literacy Meaning in Hindi : Literacy का हिंदी अर्थ है – साक्षरता। इसका अर्थ है – साक्षर होना यानी की पढने लिखने की क्षमता से संपन्न होना। अलग- अलग देशों में साक्षरता के अलग-अलग मानक हों सकते है।
भारत में National Literacy Mission अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना नाम लिखने व पढने में सक्षम है, तो उसे साक्षर माना जाता है। इस प्रकार आप कह सकते ही की literacy का हिंदी अर्थ है – पढ़ने लिखने की योग्यता रखने वाला |
literacy Meaning in Hindi साक्षरता का अर्थ हिंदी में
literacy – साक्षरता – पढ़ने लिखने सक्षम !

आइए दोस्तों जानते है अब literacy | साक्षरता के बारे विस्तार से की साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है इसका महत्व क्या है – ओर इंडिया में साक्षरता की रेट क्या हैं।
साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है ?
हमारे जीवन में साक्षरता के महत्व को दर्शाते हुए, संयुक्त राष्ट्र प्रतिवर्ष 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाता है। यह दिवस दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति, समाज और समुदाय का ध्यान साक्षरता के महत्व की ओर लाने के लिए मनाया जाता है।
यूनेस्को ने 7 नवंबर साल 1965 को विश्व साक्षरता दिवस मनाने का फैसला किया था। इस प्रकार विश्व साक्षरता दिवस पहली बार 1966 में यूनेस्को के आम सम्मेलन के बाद 8 सितंबर 1967 को मनाया गया था। ओर तब से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
literacy Rate in India | भारत में साक्षरता दर क्या है ?
India literacy Rate : भारत में, साल 2011 की अंतिम जनगणना अनुसार पता चलता है, कि भारत की कुल जनसंख्या का 74.04% लोग साक्षर है, जो की पिछले दशक यानी की साल 2001 से 2011 तक की तुलना में 9.2% अधिक है। हालाँकि, विश्व साक्षरता के मामले में भारत अभी भी पीछे है।
India literacy | 74.04 प्रतिशत |
India Male literacy | 82.14 प्रतिशत |
India Female literacy | 65.46 प्रतिशत |
वहीं भारत का केरल राज्य 94% साक्षरता के साथ भारत का सबसे साक्षर राज्य है। वहीं भारत का न्यूनतम साक्षरता दर वाला राज्य आंध्र प्रदेश है जिसकी साक्षरता दर 66.4 % हैं। वहीं भारत का सर्वाधिक साक्षरता दर वाला केन्द्र प्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है जिसकी साक्षरता दर 92% है।
World Literacy Day 2022 & Theme
साक्षरता के मामले में भले ही कई लोगों को स्थिति स्थिर लगती हो लेकिन वास्तविकता काफी अलग है। इस दुनिया में 775 मिलियन लोग ऐसे हैं, जिनके पास अभी भी बुनियादी साक्षरता कौशल की कमी है।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में हर 5 वयस्कों में से 1 वयस्क अभी भी साक्षर नहीं है। जब महिलाओं की बात आती है, तो यह समस्या और भी गहरी हो जाती है।
Teachers Day – जानिए क्यों और कब मनाया जाता है टीचर्स डे ?
दुनिया भर में कई समुदायों का ऐसा मानना है कि महिलाएं अभी भी साक्षर होने या शिक्षित होने के लायक नहीं हैं अपने आसपास मौजूद भारी प्रतिबंधों व गलत मानसिकता के कारण आज भी कई महिलाएं निरक्षर रह जाती है।
ये समस्याएं बताती हैं, कि हमारे लिए एक बेहतर प्रणाली से लड़ना व स्थापित करना अभी भी महत्वपूर्ण क्यों है जो सभी को एक साथ समस्या को समान रूप से दूर करने में मदद करता है।
हर साल विश्व साक्षरता दिवस विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए एक Theme के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व साक्षरता दिवस 2022 का थीम – “Transforming Literacy Learning Spaces” रखा गया है।
आखरी शब्द
इसी के साथ सभी को World Literacy Day की बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम सभी को शिक्षा के पीछे की शक्ति को कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।
स्कूलों और उच्च संस्थानों में जाने के विशेषाधिकार को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस दुनिया को एक समान व शांतिपूर्ण जगह बनाने के लिए, सभी को समझना चाहिए कि सभी के लिए साक्षरता क्यों महत्वपूर्ण है।
इसलिए जब भी मौका मिले, जागरूकता फैलाएं और लोगों की मदद करना बिल्कुल ना भूलें।
1 thought on “literacy Meaning In Hindi : साक्षरता का अर्थ हिंदी में”