Nepal Plane Crash Video : नेपाल प्लेन क्रैश के चंद सेकेंड पहले का वीडियो

Nepal Plane Crash Video : नेपाल प्लेन क्रैश के चंद सेकेंड पहले का वीडियो :- नेपाल के पोखरा में रविवार 15 जनवरी को सुबह लगभग 11 बजे Yati Airlines का 72 सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 10 विदेशी समेत 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। यानी की इस प्लान में कुल 72 लोग सवार थे। अब तक 68 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। इनमें 5 भारतीय हैं, जिनमें से 4 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। सभी की उम्र 22 से 35 साल बताई गई है।

प्लेन क्रैश के बाद जलते विमान से 2 लोगों को निकाला गया है। उनकी हालत नाजुक है। बाकी 2 अन्य लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस विमान ने काठमांडू से सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर उड़ान भरी थी। और इसे 10 बजकर 59 मिनट पर लैंडिंग करनी थी, लेकिन यह विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया। इससे प्लेन में आग लग गई ओर प्लेन खाई में जा गिरा।

जानिए Nepal Plane Crash में सवार भारतीय

मीडिया अनुसार, नेपाल का यह विमान रनवे से 10 सेकंड दूरी पर था। वह लैंड करता, उससे पहले ही प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में 5 भारतीय लोग भी शामिल थे इनके नाम कुछ इस प्रकार है:- अभिषेक कुशवाह, विशाल शर्मा, अनिल राजभर, सोनू व संजय जायसवाल हैं।

Nepal Plane Crash Paseengers List : नेपाल विमान दुर्घटना यात्रियों की सूची

Nepal Plane Crash Paseengers List

Nepal Plane Crash Paseengers List

Nepal Plane Crash Paseengers List

Nepal Plane Crash Video : नेपाल प्लेन क्रैश वीडियो
नेपाल प्लेन क्रैश हादसे से चंद सेकेंड पहले का एक वीडियो सामने आया है। क्रैश हुए विमान में सवार गाजीपुर के एक युवक सोनू जायसवाल ने प्लेन के लैंड होने से ठीक पहले यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव शेयर किया था। यह वीडियो उसी लड़के के परिवार ने मीडिया को उपलब्ध कराया है। बताया गया है की सोनू जायसवाल अपने दोस्तों के साथ तीन दिन पहले नेपाल घूमने गया था।

Nepal Plane Crash inside Video : Facebook Live Video Nepal Plane Crash

https://twitter.com/dhyanendraj/status/1614628027190902784?t=qIGg_CprPskaN2p9bJGnBw&s=19

अब जान लेते हैं क्या है नेपाल प्लेन क्रैश वीडियो में – गाजीपुर के सोनू जायसवाल हादसे के समय फेसबुक पर लाइव थे। आप इस वीडियो में देख सकते है कि सोनू पहले खुद को व बाद में विमान में बैठे बाकी यात्रियों को दिखाता हैं। इस प्लेन में अब तक सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ ही देर में अचानक मरा-मरा की आवाजे आने लगती है। इसके बाद पूरे विमान में चीख पुकार मच जाती है और कुछ ही देर में वीडियो में सब धुंधला हो जाता है। यानी की तब प्लेन हादसा हो चुका था। चारों तरफ सिर्फ आग का गुबार नजर आता है।

कैसे हुआ – Nepal Plane Crash

सिविल एविएशन अथॉरिटी नेपाल के अनुसार :- यह विमान तकनीकी खराबी के चलते हुआ है। उनका कहना है कि विमान की उड़ान से पहले सभी टेक्निकल जांच व जरूरी प्रोसेस को पूरा किया गया था, उसमें कोई भी टेक्निकल खराबी नहीं दिखाई दी थी। लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं, इसलिए मौसम की खराबी के कारण विमान दुर्घटना होने की बात नहीं कही जा सकती है।

यह भी पढ़ें :- Rishabh Pant Car Accident Video: बाल-बाल बचे पंत, जलती कार की खिड़की तोड़ बाहर निकले

हादसे की जो तस्वीरें व फुटेज सामने आई हैं, उन्हें देखकर किसी भी यात्री के जीवित बचने की उम्मीद नहीं है- Nepal Plane Crash Video & Photos 

Nepal Plane Crash Video

Nepal Plane Crash Video

Nepal Plane Crash Video

ज्वाइन टेलीग्राम फॉर अपडेट्स – क्लिक करें

Nepal Plane Crash Pilot – अंजू खतिवडा

अंजू खतिवडा की बतौर को-पायलट यह आखिरी उड़ान थी। उन्हें सफल लैंडिंग के बाद मुख्य पायलट का लाइसेंस मिलना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यह दुर्योग ही है कि अंजू खतिवडा के पति दीपक पोखरेल भी Yati Airlines में को-पायलट थे। जून 2006 में विमान हादसे में उनकी भी जान चली गई थी।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page