइजर्स हैदराबाद
प्लेऑफ मुकाबलें: IPL Schedule 2023
लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद प्लेऑफ के 4 मुकाबले खेले जायेंगे। आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। आईपीएल 2023 के 70 लीग स्टेज के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया। लेकिन अब तक प्लेऑफ का शेड्यूल जारी नहीं किया गया। लेकिन, बताया जा रहा है की 23 मई को Qualifier-1 खेले जाने की उम्मीद है। वहीं 24 मई को एलिमिनेटर मैच व 26 मई को Qualifier-2 खेला जा सकता है, वहीं आईपीएल 2023 के फाइनल मैच की तारीख 28 मई 2023 तय हो चुकी है।
आईपीएल पॉइंट्स टेबल 2023 की शीर्ष-2 टीमों के बीच क्वालिफायर-1 मैच खेला जायेगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। एलिमिनेटर मैच में पॉइंट्स टेबल की 3rd व और 4th नंबर की टीम की बीच मुकाबला होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 मैच में पहुंचेगी।
एलिमिनेटर की विजेता ओर क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीमों के बीच क्वालिफायर-2 मैच खेला जायेगा। यह मैच जीतने वाली टीम 28 मई को क्वालिफायर-1 की विजेता टीम से आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेलेगी।
IPL Schedule 2023 : 12 शहरों में होंगे सभी मुकाबले
आईपीएल टूर्नामेंट के सभी 74 मैच भारत के 12 अलग-अलग शहरों में खेले जायेंगे। आईपीएल टीमों के दस शहरों के अलावा गुवाहाटी व धर्मशाला में भी आईपीएल के मैच खेले जायेंगे। वहीं गुवाहाटी का मैदान राजस्थान रॉयल्स टीम का व धर्मशाला का मैदान पंजाब टीम का Home Ground रहेगा। आईपीएल टीमों के दस शहरों के नाम कुछ इस प्रकार है:- मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद, मोहाली ओर कोलकाता है।
यह भी पढ़ें – Shubman Gill Double Century – लगातार 3 छक्के लगाते हुए पूरा किया अपना दोहरा शतक
Telegram channel | Join |

IPL Schedule 2023 : जानें कौनसा मैच कब, कहां और किसके बीच होगा?
तारीख | मैच | मैदान | समय |
31 मार्च | गुजरात v/s चेन्नई | अहमदाबाद | 7:30PM |
1 अप्रैल | पंजाब V/S कोलकाता | मोहाली | 3:30PM |
1 अप्रैल | लखनऊ V/S दिल्ली | लखनऊ | 7:30PM |
2 अप्रैल | हैदराबाद v/s राजस्थान | हैदराबाद | 3:30PM |
2 अप्रैल | बेंगलुरु v/s मुंबई | बेंगलुरु | 7:30PM |
3 अप्रैल | चेन्नई v/s लखनऊ | चेन्नई | 7:30PM |
4 अप्रैल | दिल्ली v/s गुजरात | दिल्ली | 7:30 PM |
5 अप्रैल | राजस्थान v/s पंजाब | गुवाहाटी | 7:30PM |
6 अप्रैल | कोलकाता v/s बेंगलुरु | कोलकाता | 7:30PM |
7 अप्रैल | लखनऊ v/s हैदराबाद | लखनऊ | 7:30PM |
8 अप्रैल | राजस्थान v/s दिल्ली | गुवाहाटी | 3:30PM |
8 अप्रैल | मुंबई v/s चेन्नई | मुंबई | 7:30PM |
9 अप्रैल | गुजरात v/s कोलकाता | अहमदाबाद | 3:30PM |
9 अप्रैल | हैदराबाद V/s पंजाब | हैदराबाद | 7:30PM |
10 अप्रैल | बेंगलुरु Vs लखनऊ | बेंगलुरु | 7:30PM |
11 अप्रैल | दिल्ली vs मुंबई | दिल्ली | 7:30PM |
12 अप्रैल | चेन्नई VS राजस्थान | चेन्नई | 7:30PM |
13 अप्रैल | पंजाब VS गुजरात | मोहाली | 7:30PM |
14 अप्रैल | कोलकाता Vs हैदराबाद | कोलकाता | 7:30PM |
15 अप्रैल | बेंगलुरु Vs दिल्ली | बेंगलूरु | 3:30PM |
15 अप्रैल | लखनऊ Vs पंजाब | लखनऊ | 7:30PM |
16 अप्रैल | गुजरात vs राजस्थान | अहमदाबाद | 7:30PM |
17 अप्रैल | बेंगलुरु vs चेन्नई | बेंगलुरु | 7:30PM |
18 अप्रैल | हैदराबाद vs मुंबई | हैदराबाद | 7:30PM |
19 अप्रैल | राजस्थान vs लखनऊ | जयपुर | 7:30PM |
20 अप्रैल | पंजाब vs बेंगलुरु | मोहाली | 3:30PM |
20 अप्रैल | दिल्ली vs कोलकाता | दिल्ली | 7:30PM |
21 अप्रैल | चेन्नई vs हैदराबाद | चेन्नई | 7:30PM |
22 अप्रैल | लखनऊ vs गुजरात | लखनऊ | 3:30PM |
22 अप्रैल | मुंबई vs पंजाब | मुंबई | 7:30PM |
23 अप्रैल | बेंगलुरु vs राजस्थान | बेंगलुरु | 3:30PM |
23 अप्रैल | कोलकाता vs चेन्नई | कोलकाता | 7:30PM |
24 अप्रैल | हैदराबाद vs दिल्ली | हैदराबाद | 7:30PM |
25 अप्रैल | गुजरात vs मुंबई | अहमदाबाद | 7:30PM |
26 अप्रैल | बेंगलुरु vs कोलकाता | बेंगलुरु | 7:30PM |
27 अप्रैल | राजस्थान vs चेन्नई | जयपुर | 7:30PM |
28 अप्रैल | पंजाब vs लखनऊ | मोहाली | 7:30PM |
29 अप्रैल | कोलकाता vs गुजरात | कोलकाता | 3:30PM |
29 अप्रैल | दिल्ली vs हैदराबाद | दिल्ली | 7:30PM |
30 अप्रैल | चेन्नई vs पंजाब | चेन्नई | 3:30PM |
30 अप्रैल | मुंबई vs राजस्थान | मुंबई | 7:30PM |
1 मई | बेंगलुरु vs लखनऊ | लखनऊ | 7:30PM |
2 मई | गुजरात vs दिल्ली | अहमदाबाद | 7:30PM |
3 मई | पंजाब vs दिल्ली | मोहाली | 7:30PM |
4 मई | लखनऊ vs चेन्नई | लखनऊ | 3:30PM |
4 मई | कोलकाता vs हैदराबाद | हैदराबाद | 7:30PM |
5 मई | राजस्थान vs गुजरात | जयपुर | 7:30PM |
6 मई | चेन्नई vs मुंबई | चेन्नई | 3:30PM |
6 मई | दिल्ली vs बेंगलुरु | दिल्ली | 7:30PM |
7 मई | गुजरात vs लखनऊ | अहमदाबाद | 3:30PM |
7 मई | राजस्थान vs हैदराबाद | जयपुर | 7:30PM |
8 मई | कोलकाता vs पंजाब | कोलकाता | 7:30PM |
9 मई | मुंबई vs बेंगलुरु | मुंबई | 7:30PM |
10 मई | चेन्नई vs दिल्ली | चेन्नई | 7:30PM |
11 मई | राजस्थान vs कोलकाता | कोलकाता | 7:30PM |
12 मई | मुंबई vs गुजरात | मुंबई | 7:30PM |
13 मई | हैदराबाद vs लखनऊ | हैदराबाद | 3:30PM |
13 मई | पंजाब vs दिल्ली | दिल्ली | 7:30PM |
14 मई | राजस्थान vs बेंगलुरु | जयपुर | 3:30PM |
14 मई | कोलकाता vs चेन्नई | चेन्नई | 7:30PM |
15 मई | गुजरात vs हैदराबाद | अहमदाबाद | 7:30PM |
16 मई | लखनऊ vs मुंबई | लखनऊ | 7:30PM |
17 मई | दिल्ली vs पंजाब | धर्मशाला | 7:30PM |
18 मई | हैदराबाद vs बेंगलुरु | हैदराबाद | 7:30PM |
19 मई | पंजाब vs राजस्थान | धर्मशाला | 7:30PM |
20 मई | दिल्ली vs चेन्नई | दिल्ली | 3:30PM |
20 मई | कोलकाता vs लखनऊ | कोलकाता | 7:30PM |
21 मई | मुंबई vs हैदराबाद | मुंबई | 3:30PM |
21 मई | बेंगलुरु vs गुजरात | बेंगलुरु | 7:30PM |
यह भी पढ़ें:- IPL 2023 Playoffs Team : आईपीएल 2023 की प्लेऑफ क्वालिफाई टीमें?
Last Year IPL Champion
पिछले साल यानी की साल 2022 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस व लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम पहली बार शामिल हुई थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस ने फाइनल मुकाबले मेंराजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर IPL 2022 का खिताब अपने नाम किया था, गुजरात डेब्यू सीजन में आईपीएल का खिताब जीतने वाली दूसरी टीम है, इससे पहले साल 2008 में डेब्यू करने वाली राजस्थान की टीम चैंपियन बनी थी।
आईपीएल की सबसे सफल टीमें
मुंबई इंडियंस को आप आईपीएल की सबसे सफल टीम कह सकते है। इस टीम ने आईपीएल के 5 खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं, धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स 4 आईपीएल टाइटल अपने नाम किए हैं। इसके अलावा कोलकाता ने 2 बार, हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात व डेक्कन चार्जर्स ने 1-1 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
FAQs : About IPl 2023
सवाल : आईपीएल 2023 कब से शुरू हो रहा है? जवाब- आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च 2023 को खेला जायेगा। |
सवाल: आईपीएल 2023 में कितनी टीमें होंगी? जवाब : आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में 10 टीमें खेल रही हैं, यानी की 5-5 टीमों की 2 ग्रुप रहेगा। |
सवाल: फ्री में आईपीएल 2023 कहा देखें? जवाब: आप आईपीएल 2023 के सभी मैच Jio Cinema ऐप पर 4K में स्ट्रीम पर देख सकते है, यूज़र्स बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के 4K क्वालिटी में देख आईपीएल के सभी मैच देख पाएंगे। |