जिस उम्र में बच्चे खेल के मैदान में अपने दोस्तों को पकड़ने की कोशिश में दौड़ते हैं, राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली पूजा बिश्नोई ने इस उम्र में कई पदक जीते हैं, वह एथलेटिक्स में विश्व रिकॉर्ड धारक हैं और आने वाले कल वह निश्चित रूप से हमारे देश को गौरवान्वित करेगी….
क्या हमने कभी इस उम्र ऐसा करने के बारे में सोचा है… क्या आपको याद है जब आप 7 साल के थे तब आप क्या करते थे?
• शायद आप एक स्कूल में अध्ययन या फिर अध्ययन के लिए अतिरिक्त कक्षाए या फिर अपने दोस्तों के साथ खेलने में व्यस्त थे।
या फिर आप कुछ अतिरिक्त शौक रखते होंगे तो जैसे की Singing, Dancing & Piano सीखने के लिए जाते होंगे।
लेकिन क्या आपने कभी अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में भाग लेने, रिकॉर्ड बनाने या Sixs Pack Abs बनाने के बारे में सोचा था, शायद बिल्कुल नहीं अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी कम उम्र में ऐसा कौन करता है। तो दोस्तो आज हम आपको बताने वाले ऐसे ही भारतीय एथलीट Pooja Bishnoi Biography के बारे में जिसने यह सब किया है वो भी एक छोटी सी उम्र में।
आइए जानते है Pooja Bishnoi Biography – Age, Family, Height, Awards, Coach, Diet और अन्य भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां
Telegram channel | Join |

Pooja Bishnoi Biography | पूजा बिश्नोई जीवन परिचय
Pooja Bishnoi Biography – पूजा बिश्नोई करीब 12 साल की हैं जो की एक एथलीट हैं उनका जन्म 10 अप्रैल 2011 को जोधपुर राजस्थान के एक छोटे से गाँव में हुआ था। (पूजा बिश्नोई के गांव का नाम गुड़ा विश्नोईन) इनके पिता का नाम अशोक विश्नोई है जो कि एक किसान है।
पूजा बिश्नोई का कहना है की उसने अपना सारा बचपन एक ही व्यक्ति के साथ बिताया, जिसका नाम सरवन बुड़िया (जो की उसके मामा और कोच) है।
पूरा नाम | पूजा बिश्नोई |
उपनाम | पूजा |
जन्म | 10 अप्रैल 2011 |
जन्मस्थान | गुड़ा बिश्नोईयान (राजस्थान) |
स्कूल | राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर |
कक्षा | 5 वीं |
धर्म | हिंदू |
Father | अशोक विश्नोई |
Mother | मीमा देवी |
Brother | कुलदीप विश्नोई |
Pooja Bishnoi मामा | सरवन बुड़िया |
सरवन बुड़िया भी देश के लिए एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वह भारतीय खेल प्राधिकरण के एथलीट थे। इसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपना खेल छोड़ दिया।
Pooja Bishnoi Childhood Story – पूजा बिश्नोई ने अपने बचपन के बारे में बताया की जब वह 3 साल का थी, तब वो आसपास के हमउम्र लड़कों के साथ दौड़ लगाया करती थी। लेकिन वो हमेशा हार जाया करती थी। लेकिन मुझे दौड़ता देख मेरा मामा के मन में आया कि उसका अधूरा सपना वह पूरा करेगी…
उसके बाद उसके मामा व उसने करीब महीने भर कड़ी मेहनत की और जब वो दिन आ गया जब उन लड़कों के साथ मेरी रेस हुई और मैं उस रेस में फर्स्ट आई।

Pooja Bishnoi Six Pack abs – Age 5 Year
पूजा बिश्नोई ने 6 साल की उम्र में 10 किलोमीटर सिर्फ 48 मिनट में पूरा कर लिया। 5 साल की उम्र में उसने सिक्स पैक एब्स बनाए।
8 साल की उम्र में पूजा ने 3 किलोमीटर सिर्फ 12 मिनट 50 सेकेंड में पूरा किया। पूजा का कहना की वह हर दिन 8 घंटे कड़ी मेहनत करती थी। कई मुश्किलों का सामना किया था।
जब पूजा को एक अच्छे सपोर्ट की जरूरत थी तो वह उसे “विराट कोहली फाउंडेशन” से मिला।
वह एक सामान्य किसान की बेटी थीं इसलिए इतना बड़ा समर्थन पाकर वह दिन-रात मेहनत करने लगी। और एक दिन ऐसा आया, जिसे वह टीवी पर देखती थी, वो उसके आंखों के सामने थे। (जब पूजा बिश्नोई की विराट कोहली से मुलाकात हुई)

पूजा बिश्नोई VKF सहायता प्राप्त
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने के लिए अपने सपने को पूरा करने व संभावित एथलीटों को उनके सपनों को प्राप्त करने के लिए VKF यानी की Virat Kohli Foundation बनाया जिसकी स्थापना साल 2013 की गई। अब Vkf का नाम बदलकर SF (Sevva Foundation) कर दिया गया है
यह फाउंडेशन देश के वंचित युवाओं के लिए एक बेहतर कल का निर्माण कर रही हैं Pooja Bishnoi को भी वर्तमान में विराट कोहली फाउंडेशन द्वारा सहायता प्राप्त होती है।
राजस्थान जोधपुर से विराट कोहली फाउंडेशन की एकमात्र सदस्य पूजा बिश्नोई है वह फाउंडेशन में सबसे कम उम्र की एथलीट्स भी मानी जाती है।
विराट कोहली पूजा बिश्नोई से प्रभावित: बताया जाता है की सोशल मीडिया पर पूजा बिश्नोई के कुछ Videos & Photos देखकर विराट कोहली इतने प्रभावित हुए कि उन्होने Pooja Bishnoi को अपने फाउंडेशन में शामिल कर लिया।
वर्तमान में विराट कोहली फाउंडेशन पूजा विश्नोई की पढ़ाई, यात्रा, न्यूट्रिशन और ट्रेनिंग आदि का खर्चा उठा रहे है।
यह भी पढ़ें:- Dhanashree Verma Wiki In Hindi | धनश्री वर्मा जीवन परिचय
Pooja Bishnoi Diet Chart
पूजा बिश्नोई का हर 3 महीने में Blood Test होता है और फिर उसके अनुसार उसको diet दी जाती है जो की इस प्रकार है।
रोजाना प्रैक्टिस से : पहले
• एक केला
• नींबू का जूस
• 15 से 20 खजूर और दो अंजीर
प्रैक्टिस करने के : बाद
• बाजरे की रोटी
• एक कटोरी सब्जी-मूंग-चने
• 10-12 बादाम
• 5 से 6 पीस पिस्ता
• 2 अखरोट और एक गिलास दूध
Pooja Bishnoi Daily Routine
पूजा बिश्नोई दिनचर्या : Rajmata Krishna Kumari Girl’s Public School Jodhpur में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली Pooja Bishnoi की दिनचर्या का अधिकांश हिस्सा Workout & Prectice करने में ही गुजरता है।
> हर रोज सुबह 3 बजे उठना और अपने कोच के साथ वर्कआउट करना।
> सुबह 3 बजे से 6 बजे तक : Running & Workout
> School time : सुबह 7 बजे से 1 बजे तक & 1 : 30 pm से 2 : 30 pm तक Homework
> Sleeping time : 2 : 30 pm से 3 : 30 pm तक
> Workout : शाम 4 से रात 8 बजे तक
> Sleeping : 9 : 30 pm से 3 am तक
Pooja Bishnoi Records And Achievements
• Pooja Bishnoi Sixs-packs abs बनाने वाली asia की पहली सबसे छोटी लड़की है।
• 12.50 Minute में 3 km की दौड़ को कवर किया (Under – 10 आयु वर्ग में World Record)
• 48 Minute में 10 किमी की दौड़ को कवर किया।
• SPORTYGO ATHLETICS MEETS में 3 स्वर्ण पदक।
• JODHPUR OPEN DISTRICT MEET UNDER 23 में स्वर्ण पदक।
• Virat Kohli Foundation से सहायता प्राप्त।
• Sahil khan द्वारा लौह पुरस्कार (govt.of Dubai)
• भारतीय खेल सम्मान 2019 से सम्मानित।
• वीर दुर्गदास राठौर पुरस्कार 2019
• फ़िटनेस मॉडल
आप नीचे Pooja Bishnoi से एक Intreviw में पूछे गए कुछ सवाल & जवाब के बारें में जान सकते है:
FAQs: Pooja Bishnoi Biography
Q. Who is Pooja Bishnoi (कौन है पूजा बिश्नोई)
उत्तर – पूजा बिश्नोई एक भारतीय एथलीट हैं। जिसकी उम्र करीब 12 साल है. वह राजस्थान जोधपुर के गुड़ा बिश्नोईयान की रहने वाली है उसकी हाइट करीब 4 फीट 1 इंच है. इतनी छोटी उम्र में भी वह काफी चर्चा में बनी रहती है
Q. Pooja Bishnoi Hobbies ( पूजा बिश्नोई रुचि)
उत्तर – पूजा बिश्नोई का कहना है की वह अपने खेल से प्यार करती हूं। इसलिए वह अपना अधिकतर समय अपने खेल पर ही बिताती हूं और शेष समय अपनी पढ़ाई लिखाई पर खर्च करती है।
Q. वर्तमान में Pooja Bishnoi Age
उत्तर – पूजा विश्नोई का जन्म 10 April 2011 को हुआ था इस प्रकार उसकी उम्र अप्रैल 2023 में 12 साल की हो गई है।
Q. Sixs Pack abs वाली Asia की पहली छोटी लड़की का खिताब आपके पास है इसे प्राप्त करके आप कैसा महसूस करते है।
उत्तर – उनका कहना है कि 7 साल की उम्र में इस तरह के उपलब्धि हासिल करने में वह बहुत गर्व महसूस करती है, यह खिताब उसकी और उनके कोच परिवार की वास्तव में कड़ी मेहनत का नतीजा है।
Q. जोधपुर मैराथन में आपने जो Record बनाया था उसके लिए आपने कैसे अभ्यास (Training) लिया।
उतर – हां, मेरे कोच( जो कि मेरे मामा है) सरवन बुड़िया ने मुझे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कड़ी मेहनत करवाई थी हम दोनों अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहे थे,
हमे अच्छा result भी मिला ” 48 Minute में 10 km ” की दूरी तय की, जो कि एक Record है।
उनका एक सपना है वह देश के लिए Olampic में गोल्ड मेडल जीते।
Q . आप अपने Friends के साथ activities को कैसे महसूस करते हो।
उत्तर – मुझे अपने दोस्तों के साथ समय बहुत ही कम मिलता है क्योंकि मैं अपना अधिकतर समय अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ बिताती हूं। जो की एथलीट ट्रैक है मेरे सभी दोस्त मुझे अगला ओलंपिक चैंपियन मानते हैं।
Q. खेल &पढ़ाई एक साथ करने की आपकी दिनचर्या क्या है : Athletes Pooja Bishnoi Daily Routine kya hai
उत्तर –
1•> सुबह जल्दी उठकर अभ्यास करना
2•> School जाना व स्कूल से आकर थोड़ा आराम करना ।
3•> फिर शाम को अपना पुनः अभ्यास शुरू करना जो आमतौर पर 8 बजे तक समाप्त होता है।
4•> इसके अलावा Pooja Bishnoi कोई ट्यूशन या अतिरिक्त कक्षाएं नहीं लेती है।
Q. क्या आप Tv & Films देखना पसंद करते हैं ? आपका Favourite Actor कौन है?
उत्तर – नहीं, में Tv ज्यादा नहीं देखती , लेकिन मेरा फेवरेट एक्टर टाइगर श्रॉफ है, जो कि मेरे फिटनेस आइकन भी हैं।
Q. आपके माता-पिता को आपका प्रदर्शन कैसा लगता हैं? उत्तर- हां, मेरे माता-पिता मुझे खेल के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन करते रहते हैं और यहां तक कि मुझे प्रत्येक प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन भी करते हैं।
वे चाहते हैं कि मैं अपने जीवन में सफलता प्राप्त करू और मैं उनके लिए भाग्यशाली हूं।
कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) : जो की पूजा बिश्नोई का छोटा भाई है वह भी मेरी तरह कड़ी मेहनत से खेल में अपना करियर बना रहे हैं। हम दोनों भाई बहन अपने परिवार को गौरवान्वित करने की कोशिश कर रहे हैं।
Q. आपकी क्या योजनाएं हैं? क्या आप खेल या किसी और चीज में अपना करियर बनाने जा रहे हैं?
उत्तर – मेरा खेल ही मेरा जुनून है मैं अपने Dream को पाने Intrnational athletes बनने के लिए कठिन परिश्रम कर रही हूं। मेरे साथ-साथ मेरे कोच भी मेरे सपनो के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है
Q. आपका छोटा भाई कुलदीप भी एथलेटिक्स में बहुत अच्छा कर रहा है, कौन बेहतर है?
उत्तर – हालांकि हम दोनों एथलेटिक्स में काफी अच्छे हैं और वह मुझसे छोटा होने के बावजूद हमारे बीच मैदान पर एक कड़ी प्रतिस्पर्धा है। लेकिन ज्यादातर समय, मैं ही जीतती हूं।
Pooja Bishno Coach के बारे में
पूजा विश्नोई के कोच जो कि उसके मामा है वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का एक एथलीट रह चुका है सरवन बुडिया , उन्हें हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट के बाद अपना खेल छोड़ना पड़ा और इसके बाद उन्होंने अपने करियर को एक कोच के रूप में बदला।

सरवन बुडिया का कहना की उसने पूजा बिश्नोई में जो भावनाएं और प्रेरणा पैदा की है, वह मुझे उसकी मां से मिली जो कि मेरी बड़ी बहन है वह भी चाहती थीं कि मैं एक अंतर्राष्ट्रीय Athletes बनूं।
लेकिन उचित मार्गदर्शन और अन्य सामाजिक पहलुओं के अभाव में, मेरे सपने अधूरे रह गए। लेकिन उसने मुझे अपने बच्चों के माध्यम से एक नई उम्मीद दी है।
देश की लड़कियों को प्रेरणा मिले ?
वह चाहते है पूजा भारत की प्रेरणा बने, ताकि जो भी उसको फॉलो करे वह उसे अपना आदर्श मानें और वह कहें कि “मैं भी पूजा विश्नोई की तरह बनना चाहती हूं !
इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैै ताकि इस सपने को हकीकत बना सके। उनका मानना है कि आने वाले समय में, पूजा बिश्नोई को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में गिना जायेगा। वह हमेशा उसे प्रोत्साहित करते रहते है।
जब पूजा भारतीय खेल सम्मान कार्यक्रम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और देश की अन्य महान हस्तियों से मुलाकात की जिन्होंने उसका मनोबल बढ़ा है।
Pooja Bishnoi Social Media Accounts link
poojabishnoi36 | |
poojabishnoi36 | |
poojabishnoi36/ | |
YouTube | Poojabishnoi36 |
Website | www.poojabishnoi.in |
E-mail id | [email protected] |
निष्कर्ष
दोस्तों आज के लेख में हमने Pooja Bishnoi Biography | पूजा बिश्नोई जीवनी के बारें में विस्तार से बताने प्रयास किया है, हम आशा करते हैं कि आपको पूजा बिश्नोई की जीवनी की जानकारी पसंद आई होगी।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। अगर आप पूजा बिश्नोई के बारें में और अधिक जानकारी रखते है तो हमसे जरूर संपर्क करें। या नीचे कॉमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे।