Rahul Gandhi T Shirt : क्या राहुल गांधी ने पहनी 41,257 रुपए की टी शर्ट?

Rahul Gandhi T Shirt : कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शुक्रवार 9 सितंबर 2022 को राहुल गांधी तामिलनाडु में थे। वहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी T Shirt ज्यादा चर्चा रही। इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने Burberry Company की एक सफेद रंग की टी शर्ट पहनी थी।

तभी भाजपा ने उनकी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा की – भारत देखो…..  इस तस्वीर के साथ भाजपा ने अपने ट्वीट में इस कंपनी की ऑनलाइन सेल का Price भी दिखाया था। इसकी कीमत 41,257 रूपये बताई गई थी।

आप नीचे भाजपा ट्विटर हैंडल द्वारा राहुल गांधी की टी शर्ट किया गया ट्वीट देख सकते है..

Rahul Gandhi T Shirt

Rahul Gandhi T Shirt पर कांग्रेस का जवाब

कांग्रेस पार्टी ने भी भाजपा के ट्वीट के जवाब मे जरा भी देरी ना  करते हुए ट्वीट का जवाब दिया – अरे….. घबरा गए क्या ? भारत जोड़ो यात्रा अभियान में उमड़े जन-सैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो….. बेरोजगारी ओर महंगाई पर बोलो। यदि कपड़ों पर चर्चा करनी है, तो मोदी जी के दस लाख के सूट ओर 1½ लाख के चश्मे तक बात जायेगी। बताओ करनी है @BJP4India

Rahul Gandhi T Shirt

Bharat Jodo Yatra (भारत जोड़ो यात्रा)

कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाल गई, राहुल गांधी का कहना है वह कांग्रेस पार्टी का सदस्य है, इसलिए वह इस यात्रा में शामिल हैं इस यात्रा का मकसद साफ है, की हम देश के लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं।

यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से पैदल यात्रा करते हुए कश्मीर तक जायेगी। इस यात्रा में कुल 3500 से भी अधिक किलोंमीटर को दूरी तय की जायेगी।

क्या राहुल गांधी ने 41000 रूपये की टी शर्ट पहनी

जी हां, आपको बता दे की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा पहनी जानी वाली टी शर्ट एक लक्जरी फैशन ब्रांड की है जो  की एक ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रांड (Burberry) है, इस टी शर्ट की कीमत 41,257 रूपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें:- Narendra Modi Property 2022 : जानिए मोदी के पास कुल कितनी संपत्ति हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page