Lakshya Sen Biography : जानिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन जीवनी

Lakshya Sen Biography in Hindi : लक्ष्य सेन एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। लक्ष्य सेन का जन्म गुरुवार 16 अगस्त 2001 उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ। वर्तमान में उनकी उम्र लगभग 21 साल हैं उनकी राशि सिंह है।

लक्ष्य सेन ने बेर्शेबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी, उत्तराखंड में अपनी पढ़ाई की थी। बाद में, लक्ष्य सेन ने प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी, बेंगलुरु में एडमिशन लिया।

वह पूर्व विश्व जूनियर नं. वन खिलाड़ी भी रहे है उन्होंने साल 2018 में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में लड़कों के सिंगल व ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक में मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीते हैं।

लक्ष्य सेन ने साल 2021 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता व साल 2022 में ऑल इंग्लैंड ओपन में उपविजेता रहे है। Lakshya Sen उस भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे है जिसने 2022 में Thomas Cup जीता था।

Lakshya Sen CWG 2022 : हाल ही में लक्ष्य सेन ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।

Lakshya Sen Biography

नामलक्ष्य सेन
व्यवसायबैडमिंटन प्लेयर
प्रसिद्धAll England Open 2022 क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होने के नाते

Lakshya Sen Biography in Hindi | लक्ष्य सेन जीवनी

पूरा नामलक्ष्य सेन
जन्म की तारीखगुरुवार’, 16 अगस्त 2001
उम्र21 साल (2022)
जन्म स्थानअल्मोड़ा, उत्तराखंड
राशिसिंह
स्कूलबेर्शेबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी, उत्तराखंड
कॉलेजप्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी, बेंगलुरु
पसंदयात्रा करना
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय

लक्ष्य सेन कद & शारीरिक माप

कद178 सेंटीमीटर | 1.78 मीटर या 5 फीट 10 इंच
शारीरिक मापछाती :  40 इंच

कमर : 32 इंच

बाइसेप्स : 12 इंच

आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

लक्ष्य सेन का परिवार

Lakshya Sen Family : लक्ष्य सेन का जन्म और पालन-पोषण अल्मोड़ा, उत्तराखंड में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री डी.के सेन व माता का नाम श्रीमती निर्मल सेन ओर एक भाई शामिल हैं। जिसका नाम चिराग सेन है। उनके पिता एक कोच हैं वह खेलों के बहुत शौकीन हैं।

लक्ष्य सेन का भाई चिराग सेन भी एक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्लेयर हैं। दोनों भाई अपने पिता के अधीन Trained हैं और अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

लक्ष्य सेन की मां एक गृहिणी हैं वह हर खेल में उनके बेटों का समर्थन करती हैं और उनके सभी मैचों में हमेशा उनके साथ रहती हैं। खेल उद्योग में अपने पिता और भाई को देखने के बाद, सेन भी खेलों के बारे में बहुत महत्वाकांक्षी हो गए और उनके जैसा बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपने जीवन में एक खिलाड़ी बनना चुना।

लक्ष्य सेन माता – पितापिता का नाम – धीरेंद्र के सेन (बैडमिंटन कोच)

माता का नाम – निर्मला धीरेंद्र सेन

लक्ष्य सेन का भाईचिराग सेन (एक अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी)

लक्ष्य सेन नेटवर्थ

Lakshya Sen Net Worth : लक्ष्य सेन ने अपने करियर में इतना कुछ प्राप्त किया है, की उन्हें उनके मैचों के लिए भुगतान मिलता है ओर बताया जाता है कि उनकी कुल संपत्ति 4,834 डॉलर है। व लक्ष्य सेन को Pune 7 Aces द्वारा खरीदा जाता है, जो की एक Badminton Team है वह Badminton Premiere league खेलती है।

टीम की साल 2018 में स्थापित की गई थी, टीम का स्वामित्व Actress Taapsee Panu के पास है वह टीम के कोच Mathias Boe हैं।

लक्ष्य सेन बैडमिंटन करियर

Lakshya Sen Badminton Career : लक्ष्य सेन ने साल 2016 में बैंकाक, थाईलैंड में आयोजित बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप से अपने बैडमिंटन करियर की शुरआत की थी। उसके बाद वास्तव में लक्ष्य सेन ने अपना कौशल दिखाया है। उन्होंने कई बैडमिंटन मैच जीते थे और हर खेल में पदक भी जीते थे। इतनी कम उम्र में लक्ष्य सेन ने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है और अभी और भी कई उपलब्धियां हासिल करनी हैं।

आइए जानते है लक्ष्य सेन पुरस्कार, सम्मान, उपलब्धियां के बारे में।

  • लक्ष्य सेन ने साल 2016 में जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
  • वह उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल सीरीज में पुरुष सिंगल का खिताब जीता।
  • फरवरी 2017 में, लक्ष्य सेन को BWF वर्ल्ड जूनियर रैंकिंग में नंबर 1 जूनियर सिंगल खिलाड़ी का दर्जा प्राप्त है।
  • वह साल 2018 में, उन्होंने जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता है।
  • साल 2018 में, उन्होंने लड़कों के एकल में 2018 एशियाई जूनियर चैंपियनशिप और मिश्रित टीम स्पर्धा में ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2019 में, उन्होंने डच ओपन में पुरुष सिंगल का खिलाब जीता।
  • नवंबर 2019 में, उन्होंने सारलोरलक्स ओपन का खिताब जीता।
  • नवंबर 2019 में, उन्होंने स्कॉटिश ओपन में पुरुष सिंगल का खिताब जीता।
  • साल 2020 में, वह बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।
  • दिसंबर 2021 में, उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
  • साल 2022 में, वह ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे थे।
  • साल 2022 लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता।

जानिए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के बारे में

Indian Badminton Player Lakshya Sen साल 2022 में All England Open Badminton Tournament में क्वालीफाई करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने के लिए जाने पहचाने जाते हैं।

जब वे 10 साल के थे, तब उन्हें अपने भाई Chirag के साथ प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी ज्वाइन किया था।

जब वे 12 वर्ष के थे, तब उन्होंने एक साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने ओलंपिक खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की थी।

साल 2014 में, जब Saina Nehwal बैंगलोर शिफ्ट हुईं, तो वह Prakash Padukone Badminton Academy बेंगलुरु में छात्रों के साथ अभ्यास करती थी।

लक्ष्य सेन को साइना के साथ अभ्यास करने का भी मौका भी मिला था। एक साक्षात्कार में लक्ष्य सेन के बेंडमिंटन कोच विमल कुमार ने कहा कि लक्ष्य सेन अकादमी में अकेले छात्र था जो की अभ्यास सत्र के दौरान Saina Nehwal को हरा देते थे।

साल 2018 में, लक्ष्य सेन  ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वह Youth Olympics जीतने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे है।

अगस्त 2021 में, उन्हें भारतीय बैडमिंटन टीम के लिए नहीं चुना गया था क्योंकि वह पेट में संक्रमण के कारण सलेक्शन Trial के पहले दौर में हार गए थे।

19 मार्च 2022 को लक्ष्य सेन प्रकाश नाथ (1947), प्रकाश पादुकोण (1980, 1981), पुलेला गोपीचंद (2001) व साइना नेहवाल (2015) के बाद ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 तक पहुंचने वाले 5 वें भारतीय बने है।

• All England Championships in Badminton 2022 में लक्ष्य सेन ने रजत पदक जीता। इस जीत पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, राहुल गांधी व हिमाचल प्रदेश के सांसद अनुराग ठाकुर से बहुत सराहना मिली थी।

साल 2022 में, लक्ष्य सेन को Forbes India 30 अंडर 30 में चित्रित किया गया था।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page