Odisha Health Minister Naba Das News : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या, वीडियो वायरल

Odisha Health Minister Naba Das News: ओडिशा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार 29 जनवरी को करीब दोपहर एक बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनपर एक ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस ASI ने गोली मार दी थी, इस घटना में उनके सीने में 2 गोलियां लगने की पुष्टि की गई हैं। उन्हें अच्छे इलाज के लिए भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। लेकिन करीब 7 घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Odisha Health Minister Shot Video
ओडिशा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब दास

उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछ-ताछ की जा रही है। अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ब्रज – राजनगर आए थे। जब वह कार से उतर रहे थे तब उन पर यह हमला किया गया।

कौन था स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर फायरिंग करने वाला

घटना पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। जब वह कार्यक्रम में पहुंचे तब उनके स्वागत के लिए आसपास भीड़ जमा हो गई। तभी उन पर एक पुलिस वाले ने गोलियां चला दी। वह गोलियां चलाकर वहां से भाग गया था।

शुरुआती जांच में बताया गया है की राज्य स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर फायरिंग करने वाला ASI गोपाल दास था। इसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं लेकिन अभी तक उसने पुलिस को हमले की कोई जानकारी नहीं दी है। आप नीचे एएसआई गोपाल दास की एक तस्वीर देख सकते है।

Odisha Health Minister Shot Video
ASI गोपाल दास ( जिन्होंने गोलियां चलाई)

ASI Gopal Das Wife Jayanti : मंत्री पर गोली चलाने वाले शख्स की पत्नी जयंती ने मीडिया को बताया कि उसका पति गोपाल दास मानसिक रूप से बीमार है, जिसका वह 7 से 8 साल से इलाज करवा रहा है। उसका आगे भी कहना है कि दवा लेने के बाद ही उसका पति सामान्य तरह से व्यवहार करता है। जब उनसे इस घटना के बारे में पूछा गया तो उसका कहना है उसे यह जानकारी न्यूज से मिली थी। वह 5 महीने पहले घर आया था। रविवार सुबह उसकी ओर उसकी बेटी की उससे वीडियो कॉल पर आखरी बार बात हुई थी।

Odisha Health Minister Shot Video : Naba Das News

देखिए हादसे से जुड़े कुछ वीडियो – Odisha Health Minister Naba Das News injured in firing : Naba Das Shot Video

Odisha Health Minister Naba Das News : पहले वीडियो में देखा जा सकता है की समर्थकों के नारेबाजी के बीच गोली चलने की तेज आवाज आती है, इस वीडियो क्लिप में हमलावर नहीं दिख रहा है, लेकिन बताया गया है, की यह गोली ASI गोपाल दास द्वारा बहुत करीब से चलाई गई। गोली लगने के बाद नाबा दास को अपनी छाती को पकड़कर वापस कार की सीट पर डगमगाते हुए देखा जा सकता है।

दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि नाबा दास के सीने से खून बह रहा था और लोग घायल मंत्री को उठाने की कोशिश कर रहे थे, जो इस समय बेहोश से लग रहा थे। घटना के बाद समर्थकों ने इन्हे अस्पताल ले जाया गया।

आप एक ओर वीडियो देख सकते है जिसमें मंत्री दास को भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया। वहां उनसे मिलने उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक भी दास से मिलने अस्पताल पहुंचे। आप वीडियो में देख सकते है मुख्यमंत्री नवीन पटनायक स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास के बेटे को सांत्वना देते दिख रहे हैं।

Odisha Health Minister Naba Das के बारे में

नब किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से साल 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गये थे इसके बाद साल 2009 में एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा ओर चुनाव जीते भी। इसके बाद साल 2014 में भी कांग्रेस से ही जीते। वहीं साल 2019 का चुनाव वह बीजू जनता दल से चुनाव लड़कर लगातार तीसरी बार वह इसी सीट से विधायक चुने गये। नब किशोर दास को अपने क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

ओडिशा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक माना जाता हैं। उनके पास कई बैंकों में 45.12 लाख रुपये से भी अधिक की रकम जमा है। वहीं उनके पास 15 करोड़ की कीमत के लगभग 70 से ज्यादा वाहन है। इनमें 1.14 करोड़ रूपये की एक मर्सिडीज-बेंज भी शामिल है।

Odisha Health Minister Naba Das News : ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या, वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास के बेटे को सांत्वना देते ( Naba Kishor Das Son)

नब किशोर दास का विधानसभा पोर्न विवाद

साल 2015 नब किशोर दास का एक विवाद भी काफी चर्चा में रहा, बताया जाता है की विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें पोर्न देखते हुए देखा गया था। इसके बाद उन्हें एक हफ्ते के लिए निलंबित कर गया था।

जब इस मामले मे उनसे पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में आज तक कोई भी ‘Adult Video’ नहीं देखा है। और वह इंटरनेट का उपयोग करने के दौरान गलती से हुआ था, जैसे ही मुझे पता चला, मैंने तुरंत उसे बंद कर दिया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page