RRB Group D Admit Card 2022 Hindi : रेलवे भर्ती बोर्ड ने साल 2019 में ग्रुप डी पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। बताए गए आंकड़ों के अनुसार, देश भर के 1.15 करोड़ लोगों ने एक लाख से अधिक पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन किया था व जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वह लगभग 3 सालों से Group D Railway Bharti परीक्षा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
अब, रेलवे द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होगी और यह कई चरणों में आयोजित की जायेगी।
रेलवे द्वारा सूचित किया गया है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। वह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) द्वारा आयोजित की जायेगी।
पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होगी। इसके लिए परीक्षा शहर का विवरण 10 दिन पहले यानी 09 अगस्त 2022 से जारी किया गया और परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा।
अब सभी उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइटों से RRB Group D Admit Card 2022 डाउनलोड कर सकते हैं या वह अपना रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते है।
ग्रुप डी के शेष उम्मीदवारों का भी परीक्षा कार्यक्रम जल्द घोषित किया जायेगा। आप आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का शेड्यूल नोटिस नीचे दिए गए एक स्क्रीनशॉट में देख सकते है।
Telegram channel | Join |

आइए दोस्तों जानते है RRB Group D Admit Card 2022 के बारे में, आवेदन की स्थिति, परीक्षा तिथियां, चयन प्रक्रिया, शुल्क, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, रिक्तियों, पात्रता मानदंड व रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड के बारे में विस्तार से।
RRB Group D Admit Card 2022 : Bharti Details
Organization | भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड |
Group D Job | लेवल – I पद जॉब : ट्रैक मेंटेनर Grade-IV | हेल्पर / असिस्टेंट | असिस्टेंट पॉइंट्समैन |
Job Location | ऑल इंडिया |
Vacancy | 1 लाख 03 हजार 769 पद |
RRB Group D Exam Date ( Phase – 1 ) | 17 से 25 अगस्त 2022 |
Qualification | 10th पास | 12th पास |
Age Limit | 18 से 30 साल |
Group D Selection Proceess | Computer Based Exam : CBT- 1 Physical Efficiency Test (PET) Document Verification & Medical |
RRB Group D Admit Card 2022 – Important Dates
आइए दोस्तों जानते है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानते है। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल- 1 के लिए भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। इसमें लेवल – 1 के पदों के लिए 1 लाख से भी ज्यादा पदों की भर्ती की घोषणा की गई थी। अंतिम चयन के लिए इस भर्ती में आपको सीबीटी, पीईटी, मेडिकल व दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
RRB Group D Railway Notification | 12 मार्च 2019 |
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | 12 मार्च से 12 अप्रैल 2019 |
संशोधन लिंक | 15 से 26 दिसंबर 2021 |
RRB Group D एग्जाम सिटी सूचना | 9 अगस्त 2022 |
RRB Group D Admit Card | 13 अगस्त 2022 |
RRB Group D Phase 1 |
|
RRB Group D Phase 2 |
|
RRB Group D Phase 3 |
|
RRB Group D Phase 4 |
|
Group D Admit Card Download Link | क्लिक करें |
RRB Group D Admit Card 2022 Importent Website |
Rrb Group D Railway चयन प्रक्रिया
ग्रुप डी रेलवे के पदों के लिए चयन प्रक्रिया में मुख्यत तीन चरण शामिल हैं जो की निम्न प्रकार है:-
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- चिकित्सा/दस्तावेज़ सत्यापन
Railway Group D Exam Pattern
रेलवे ग्रुप डी उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट में होता हैं। ग्रुप डी परीक्षा में कुल प्रश्नों कि संख्या की संख्या 100 होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। वह परीक्षा का समय 90 मिनट होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में 1/3 अंक की कटौती की जायेगी।
कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए परीक्षा की समय व प्रश्नों की संख्या नीचे दी गई है:- Railway RRB Group D CBT -1 Exam Pattern 2022
विषय | प्रश्नों कि संख्या | अंक |
सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
गणित | 25 | 25 |
जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग | 30 | 30 |
सामान्य जागरूकता & करंट अफेयर्स | 20 | 20 |
कुल | 100 | 100 |
रेलवे ग्रुप डी सैलरी
Group D Railway Salary : रेलवे ग्रुप डी भर्ती के तहत चयन उम्मीदवारों का मूल वेतन 18 हजार रुपये होगा। मूल वेतन के अलावा, चयनित उम्मीदवारों को महंगाई व भत्ता, परिवहन भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, नाइट ड्यूटी के लिए भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, ओवरटाइम भत्ता आदि सहित अन्य भत्ते भी दिए जायेगे। इस प्रकार ग्रुप डी पोस्ट का वेतन हर माह 22,500 से 25,380 रूपये होता है।
वापस नहीं होगी “अग्निपथ योजना” – जानिए क्या हैं अब तक के अपडेट्स ?
RRB Group D Admit Card 2022 Download Details
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D Exam 2022 भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उनके लिए CBT के पहले चरण के लिए Admit Card जारी किये जायेंगे। सीबीटी व पीईटी के लिए एडमिट कार्ड अलग अलग से जारी किया जाएगा।
CBT Admit Card परीक्षा की तारीख से लगभग 10 दिन पहले एग्जाम सिटी व एग्जाम समय के बारे में बताया जायेगा। इसके बाद परीक्षा के 4 दिन पहले आप अपना ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है अतः आरआरबी ग्रुप डी के Phase – 1 एडमिट कार्ड 13 अगस्त 2022 को जारी किया जायेगा।
पीईटी के लिए Admit Card उन सभी उम्मीदवारों के जारी किये जायेगा जो Railway RRB Group D के Phase – 1 की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करेंगे।
RRB Group D Railway Exam के लिए Admit Card डाउनलोड करने के लिए, एक उम्मीदवार के पास होना चाहिए।
- पंजीकरण संख्या
- जन्म तिथि
RRB Group D Admit Card 2022 Kaise Download Kare
- सबसे पहले आप क्षेत्रीय आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको Homapage पर, “RRB D Admit Card सीईएन – आरआरसी 01/2019 (level -1 Post) लिंक पर क्लिक करें।
- क्लीक करते ही लॉगिन पृष्ठ Open होगा, यहां अभ्यर्थी को अपना निम्नलिखित विवरण दर्ज करना होगा-:
- (पंजीकरण संख्या / लॉगिन आईडीपासवर्ड / जन्मतिथिसत्यापन कोड – कैप्चा )
- अभ्यर्थी अपनी यह डीटेल्स दर्ज करने के बाद अपना Group D Admit Card आसानी से डाउनलोड कर सकता हैं।
- अब इसे डाउनलोड करें व भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट अवश्य लें।
या फिर आप RRB Group D Admit Card 2022 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें इसके बाद अपना पंजीकरण संख्या दर्ज करें व अपना जन्म दिनांक पासवर्ड के रूप में दर्ज करें। ओर लॉगिन पर क्लिक करें।
- RRB Group D Admit Card 2022 : Download Link – क्लिक करें
RRB Group D Admit Card 2022 FAQ : ग्रुप डी भर्ती 2022 सवाल जवाब
सवाल : RRB Group D Admit Card 2022 कब जारी किये जायेंगे ?
जवाब: रेलवे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 Phase – 1 के लिए एडमिट कार्ड 13 अगस्त 2022 को उपलब्ध करवाए जायेंगे। इसके बाद रेलवे के सभी अन्य जोनों के एडमिट कॉर्ड जारी किए जाएंगे।
सवाल : कोई rrbcdg.gov.in पर ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
जवाब : आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड को छात्र rrbcdg.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
सवाल : रेलवे आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा की तारीख कब है ?
जवाब : आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू की जायेगी।
सवाल : अगर किसी को अपना आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पंजीकरण संख्या / Registration Number नही पता तो वह कैसे पता करें।
जवाब : अपना आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पंजीकरण संख्या पता करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
ओर अपना रेलवे बोर्ड जॉन नाम | अपना पूरा नाम | जन्म दिनांक | मोबाइल नंबर या आधार नंबर व दिया गया केप्चा दर्ज कर Submit पर क्लिक करें। ओर अपना पंजीकरण संख्या प्राप्त करें।
- आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पंजीकरण संख्या / Registration Number forget Link – क्लिक करें
याद रखें : सभी ग्रुप डी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया के नवीनतम अपडेट व जानकारी के लिए केवल RRB की ऑफिशियल वेबसाइटों को ही देखें। कृप्या अनऑफिशियल स्रोतों से गुमराह न होवें।
2 thoughts on “RRB Group D Admit Card 2022 : रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें”