Reet Bharti 2022 – Reet Bharti 2022 के बारे में आज पूरी जानकारी हम आपको हमारे इस लेख में उपलब्ध करवाने की कोशिश करेंगे।
हम आपको बताएंगे कि इस पद के लिए पात्रता मानदंड क्या होने वाले हैं। वह परीक्षा कब तक आयोजित करवाई जायेगी इसके साथ ही आपको आवेदन पत्र और अधिसूचना की जानकारी भी दी जाएगी।
वह हम आपको Reet Bharti 2022 के आवेदन की तारीखों के बारे में भी सूचित करेंगे। ताकि आप इस पद के लिए आसानी से आवेदन कर सकें। तो हमारे आज के आर्टिकल के शुरू से लेकर अंत तक जरूर ध्यान से पढ़ें।
Reet Bharti 2022 Form Date – वहीं Reet Bharti 2022 के लिए 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है वह Reet Bharti 2022 के लिए आवेदन की Last Date 18 मई रखी गई है। वहीं परीक्षा शुल्क 13 मई तक जमा करवाया जा सकता है।
रीट प्रमाण पत्र वैधता
वहीं साथ ही साथ Reet Bharti – 2021 में आवेदन करने वाले Leval-2 के अभ्यर्थियों को इस बार रिट आवेदन के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। इस बार परीक्षा में पास कैंडिडेट की Validity Life Time रहेगी जो की पहले 3 वर्ष रखी गई थी। वहीं बताया जा रहा है कि रिट को परीक्षा जुलाई में आयोजित करवाई जा सकती हैं।
Whatsapp Channel |
Telegram channel |

मेघना चौधरी जो की राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव हैं उन्होंने बताया हैं कि यह परीक्षा शनिवार, 23 जुलाई 2022 वह रविवार, 24 जुलाई 2022 को आयोजित करवाई जा सकती है। लेकिन यह भर्ती परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता को देखते हुए रिट भर्ती को 24 जुलाई से आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं।
संक्षिप्त परिचय
परीक्षा का नाम | राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा |
परीक्षा का आयोजन | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा |
भर्ती का प्रकार | राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षा |
पोस्ट | प्राथमिक शिक्षक ( कक्षा 1 से 5वीं तक – लेवल 1 वह कक्षा 6वीं से 8वीं तक – लेवल 2 ) |
कुल पद | लगभग 46500 |
आवेदन की तारीख | 18 अप्रैल 2022 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 18 मई 2022 |
परीक्षा की दिनांक | संभावित 23 व 24 जुलाई 2022 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
नौकरी का स्थान | राजस्थान |
बोर्ड वेबसाइट | http://rajeduboard.rajasthan.gov.in |
Reet Bharti 2022 के लिए पात्रता मानदंड
रिट भर्ती के आवेदन करने के लिए आपकी पात्रता मानदंड होनी चाहिए जो की इस प्रकार हैं –
आयु सीमा
Reet Bharti Age Limit – रिट भर्ती 2022 के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार आप आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस पद के लिए आयु में कुछ छूट भी दी गई है। जो की कुछ इस प्रकार हैं –
वर्ग अनुसार आयु में छूट
EWS Female -10 साल
EWS Male – 5 साल
OBC – 10 साल
SC – 10 साल
ST – 10 साल
आवेदन शुल्क (Application Fees Reet Bharti 2022)
Level-1 ओर Level-2 के नए अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क 550 रुपए रखा गया हैं यदि किसी अभ्यर्थी ने Reet Bharti 2021 में Reet Level में आवेदन किया हो तो उसे आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।
दोनों level में आवेदन के लिए नये अभ्यर्थी को 750 रुपए वह level 2 में पहले से शामिल अभ्यर्थी को 200 रुपए देने होंगे।
परीक्षा सेन्टर पर केंडीडेट को इस बार दो घंटे पहले पहुंचना होगा। इस बार जांच में समय लगने की उम्मीद है और ऐसे में बोर्ड ने यह निर्देश जारी किए। साथ ही आधे घंटे पहले तक ही सेन्टर में प्रवेश मिल सकेगा। राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा का सलेबस भी जारी कर दिया है।
परीक्षा में पास कैंडिडेट की वैलिडिटी लाइफ टाइम रहेगी। यह परीक्षा 23 जुलाई (शनिवार) और 24 जुलाई (रविवार) को हो सकती है। परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता को देखते हुए यह 24 जुलाई से आगे भी खिसकाई जा सकती है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 जुलाई तक जारी किया जाना प्रस्तावित है।
परीक्षा पैटर्न
Exam Pattern Reet Bharti 2022 – लिखित परीक्षा के लिए आपका पैटर्न कुछ इस प्रकार का होगा –
रिट परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा में आपको कुल 150 प्रश्न दिए जायेंगे। वहीं प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको कुल 1 अंक दिया जाएगा। वह परीक्षा के लिए आपको कुल समय 2 घंटे 30 मिनट का मिलेगा।
वेतन
Salary Reet Bharti 2022 – इस पद पर भर्ती होने के बाद आपको जो भी सैलरी दी जाएगी उसकी पूरी जानकारी आपको हमारे इस आर्टिकल में उपलब्ध करा दी जायेगी. आपको इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि आप इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे। हम आपको बताना चाहते हैं कि इसके लिए आपकी सैलरी कुछ इस प्रकार से तय की गई है –
ग्रेड 1 – 44,300/- रुपये
ग्रेड 2 – 37,800/- रुपये
ग्रेड 3 – 33,800 / – रुपये
Reet Bharti 2022 के लिए आवेदन
Reet भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होने वाली लिंक से reetraj2022 पर निर्धारित तय तारीख तक Online ही भरे जायेंगे। वह आवेदन के लिए सभी आवश्यक निर्देश ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जल्द ही करवा दिए जायेंगे।
Reet Bharti 2022 के Online आवेदन के अलावा किसी ओर प्रकार से आवेदन नहीं लिए जाएंगे। जो भी आवेदक है अपनी पात्रता के अनुसार परीक्षा शुल्क निर्धारित बैकों के माध्यम से चालान / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिग / ई-मित्र से जमा करा सकते है।
रीट भर्ती 2022 महत्वपूर्ण लिंक्स
नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
आवेदन करें | क्लिक करें |
पाठ्यक्रम | |
वेबसाइट | क्लिक करें |
Reet Bharti 2021
इस Reet Bharti परीक्षा के लिए 14 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि Reet Bharti 2021 में 9 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी असफल रहे थे। इस भर्ती परीक्षा में माना जा रहा है कि ये सभी असफल अभ्यर्थी अब रीट भर्ती 2022 में आवेदन करेंगे।
इसके साथ ही साथ 4 लाख भी अधिक इस अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने Reet Bharti 2021 के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन वह किसी भी कारण वस वे रिट की परीक्षा नहीं दे पाये थे। इसलिए यह अभ्यर्थी भी इस बार इस परीक्षा में शामिल होंगे।
इसलिए कहा जा रहा है की इस बार Reet के लिए आवेदन 14 लाख से भी अधिक होंगे।
रिट भर्ती के बार में कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1.# सवाल। रिट पदों के लिए अधिसूचना कब जारी की जाती थी ?
उत्तर। इस पद के लिए अधिसूचना 12 अप्रैल 2022 को जारी की गई थीं।
2.#सवाल। क्या यह भर्ती राज्य स्तर पर हो रही है ?
उत्तर। जी हां, यह भर्ती राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है।
3.#सवाल। यह परीक्षा किस मोड में आयोजित की जाएगी ?
उत्तर। यह परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में आयोजित करवाई जायेगी।
4.#सवाल। आवेदन करने के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु क्या है ?
उत्तर। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।
अगर आप Reet Bharti 2022 के बारे में कुछ पूछना चाहते हैं, तो बेझिझक हमें कमेंट बॉक्स में मैसेज करें। हमारी टीम आपको जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेगी।