Pm Modi Mother News :- भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 सुबह निधन हो गया है, उनकी उम्र 100 साल की थीं। रिपोर्ट अनुसार हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली 5 थी।
वही मंगलवार को देर रात को सांस लेने में तकलीफ के करना उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही उन्हें कफ की शिकायत भी बताई गई थी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां हीराबा मोदी के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर एक ट्वीट किया जिसमें लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक ओर मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा:- मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से ओर जीवन जिओ शुद्धि से…..!
हीराबा मोदी ने साल जून में अपना 99 वां जन्मदिन मनाया था। वह उस समय उनसे मिलने आये थे। उस दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।
Pm Modi Mother अंतिम यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी शुक्रवार 30 दिसंबर सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। व यात्रा के दौरान वह शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे।
हीराबा मोदी कानिधन तड़के 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में हुआ था। पीएम मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट कर दी। इसके बाद वह सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वह सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई Pankaj Modi के घर गये। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। पीएम मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू की गई। व सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
1 thought on “Pm Modi Mother News: पीएम मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं”