Keshav Gurjar Dakait : सवा लाख के इनामी डकैत को पुलिस ने मारी गोली

Keshav Gurjar Dakait : राजस्थान के इनामी डकैत केशव गुर्जर व पुलिस के बीच धौलपुर के जंगलों में कल देर रात मुठभेड़ हुई। इसमें डकैत गुर्जर के पैर में गोली लगी है। वहीं, उसके साथियों की जंगल में सर्च अभियान चलाकर तलाशा जा रहा है। उसके साथियों की संख्या 2 दर्जन से भी ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस फोर्स द्वारा घायल डकैत को धौलपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची है।

बताया जा रहा है की धौलपुर SP धर्मेंद्र सिंह को बीती रात डकैत केशव गुर्जर के डांग क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी मिली थी। इस के बाद SP खुद अपनी टीम के साथ जंगलों में पहुंचे। ओर वहां करीब 3 से 4 घंटे तक डकैत केशव व उसकी की गैंग के साथ मुठभेड़ चली।

keshav Gurjar Dakait News
Keshav Gurjar Dakait Latest News

डकैत केशव गुर्जर 10 साल से चल रहा है फरार

बताया जाता है है की डकैत केशव गुर्जर धौलपुर के कुदिन्ना गांव का रहने वाला है। वह पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था।डकैत गुर्जर पर 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने डकैत केशव गुर्जर पर 1.20 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।

डकैत गुर्जर की गैंग राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश के वारदातें करती है। इस गैंग में 2 दर्जन से भी ज्यादा सदस्य बताये जाते हैं। इस गैंग मूवमेंट राजस्थान में अधिक रहता है।

Dakait Keshav Gurjar News
पुलिस की गोली लगने के बाद Keshav Gurjar Dakait

Keshav Gurjar Dakait का परिवार

डकैत केशव गुर्जर एक गैंगस्टर की तरह काम करता है, उसका कोई परिवार नहीं है, उसने न तो शादी की है ओर ना ही उसका कोई परिवार है। डकैत केशव गुर्जर डकैती की परंपरा बदलने के लिए भी जाना जाता है। बताया जाता है की वह डकैतों की तरह काम न करके, एक गैंगस्टर की तरह काम करता है। वह आमतौर पर किसी व्यक्ति पर फायरिंग नहीं करता, वह केवल फोन-कॉल से फिरौती वसूलता है। उस पर अभी तक हत्या का केवल एक मुकदमा दर्ज है।

धौलपुर में SP धर्मेंद्र सिंह ने बताया की उसकी नियुक्ति होने के बाद से सिर्फ 6 महीने में पुलिस की डकैत केशव गुर्जर के साथ 5 बार मुठभेड़ हो चुकी है। वहीं नवंबर महीने में चन्द्रपुरा के बीहड़ में हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 190 राउंड फायरिंग हुई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page