Vijay Hazare Trophy: Rituraj 7 Sixes Video in One Over : भारतीय युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने सोमवार 28 नवंबर 2022 को इतिहास रच दिया। ऋतुराज गायकवाड ने Vijay Hazare Trophy में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुये उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गये मैच में एक ओवर में 7 छक्के लगा दिये। इस कारनामे के बाद गायकवाड limited Overs Cricket में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं।
Whatsapp Channel |
Telegram channel |

ऋतुराज गायकवाड ने यह कारनामा महाराष्ट्र की पारी के 49 वें ऑवर में किया। गायकवाड ने शिवा सिंह के इस ऑवर में एक गेंद नो बॉल थी। इस तरह यह ऑवर 7 गेंदों का हुआ और गायकवाड ने सभी 7 गेंद पर छक्के लगा दिये।

इस प्रकार गायकवाड ने शिवा सिंह के इस ओवर वर में कुल 43 रन बनाये। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने इस पारी में 159 गेंदों पर कुल 220 रन बनाये। इस पारी में गायकवाड ने 10 चौके व 16 छक्के लगाये।
देखिए वीडियो : Rituraj 7 Sixes Video in One Over
आप नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके Rituraj 7 Sixes Video in One Over का वीडियो देख सकते है :- क्लिक करें
Rituraj 7 Sixes Video link : क्लिक करें
ट्विटर पर बीसीसीआई द्वारा गायकवाड के लगाए गए छक्कों पर जारी किया गया एक वीडियो : क्लिक करें
Vijay Hazare Trophy 2022 : Maharashtra Vs Uttar Pradesh
ऋतुराज गायकवाड की इस शानदार पारी के साथ महाराष्ट्र ने 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 330 रन बनाये। ऋतुराज गायकवाड की इस पारी में महाराष्ट्र की ओर से ओपनिंग की थी। गायकवाड के अलावा महाराष्ट्र का कोई भी अन्य बल्लेबाज इस मैच में अर्धशतक भी नहीं लगा सका। केवल अंकित बावने व अजीम काजी ने 37-37 रन की छोटी सी पारी खेली। वहीं उत्तर प्रदेश के लिए तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने इस मैच में 66 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिये।

वहीं उत्तर प्रदश के बल्लेबाज Aryan Juyal की एक बढ़िया पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश 47.4 ओवरों में अपने 10 विकेट गंवाकर 272 रन ही बना सकी। इस प्रकार यह मैच महाराष्ट्र ने 58 रनों से जीता।
उत्तर प्रदेश टीम में IPL खेल चुके 4 गेंदबाज
ऐसा नहीं है कि ऋतुराज गायकवाड ने किसी हल्की गेंदबाजी टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस विजय हजारे ट्रॉफी के इस मैच में उतरी उत्तर प्रदेश की टीम में आईपीएल खेल चुके 4 गेंदबाज मौजूद थे। इनमें Ankit Rajput, Shivam Mavi, Karthik Tyagi & Karan Sharma शामिल हैं।
list A cricket में दूसरी बार एक ओवर में 43 रन बने
list A cricket में यह अब तक का दूसरा ऐसा मौका है, जब एक ओवर में 43 रन बने हैं। इससे पहले साल 2018-19 में न्यूजीलैंड की Domestic Cricket में ऐसा हुआ था। तब सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के गेंदबाज Willem ludic ने एक ओवर में 43 रन दिए थे। उस ओवर में लुडिक ने 2 नो-बॉल फेंके थे ओर नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के 2 बल्लेबाजों ने जो Carter & Brett Hampton ने मिलकर 6 छक्के लगाये थे। ओर उस ओवर में 1 चौका व 1 सिंगल भी बना था।
आप नीचे एक सूची देख सकते है जिसमें उन गेंदबाजों व बल्लेबाजों की नाम बताए गए है जब एक ओवर में 36 से ज्यादा रन बने हैं।
रन | गेंदबाज | बल्लेबाज | टूर्नामेंट |
43 | विलेम लुडिक | कार्टर, हैम्पटन | NZC |
43 | शिवा सिंह | गायकवाड़ | विजय हजारे |
39 | अलाउद्दीन बाबू | ई चिगुंबुरा | ढाका लीग |
38 | जेम्स फुलर | स्कॉट स्टायरिस | काउंटी क्रिकेट |
37 | हर्षल पटेल | रवींद्र जडेजा | आईपीएल |
37 | पी परमेश्वरन | क्रिस गेल | आईपीएल |
37 | एडी लेई | जेपी डुमनी | मोमेंटम कप |
3 thoughts on “Rituraj 7 Sixes Video : ऋतुराज ने एक ओवर में 7 छक्के जड़े: ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज”