khatna Kyu Karte Hai – खतना क्या है जानें हिन्दी में

Khatna Kyu Karte Hai)- रिवाज़ व प्रथाओं के नाम पर अमानवीयता के मामले तो आए दिन दुनिया भर से सामने आते रहते हैं, परन्तु खतना प्रथा को भी आप अंधविश्वास का एक सबसे वीभत्स उदहारण कह सकते है, खतना एक प्रथा है, जिसमें महिलाओं के वजाइना के एक हिस्से को किसी धारदार ब्लेड या किसी चाकू से काट कर अलग कर दिया जाता है। कभी-कभी तो जननांग को धागे से सिलकर केवल मूत्र त्याग के लिये एक छोटी सी जगह छोड़ दी जाती है।

यह प्रथा कुछ समुदायों में प्रचलित है, विशेष रूप से अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ क्षेत्रों में, भारत में बोहरा मुस्लिम समुदाय में यह प्रथा आम है। खतना ज्यादातर एक साल से पन्द्रह साल की उम्र में किया जाता है। इस प्रोसेस में बच्चियों को बहुत अधिक दर्द से गुजरना पड़ता है।

khatna Kyu Karte Hai : खतना क्यों करते है?

खतना कराने की वज़हों में सबसे ऊपर परंपरा है, उसके बाद धर्म और फिर साफ-सफाई व बीमारी से बचने आदि के नाम पर लड़कियों का खतना किया जाता है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा ऐसे भी तर्क दिये जाते हैं कि युवा होने पर लड़कियों की सेक्स के प्रति इच्छा कम करने के मकसद से भी खतना किया जाता है।

महिलाओं का खतना कैसे किया जाता है?

खतना के बारें में आम तौर पर बताया जाता हैं कि घर की महिला सदस्या यानी की दादी या मां बच्ची को घुमाने के बहाने खतना के लिए ले जाती हैं। वह बच्ची को जहां ले जाते है, वहां उस कमरे में पहले से 2 से 3 लोग पहले से मौजूद होते हैं। वह बच्ची के दोनों पैर पकड़ लेते हैं। फिर खास तरह की धारदार ब्लेड चाकू या किसी कैंची से एक ही कट में ‘क्लिटोरिस हुड’ (महिला जननांग का एक हिस्सा) को अलग कर दिया जाता है।

खतना से महिलाओं को कई तरह की मानसिक शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। कुछ मामलों में तो खतने के दौरान या उसके बाद अत्यधिक खून बहने से या बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बहुत सी बच्चियों की मौत तक हो जाती है।

पुराने जमाने में खतना से होने वाली ब्लीडिंग रोकने के लिए ठंडी राख लगा दी जाती थी। वहीं आजकल ब्लीडिंग रोकने के लिए एंटीबायोटिक पाउडर या लोशन या फिर कॉटन का उपयोग किया जाता है। खटना के बाद ब्लीडिंग रुकने के बाद बच्ची को अपने घर भेजा जाता है। और उसे 4 से 5 दिन खेलने-कूदने से मना कर दिया जाता है। कई बार तो बताया जाता है को हफ्ते भर से भी ज्यादा समय तक लड़की के दोनों पैरों को बांधकर रखा जाता है।

खतना 4 तरह से किया जाता है ?

महिलाओं के खतना को इंग्लिश में FGM यानी की Female Genital Mutilation कहा जाता हैं। इसमें उन सभी प्रकिया को शामिल किया जाता है, जिनमें बिना किसी मेडिकल जरूरत के महिलाओं के जननांग के बाहरी हिस्से को थोड़ा या फिर पूरा अलग कर दिया जाता है। WHO यानी की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे 4 तरीकों से परिभाषित किया है। आइए जानते खतना के चारों प्रकारों के बारें में।

खतना पहला टाइप : भारत में दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय में पहले टाइप का खतना किया जाता है। इसमें महिला के वैजाइना के “क्लिटोरिस हुड” को एक धारदार ब्लेड से अलग कर दिया जाता है।

khatna Kyu Karte Hai

खतना दूसरा टाइप : क्लिटोरिस हुड के साथ ही लैबिया माइनोरा यानी वैजाइना के अंदरूनी लेयर को भी काट दिया जाता है।

khatna Kyu Karte Hai

खतना तीसरा टाइप : एक्सटरनल जेनेटाइल को काटकर वैजाइना की सिलाई कर दी जाती है। सिर्फ यूटिन व पीरियड की ब्लीडिंग के लिए जगह छोड़ दी जाती है।

khatna Kyu Karte Hai

खतना चौथा टाइप: किसी पिन, ब्लेड या फिर कैंची से वैजाइना पर कट लगाया जाता है।

khatna Kyu Karte Hai

खतना के नुकसान व फायदे

पुरषों में खतना के नुकसान या फायदे: मुस्लिम व यहूदी समुदाय में पैदा हुए लड़कों का खतना किया जाता है। इसमें उनके लिंग की फोरस्किन यानी की उसके ऊपरी भाग की स्किन को काटकर अलग किया जाता है, एक वेबसाइट के लिखे आर्टिकल अनुसार, इस प्रक्रिया दौरान बच्चों को काफी दर्द होता है, लेकिन 7 से 10 दिन में वह पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।

लड़कों में खतने के कई फायदे भी बताए गए हैं। खतने से लड़कों की हाइजीन बेहतर होती है। सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज, पेनाइल कैंसर, सर्विकल कैंसर व यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा लड़कों में प्राइवेट पार्ट से जुड़ी कुछ बीमारियों का इलाज करने के लिए भी लड़कों का खतना किया जाता है।

khatna Kyu Karte Hai foreskin
फोरस्किन

महिलाओं में खतने के नुकसान या फायदे: महिलाओं में खतने को लेकर कोई मेडिकल फायदा नहीं बताया गया है, महिलाओं के के खतना से सिर्फ नुकसान ही होता है। WHO के अनुसार महिलाओं को खतना के तुरंत बाद भयंकर दर्द, खून बहना, सूजन, बुखार, इंफेक्शन, घाव ना भरने व शॉक लगने जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

खतना के बाद लंबे समय तक महिलाओं को इन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है….

• यूरिनरी ट्रैक का इंफेक्शन, जैसे पेशाब करने में दर्द होना।
• वजाइना में इंफेक्शन होना।
• माहवारी में परेशानी होना।
• बच्चे के जन्म के वक्त दिक्कत होना।
• सेक्स के दौरान परेशानी होना।
• डिप्रेशन, एंग्जाइटी और स्ट्रेस डिसऑर्डर।

खतना के बाद महिलाओं की सेक्स लाइफ कैसी होती है?

खतने पर बैन लगवाने के लिए एक महिला द्वारा याचिका दायर की गई। इसमें बताया गया कि खतना के बाद कई महिलाएं जिंदगी भर Sex ko Enjoy नहीं कर पाती हैं। उन्हें अपने पार्टनर से संबंध बनाते समय दर्द का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को मिलने वाले Sexual Pleasure में क्लिटोरिस की अहम भूमिका होती है। अगर खतने के दौरान क्लिटोरिस को नुकसान पहुंचता है, तो इससे महिलाओं की सेक्सलाइफ प्रभावित होती है।

साल 2018 में हुई स्टडी में शामिल महिलाओं में से 33 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि खतना की वजह से उनकी सेक्स लाइफ खराब हुई है। इन महिलाओं ने बताया कि उन्हें सेक्स की इच्छा नहीं होती, ना ही सेक्शुअल प्लेजर मिलता व क्लिटोरिस वाले एरिया में ओवर सेंसिटिविटी होती है।

खतना का इतिहास, जानें शुरुआत कब और कैसे हुई थी?

खतना की शुरुआत को लेकर कई थ्योरियां बताई जाती हैं। इन्ही में शामिल एक थ्योरी अनुसार, बताया गया है की इस्लाम व ईसाई धर्म की शुरुआत से पहले से खतना किया जा रहा है। उस वक्त यह किसी समुदाय, धर्म या नस्ल तक सीमित नहीं था। ग्रीक डॉक्यूमेंट्स में 163 BC में एक महिला का खतना होने के साक्ष्य मिले है।

कई विद्वानों का मानना हैं कि खतना की शुरुआत मिस्र से हुई थी, वह धीरे-धीरे यह अरबी व्यापारियों के जरिये लाल सागर के तटों से जुड़े क्षेत्रों में फैल गया। पहले मिस्र के लोग बाइसेक्शुअल देवताओं में विश्वास करते थे।

उनका मानना था कि महिलाओं की ‘क्लिटोरिस हुड’ पुरुषों का, वह पुरुषों की ‘फोरस्किन’ महिलाओं का प्रतीक है इसलिए वह महिलाओं का खतना करवा कर उनसे पुरुषों के प्रतीक को हटा देते थे। उस समय शादी करने व परिवार की संपत्ति हासिल करने के लिए खतना करवाना जरूरी माना जाता था।

FAQs : khatna Kyu Karte Hai – खतना क्या है इन हिन्दी

सवाल: khatna Kyu Karte Hai - खतना क्यों करते है?

जवाब: खतना यहूदियों व मुसलमानों में एक धार्मिक संस्कार होता है, जिसमें लड़का या लड़की पैदा होने के कुछ समय बाद उनके लिंग या वजाइना में से किसी धारदार ब्लेड या चाकू से कट लगाकर आगे की चमड़ी निकाल दी जाती है। इस हिस्से को क्लिटोरिस हुड या फोरस्किन कहा जाता है।
सवाल: क्या भारत में भी खतना होता है ?

जवाब: जी हां, भारत में भी बोहरा मुसलमानों द्वारा खतना किया जाता है, बोहरा मुसलमान यमन से भारत आये थे। यमन में महिलाओं का खतना करने की प्रथा प्रचलित थी। इसलिए बोहरा मुसलमानों के साथ खतना प्रथा भी भारत आ गई। आज दुनिया के 80 प्रतिशत बोहरा मुसलमान भारत मे रहते हैं व खतना प्रथा को अपनाते हैं।

साल 2018 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार,भारत में दाऊदी बोहरा समुदाय की 7 साल साल या उससे अधिक उम्र की लगभग 75 प्रतिशत बच्चियों का खतना हो चुका है।
सवाल: क्या खतना करना अपराध है?

जवाब: संयुक्त राष्ट्र ने साल 2012 में एक प्रस्ताव पास कर खतना प्रथा को साल 2030 तक पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। मिस्र देश जिसे से खतना प्रथा की शुरुआत मानी जाती है। उसने भी साल 2008 में इस प्रथा को बैन कर दिया, लेकिन अभी भी खतना के कई मामले मिस्र से आते रहते हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बेल्जियम, स्वीडन, डेनमार्क, यूके, अमेरिका व स्पेन समेत कई देशों ने महिलाओं के खतना प्रथा को अपराध घोषित कर चुके हैं।
सवाल: क्या खतना पर भारत देश में रोक है?

जवाब: भारत में अभी तक खतन पर कोई रोक नहीं है। इस प्रथा पर रोक लगवाने के लिए साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दर्ज करवाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि यह प्रथा महिलाओं के साथ भेदभाव करती है। इस प्रथा से महिलाओं के समानता, प्राइवेसी व पर्सनल लिबर्टी के अधिकार छिन जाते हैं।

खतना प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई थी वह मामले को सुनवाई के लिए सात जजों की बेंच के पास भेज दिया था।
जवाब: कौन-कौनसे देशों में खतना किया जाता है?

जवाब: एक रिपोर्ट अनुसार दुनिया के 190 से अधिक देशों में महिलाओं का खतना किया जाता है। यूनिसेफ के एक रिपोर्ट अनुसार, 31 देशों की 20 करोड़ महिलाओं व लड़कियों का खतना हुआ है। इसमें 27 देश तो अफ्रीका महाद्वीप से हैं, यहां 80 प्रतिशत महिलाओं का खतना होता है। हर साल लगभग 30 लाख अफ्रीकन लड़कियों का खतना किया जाता है।

सबसे ज्यादा खतना प्रथा वाले देश (80 प्रतिशत खतना) - सूडान, सोमानिया, मिस्र, माली, सेरा लिओन, इरिट्रिया, जिबूटी, इथियोपिया, बुर्किना फासो, गिनी-बिसाऊ, मॉरिटानिया,

कम खतना प्रथा वाले देश (30 प्रतिशत खतना) - इंडिया, इंडोनेशिया, अमेरिका, केन्या, नाइजीरिया, सेनेगल

khatna Kyu Karte Hai इसके बारें और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक जरूर पढ़ें….

https://www.equalitynow.org/resource/female-genital-mutilation-cutting-a-call-for-a-global-response/

https://www.scobserver.in/wp-content/uploads/2021/10/FGM__Indira_Jaising_.pdf

https://www.who.int/news-room/fact-sheets/detail/female-genital-mutilation

https://www.wespeakout.org/images/files/pdf/fgmc_study_results_jan_2018.pdf

https://sahiyo.com/2018/07/21/tracing-the-origins-of-female-genital-cutting-how-it-all-started/

https://www.healthline.com/health/circumcision#pros-and-cons

यह भी पढ़े:- Blood Donation Myths – रक्तदान से जुड़े 10 मिथकों का सच हर किसी को पता होना चाहिए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “khatna Kyu Karte Hai – खतना क्या है जानें हिन्दी में”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page