Rahul Gandhi T Shirt : कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार 9 सितंबर को राहुल गांधी तामिलनाडु में थे। वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी T Shirt ज्यादा चर्चा रही। इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने Burberry Company की एक सफेद रंग की टी शर्ट पहनी थी।
तभी भाजपा ने उनकी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा की – भारत देखो….. इस तस्वीर के साथ भाजपा ने अपने ट्वीट में इस कंपनी की ऑनलाइन सेल का Price भी दिखाया था। इसकी कीमत 41,257 रूपये बताई गई थी।
आप नीचे भाजपा द्वारा राहुल गांधी की टी शर्ट किया गया ट्वीट देख सकते है।

Rahul Gandhi T Shirt पर कांग्रेस का जवाब
कांग्रेस पार्टी ने भी भाजपा के ट्वीट के जवाब मे ज्यादा देर नहीं लगाई लिखा की – अरे….. घबरा गए क्या ? भारत जोड़ो यात्रा अभियान में उमड़े जन-सैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो….. बेरोजगारी ओर महंगाई पर बोलो। यदि कपड़ों पर चर्चा करनी है, तो मोदी जी के दस लाख के सूट ओर 1½ लाख के चश्मे तक बात जायेगी। बताओ करनी है @BJP4India

भारत जोड़ो यात्रा क्या है ?
Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, राहुल गांधी का कहना है वह कांग्रेस पार्टी का सदस्य है, इसलिए वह इस यात्रा में शामिल हैं इस यात्रा का मकसद साफ है, की हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं।
यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से पैदल यात्रा करते हुए कश्मीर तक जायेगी। इस यात्रा में यह लोग कुल 3500 से भी अधिक किलोंमीटर को दूरी तय करेंगे।
क्या राहुल गांधी ने 41000 रूपये की टी शर्ट पहनी
जी हां, आपको बता दे की Burberry एक ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रांड है, भारत जोड़ो यात्रा दौरान राहुल गांधी द्वारा पहनी जानी वाली टी शर्ट की कीमत 41,257 रूपये बताई गई है।
1 thought on “Rahul Gandhi T Shirt : क्या राहुल गांधी ने पहनी 41,257 रुपए की टी शर्ट”