Odi Ind Vs Sl 2023 Players List : भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ियों की सूची 2023 भारत बनाम श्रीलंका

Odi Ind Vs Sl 2023 Players List in Hindi:- भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ साल 2023 का पहला वनडे मैच खेलेगी। यह मैच भारत के गुवाहाटी में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होने जा रहे इस मैच को टीम के मिशन वर्ल्ड कप के तौर पर भी देखा जा रहा है। Oneday World Cup इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है। इस वजह से भारत में होने वाला हर वनडे मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाला है।

टीम इंडिया के क्रिकेट सेलेक्टर्स ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से लेकर अनुभवी क्रिकेटर विराट कोहली, केएल राहुल व हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को Odi Ind Vs Sl 2023 Players List में शामिल किया है। पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें अभी ओर आराम दिये जाने का फैसला किया गया है।

Odi Ind Vs Sl 2023 Players List in Hindi

Odi Match Details Ind Vs Sl January 2023
मैचतारीखस्थान
Ind Vs Sl10 जनवरीगुवाहाटी
Ind Vs Sl12 जनवरीकोलकाता
Ind Vs Sl15 जनवरीतिरुवंतपुरम

भारत बनाम श्रीलंका वनडे बुमराह ईशान नहीं खेलेंगे

साल के पहले मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों की नजर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि रोहित शर्मा अपनी अंगूठे की चोट से वापसी कर रहे हैं। जबकि विराट कोहली टी-ट्वेंटी से ब्रेक के बाद फिर से मैच खेल रहे है। वही केएल राहुल की फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच, जसप्रीत बुमराह की भी टीम इंडिया में वापसी कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है। दोहरा शतक जमाने वाले भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को भी Odi Ind Vs Sl 2023 Players List में शामिल नही किया गया है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया को बताया कि उनके साथ Ind Vs Sl 1st Odi Match में शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं रोहित शर्मा ने ईशान किशन को बाहर रखना का फैसल भी कठिन बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे अभी शुभमन गिल को ज्यादा मौके देना चाहते हैं।

Join Telegram

वही इस मैच में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव व श्रेयस अय्यर में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। वही ईशान किशन का नही खेलने के कारण केएल राहुल का बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलना तय है। इसलिए सूर्या व अय्यर में से किसी एक के लिए ही आज के मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह बन पायेगी।

India vs Sri lanka 1st Odi lineups 2023

भारत वर्सेज श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत के गुवाहाटी में खेला जा रहा है। श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। वहीं यह इस साल दोनों टीमों का वन डे में पहला मुकाबला है।

लाइनअप टीम इंडिया:-रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

लाइनअप टीम श्रीलंका :- पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दसुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

Cricket Match India Vs Sri lanka 1st Odi highlights in Hindi

विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर टीम इंडिया ने श्री – लंका को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 374 रन का टारगेट दिया है। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने अपना 45वां वनडे शतक बनाया। घर में 4 साल बाद विराट कोहली के बल्ले से शतक आया है। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा 83 रन बनाए। जबकि शुभमन गिल ने 70 रन बनाए। केएल राहुल ने 39 व श्रेयस अय्यर ने 28 रन का योगदान दिया।

कसुन रजिथा ने 3 विकेट लिए। धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका, दिलशान मदुशंका और चमिका करुणारत्ने को 1-1 विकेट मिला।

India score 373/7. Sri Lanka need 374 Runs to win at 7.48 RPO.

Virat Kohli 113 (87) | Rohit Sharma 83 (67)

Kasun Rajitha – 3/88 | Chamika Karunaratne – 1/54

भारत ने यह मैच 67 रन से जीता

विराट कोहली – 113 (87) | उमरान मलिक – 3/57
दासुन शंका – 108* (88) | कसुन राजिथा – 3/88

2nd ODI Ind Vs Sl 2023 Players List in Hindi

भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10वीं वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है। यानी भारत को श्रीलंका से वन डे में आखिरी हार 1997 में मिली थी।

आज के इस मैच में विराट कोहली के पास महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी होगा। वहीं इस मैदान में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। रोहित ने इसी मैदान पर वनडे की सबसे बड़ी पारी खेली थी। रोहित ने यहां नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ही 264 रन बनाये थे।

Match Details – 2nd ODI India vs Sri Lanka 2023

Date & Time – 12 Jan, 01:30 PM

Ground – Eden Gardens, Kolkata, Kolkata

श्रीलंका ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 216 रनों का लक्ष्य दिया है।

Sri Lanka are all out for 215. India need 216 runs to win at 4.32 RPO.

Nuwanidu Fernando 50 (63) | Kusal Mendis 34 (34)

Mohammed Siraj – 3/30 | Kuldeep Yadav – 3/51

भारत बनाम श्रीलंका मैच सारांश: भारत ने मैच 4 विकेट से मैच जीता व श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

केएल राहुल 64* (103) | मोहम्मद सिराज 3/30

नुवानिडु फर्नांडो 50 (63) | चमक करुणारत्ने 2/51

3rd ODI Ind Vs Sl 2023 Players List in Hindi

वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज का तीसरा व आखरी मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी।पी आज का मैच तिरुवनंतपुरम में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से खेला जायेगा।

दोनों टीमों के बीच अब तक 19 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेले गए हैं इनमें 14 बार भारत व 2 बार श्रीलंका को जीत मिली हैं। वहीं इनमें 3 सीरीज ड्रॉ रहीं। 14 में से 3 बार भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के सभी मैच जीतते हुए क्लीन स्वीप किया है। अगर आज का मैच भारत जीतती हैं तो भारत चौथी बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे में क्लीन स्वीप करेगा।

Date & Time – 15 Jan 2023 , 01:30 PM

Ground – Greenfield International Stadium, Thiruvananthapuram

3rd Odi Ind vs Sl – भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका प्लेइंग XI: अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (wk), एशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, जेफरी वांडरसे, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने श्रीलंका के विरुद्ध इस सीरीज के तीसरे वनडे मैच में 166 रन की पारी खेली है। उन्होंने 110 गेंदों की पारी में 13 चौके व 8 छक्के लगाए। यह शतक विराट कोहली के करियर का 46वां शतक है। इस मैच में विराट के पहले शुभमन गिल ने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया।

इसके अलावा इस मैच में श्रेयस अय्यर ने 38 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 42 रन की पारियां खेलीं। वहीं भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 390 का स्कोर बनाया है।

जवाब में श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर रोका। एक बल्लेबाज ने घायल होने की वजह से बैटिंग नहीं की। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। श्रीलंका के 7 बल्लेबाज डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।

और इस प्रकार भारत ने श्रीलंका को 3 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रन से हराया। और भारतीय टीम ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड दिया। न्यूजीलैंड टीम ने साल 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

India won by 317 runs !

Virat Kohli – 166* (110) | Mohammed Siraj – 4/32
Nuwanidu Fernando – 19 (27) | Kasun Rajitha – 81/2

Odi Ind Vs Sl 2023 Players List in Hindi

भारत बनाम श्रीलंका वनडे पॉसिबल प्लेइंग – 11
टीम इंडिया टीम श्रीलंका
रोहित शर्मा (कप्तान)दसुन शनाका (कप्तान)
शुभमन गिलमेंडिस (विकेटकीपर)
विराट कोहलीपथुम निसंका
केएल राहुल (विकेटकीपर)अविष्का फर्नांडो
श्रेयस अय्यरधनंजय डि सिल्वा
हार्दिक पांड्याचरिथ असलंका
अक्षर पटेलवनिंदु हसरंगा
युजवेंद्र चहलचमिका करुणारत्ने
मोहम्मद सिराजदुनिथ वेलालेज
मोहम्मद शमीकसुन रजिथा
उमरान मलिकदिलशान मदुशंका

यह भी पढ़ें :- Rishabh Pant Car Accident Video: बाल-बाल बचे पंत, जलती कार की खिड़की तोड़ बाहर निकले

FAQ : About Odi Ind Vs Sl 2023

प्रश्न :- कब खेला जायेगा भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच ?’
उत्तर :भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 10 जनवरी, 2023 मंगलवार को खेला जायेगा।
प्रश्न:- कहां खेला जायेगा भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच ?
उत्तर : भारत वर्सेस श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।
प्रश्न :- कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच ?
उत्तर : भारत वर्सेस श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।
प्रश्न:- कौन से टीवी चैनल भारत बनाम श्रीलंका का पहला वनडे मैच देखा जा सकता है ?
उत्तर : भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच भारत में “स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क” पर प्रसारित किया जाएगा।
प्रश्न :- आप भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकता हूं ?
उत्तर : भारत बनाम श्रीलंका का पहला वनडे मैच Disney+ Hotstar पर लाइव स्ट्रीम देख सकते है।

1 thought on “Odi Ind Vs Sl 2023 Players List : भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ियों की सूची 2023 भारत बनाम श्रीलंका”

Leave a Comment