Shubman Gill IPL 2023 Runs : शुभमन गिल आईपीएल 2023 कुल रन?

Shubman Gill IPL 2023 Runs : पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक शानदार पारी खेली। गिल की इस आईपीएल सीजन में किसी भी बल्लेबाज के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक होगा। गिल ने 60 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली।

मुंबई के खिलाफ खेली गई इस पारी के बाद, शुभमन गिल अब आईपीएल 2023 सीज़न में अपने पिछले चार मैचों में तीन शतक लगा चुके हैं और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रनों में पीछे छोड़ते हुए आईपीएल सीजन 2023 के बल्लेबाजी स्कोरकार्ड में टॉप पर पहुंच गये हैं। अब वह इस सीजन में ऑरेंज कैप जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

फाफ डु प्लेसिस, जिन्होंने 730 रन बनाए हैं, उनके बाद विराट कोहली ने 53.25 की औसत से 639 रन बनाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल 625 रन और चेन्नई के डेवोन कॉनवे 625 रन बनाकर इस सीजन में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

Shubman Gill IPL 2023 Runs : शुभमन गिल आईपीएल 2023 कुल रन ?

• शुभमन गिल (गुजरात) 17 मैच 890 रन

• फाफ डू प्लेसिस (बेंगलोर) 14 मैच 730 रन

• विराट कोहली एल (बेंगलोर) 14 मैच 639 रन

• यशस्वी जैसवाल (राजस्थान) 14 मैच 625 रन

• डेवॉन कॉनवे (चेन्नई) 15 मैच 625 रन

शुभमन गिल, जिन्होंने आईपीएल 2023 में अब तक 851 रन बनाए हैं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर के बाद आईपीएल के एक सीजन में 2 से अधिक शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने साल 2016 में 4 शतक लगाए थे जब उन्होंने 973 रनों के साथ अपना आईपीएल का सीजन समाप्त किया था, जबकि जॉस बटलर ने साल 2022 में 4 शतक लगाये थे। जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 863 रन बनाए थे।

अब तक आईपीएल सीजन के टॉप स्कोरर (Most Runs in an IPL Season)

• Virat Kohli (RCB) - 973 रन, साल 2016
• Jos Buttler (RR) - 863 रन, साल 2022
• Shubman Gill (GT) - 890 रन, साल 2023
• David Warner (SRH) - 848 रन, साल 2016

शुभमन गिल के लिए आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 के लीग मैचों के दौरान गिल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए, इसी के साथ शिखर धवन, बटलर व विराट कोहली के बाद आईपीएल में लगातार शतक लगाने वाले शुभमन गिल अब चौथे बल्लेबाज बन गये है।

वहीं मुंबई के खिलाफ क्वालीफायर-2 मैच में 60 गेंदों में 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 129 रन बनाने के बाद गिल केवल कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल से पीछे हैं, जिनके नाम टी20 मैचों में 6 शतक हैं।

यह भी पढ़ें:- IPL 2023 Gujarat Titans Team Performance : गुजरात टाइटन्स टीम परफॉर्मेंस

यह भी पढ़े:- IPl 2023 Orange Cap And Purple Cap Winner : आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page