Squid Game Season 2 की हुई घोषणा, फेमस वेब सीरीज स्क्विड गेम्स का दूसरा सीजन आने वाला है ?

Squid Game Season 2 : भारत सहित दुनिया भर में पॉपुलर हुई साउथ कोरियन वेब सीरीज ‘Squid Game’ के दर्शकों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है, इस कोरियन ड्रामा वेब सीरीज के निर्माता ने हाल ही में इसके दूसरे भाग को जारी करने की घोषणा कर दी है।

वह 12 जून 2022 को, नेटफ्लिक्स ने 2021 Series Squid Game के दूसरे सीज़न के लिए Teaser भी जारी किया गया है। सीरीज का पहला सीजन Super Hit रहा था, रिलीज होने के बाद काफी लंबे समय तक पहले सीजन ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था, अब दूसरा सीज़न भी रिलीज़ होने की ख़बर से सीजन 1 को पूरी तरह से पसंद करने वाले दर्शकों में एक उत्साह की लहर है।

‘Squid Game Series’ के डायरेक्टर, राइटर, व निर्माता ह्वांग डोंग हुकू घोषणा की है अब सीरीज का दूसरे पार्ट को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज किया जायेगा।

Squid Game Season Netflix | स्क्विड गेम सीज़न

Squid Game Season : द स्क्विड गेम 17 सितंबर 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। इस सीरीज की थीम थ्रिलर, हॉरर, ड्रामा व एक्शन रखी गई थी। इसमें एक पेचीदा कथानक शामिल था, पात्रों को अच्छी तरह से लिखा गया था।

Squid Game Season 2

इस सीरीज न केवल कई पुरस्कार जीते, बल्कि कई कारणों से सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियों बटौरी। इस सीरीज को बहुत सराहा गया। इस प्रकार Squid Game ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए एक और बड़ी कामयाबी साबित हुई है।

स्क्वीड गेम के सीज़न 2 की घोषणा

Squid Game Season 2 Announcement : स्क्वीड गेम के सीज़न 2 की घोषणा करते हुए, नेटफ्लिक्स ने ट्विटर पर शेयर दिया “रेड लाइट… ग्रीनलाइट ! Squid Game Season 2 के साथ वापस आ रहा है !” इसके अलावा सीरीज निर्मााता ने एक पत्र शेयर किया। जिसमे वह चाहने वाले के लिए आभार व्यक्त कर रहे है।

उन्होंने कहा कि जहां उन्हें इस शो के पहले सीज़न को लाने में 12 साल का समय लगा, वहीं प्रिय दर्शकों ने इसे अब तक की सबसे लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज़ बनाने में मात्र 12 दिन का समय लिया। उन्होंने शो के प्रशंसकों की सराहना की। ह्वांग ने बाद में कहा कि Squid Game Season 2 जल्द ही आ रहा है उनकी बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीजन 2 बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

स्क्वीड गेम के सीज़न 2 टीजर

Squid Game Season 2 Teaser : नेटफ्लिक्स द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा व स्क्वीड गेम के सीज़न 2 का जारी किया टीज़र यहाँ देखें :

Squid Game Season 2

Squid Game Season 2 Teaser : क्लीक करें

स्क्वीड गेम सीजन 2 रिलीज की तारीख

Squid Game Season 2 Release Date : सीज़न 2 की घोषणा 12 जून 2022 को की गई थी। ओर उसी के साथ एक छोटा व संक्षिप्त टीज़र भी जारी किया गया था। लेकिन Squid Game Season 2 के रिलीज़ होने की एक सटीक तारीख की घोषणा अभी तक नही की गई है। लेकिन दर्शकों द्वारा इस सीरीज पर बरसाए गए प्यार और सराहना को देखते हुए इसे बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जायेगा।

यह वर्ष 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत तक सीज़न 2 जारी करने की बात कही जा रही है।

स्क्वीड गेम का सीजन 1

Squid Game Season 1 को बारह साल के एक बड़े संघर्ष के बाद रिलीज किया गया था। वहीं साल 2009 में इस सीरीज के विचार को बिल्कुल बेतुका माना गया व लोगों का मानना ​​​​था कि यह बहुत ही अवास्तविक है, इसका कोई आधार नहीं हैं।

लेकीन जब बाद में साल 2021 में आखिरकार इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर नौ-एपिसोड श्रृंखला के रूप में जारी किया गया तब एक निर्माता के रूप में उन्हें मिली सभी आलोचनाओं को इस सीरीज ने धराशायी कर दिया था।

मूल रूप से कोरियाई भाषा में निर्मित इस सीरीज में कथानक मनोवैज्ञानिक उतार – चढ़ाव से भरा था, इस सीरीज के भयानक तत्वों ने दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित किया। यह सीरीज एक तलाकशुदा ऋणी जुआरी के संघर्ष व उत्तरजीविता की कहानी पर आधारित है।

यह सीरीज एक बड़ा नकद पुरस्कार जीतने के लिए बच्चों के खेल की एक श्रृंखला पर बनी है। लेकिन, इस खेल में शामिल लोगों को बाद में पता चलता है कि इस खेल में हारने वाले खिलाड़ी को दुनिया से अलविदा कर दिया जायेगा, व प्रत्येक मृत्यु के साथ, इस खेल की पुरस्कार राशि बढ़ा दी जायेगी।

21.4 मिलियन डॉलर के बजट के साथ निर्मित यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई नाटकों में से एक के रूप में उभरी हैं ओर यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक बन गई।

स्क्वीड गेम सीरीज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया यह 94 देशों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो था। इस सीरीज में शामिल अभिनेताओं ने अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए एक इतिहास रच दिया।

आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में स्क्विड गेम सीजन 2 के बारे में अपने विचारों के बारे में जरूर बताएं।

1 thought on “Squid Game Season 2 की हुई घोषणा, फेमस वेब सीरीज स्क्विड गेम्स का दूसरा सीजन आने वाला है ?”

Leave a Comment