Jamabandi Nakal Naksha Kaise Nikale Online : नमस्कार दोस्तों, अगर आपको नहीं पता कि आप अपने खेत की जमाबंदी नकल नक्शा कैसे ऑनलाइन निकालते तो आज का हमारा लेख Apne khet ki Jamabandi Nakal Naksha Kaise Nikaleआर्टिकल पढ़कर आप आसनी से अपने खेत से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। ओर उसे डाउनलोड कर अपने फोन में स्टोर भी कर सकते हैं।
क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं, कि आप अपने घर बैठे अपने खेत की जमाबंदी नकल और नक्शा कैसे निकाल सकते हैं, वह भी अपने मोबाइल फोन से इसके लिए आपको ई-मित्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी |
बस आपके पास उस खेत का खसरा संख्या (Khasara Sankhya) होना चाहिए। जिसके बारे में आप जानकारी प्राप्त करना चाहते है। इसके बाद आप घर बैठे यह सब जानकारी एक पोर्टल से आसानी से प्राप्त कर सकते है, तो आइए दोस्तों जानते है की आप Apne khet ki Jamabandi Nakal Naksha kaise Nikale, जाने ऑनलाइन तरीका : भू नक्शा राजस्थान
Apne khet ki Jamabandi Nakal Naksha Kaise Nikale
1St Step – अपने खेत की जमाबंदी नकल व नक्शा डाउनलोड करने के लिए आपको एक वेब पोर्टल पर जाना होगा, इसके लिए गूगल पर सर्च करें – Apna Khata या आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें – https://apnakhata.raj.nic.in/
Whatsapp Channel |
Telegram channel |

2nd Step – अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको राजस्थान का नक्शा दिखाया देगा जिसमें सभी जिलों के नाम लिखे होंगे।
अब इस नक्शे को जूम करके अपने जिले पर क्लिक करें या फिर आप ऊपर दिए गए बॉक्स में भी जाकर अपने जिला का चयन कर सकते हैं।
3rd Step – इसके बाद अपनी तहसील का चयन करें।
4th Step – इसके बाद नए टैब में आपकी तहसील में स्थित सभी गांवों की लिस्ट आयेगी | अब अपने गांव का चयन करें या आपका खेत जिस गांव क्षेत्र में आता है उसका चयन करें।
Jan Samarth Portal – जानिए क्या है जन समर्थ पोर्टल, कैसे मिलेगा फायदा ?
5th Step – अब एक नया Tab ओपन होगा : जिसमें आपको कुछ जानकारी दर्ज करवाने होगी जैसे की –
आवेदक का नाम | आवेदक का शहर का नाम | आवेदक का पता | आवेदक का पिन कोड
ऊपर बताई गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद – जमाबंदी / नामांतरण प्रतिलिपि के लिए विकल्प वाले ऑप्शन में जमाबंदी की प्रतिलिपि वाले Box में Tick करें व विकल्प चुनें ऑप्शन में खसरा से वाले Box में tick करें | जैसे की नीचे दिए गए एक स्क्रीनशॉट में बताया गया है।
6th Step – इसका बाद अपना खसरा संख्या दर्ज करें – व चयन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें | क्लिक करते आपको जमाबंदी की सूचना प्राप्त होगी।
जिसमें काश्तकार का नाम , आपका खसरा संख्या व खाता संख्या व आपकी भूमि का माप शामिल होगा ! इसके नीचे आपको 2 ऑप्शन दिए होंगे – नकल (सूचनार्थ) | खसरा मैप सहित नकल
7th Step – अगर आपको Apne khet ki Jamabandi Nakal प्राप्त करनी है, तो नकल (सूचनार्थ) पर क्लिक करें ! क्लिक करते ही आपको अपने खेत की नकल प्राप्त हो जाएगी इसका आप प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
नीचे दिए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि आपको नकल कैसे प्राप्त होगी।
अगर आपको Apne Khet Ka Naksha प्राप्त करना है, तो दूसरे ऑप्शन खसरा मैप से, नकल पर क्लिक करें और अपने खेत का नक्शा प्राप्त करें सकते है व इसका आप प्रिंट आउट भी निकलवा सकते है।
नीचे दिए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि आपको Bhu Naksha कैसे प्राप्त होगा।
हम उम्मीद करते है, दोस्तों कि आज के हमारे लेख में जो की Apne khet ki Jamabandi Nakal Naksha Kaise Nikale, जाने ऑनलाइन तरीका से आपने अपने खेत की जमाबंदी नकल नक्शा कैसे डाउनलोड करना सिख लिया होगा।
अगर फिर भी किसी को भी अपने खेत की Jamabandi Nakal Naksha निकालने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताएं ! हम आपकी समस्या का समाधान करने का जरूर प्रयास करेंगे।