Tripura Meghalaya Nagaland Vidhansabha Chunav 2023 – त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान, नतीजे 2 मार्च को

त्रिपुरा मेघालय नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023- चुनाव आयोग ने बुधवार 18 जनवरी को त्रिपुरा, मेघालय व नगालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान का आयोजन होगा। वही मेघालय ओर नगालैंड में 27 फरवरी 2023 को वोटिंग करवाई जायेगी।

Tripura Meghalaya Nagaland Vidhansabha Chunav 2023 का परिणाम एक ही दिन 2 मार्च को जारी किया होगा। राजीव कुमार जो की मुख्य चुनाव आयुक्त उन्होंने बताया है कि इन तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी अधिक होने वाली है व यहां चुनावी हिंसा के भी ज्यादा मामलें सामने नहीं आए हैं। अतः हम यहां एक निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं।

त्रिपुरा मेघालय नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 के लिए महत्वपूर्ण तारीख

Tripura Meghalaya Nagaland Vidhansabha Chunav 2023 Importent Dates
नॉमिनेशन की तारीख
  • त्रिपुरा- 21 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक
  • मेघालय-नगालैंड- 31 जनवरी से 7 फरवरी 2023 तक
नाम वापसी के लिए आखिरी तारीख
  • त्रिपुरा के लिए- 2 फरवरी,
  • मेघालय-नगालैंड के लिए –10 फरवरी
वोटिंग की तारीख
  • त्रिपुरा – 16 फरवरी
  • मेघालय –  27 फरवरी
  • नागालैंड – 27 फरवरी
चुनाव का परिणामतीनों राज्य के 2 मार्च को

विधानसभा चुनाव 2023 – शुरुआत त्रिपुरा, मेघालय-नगालैंड से

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले त्रिपुरा, मेघालय ओर नागालैंड के अलावा भारत के कुल 9 राज्यों में चुनाव करवायें जायेंगे। इन तीनों राज्यों के चुनाव के बाद अप्रैल या फिर मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराये जाने की संभावना बताई जा रही है।

वहीं 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का भी कार्यकाल इसी साल 17 दिसंबर 2023 को पूरा होने जा रहा है। जबकि मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में जनवरी 2024 में इनका विधानसभा कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।

Tripura Meghalaya Nagaland Vidhansabha Chunav 2023 – रिपोर्ट अनुसार इस बार तीनों राज्यों में चुनाव के लिए 9,125 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं, अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें तो साल 2018 चुनाव के मुकाबले इस बार 82 प्रतिशत ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। और तीनों राज्यों में 376 पोलिंग स्टेशन को महिला स्टाफ संभालेगीं।

त्रिपुरा मेघालय नगालैंड विधानसभा में 62.8 लाख वोटर्स हैं। इन वोटर्स में 31.47 लाख महिलाएं हैं, वहीं 80 साल से अधिक उम्र वाले वोटर्स की संख्या 97,000 हैं। वही इस बार इस चुनाव में 1.76 लाख वोटर्स पहली बार अपना वोट देंगे।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 : कुल सीटें – 60, बहुमत – 31

त्रिपुरा में साल 2018 में 59 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे। ओर इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी शुरआत में बीजेपी ने बिप्लब देव को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन मई 2022 में “माणिक साहा” को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बना दिया गया।

Whatsapp Channel
Telegram channel
Tripura Meghalaya Nagaland Vidhansabha Chunav 2023

इस चुनाव में बीजेपी को रोकने के लिए सीपीएम व कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। एक और बड़ी पार्टी ममता बनर्जी की टीएमसी भी है, जो बीजेपी को टक्कर दे सकती है।

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 : (कुल सीटें- 60, बहुमत – 31)

मेघालय में साल 2018 विधानसभा चुनाव में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। ओर इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं। वहीं बीजेपी यहां के केवल 2 सीटें ही प्राप्त कर सकी। इस चुनाव नेशनल पीपुल्स पार्टी को 19 सीटें प्राप्त हुई थीं। ओर इसने पीडीएफएचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Tripura Meghalaya Nagaland Vidhansabha Chunav 2023

मेघालय में इस बार पिछले 3 महीनों से पार्टियां चुनावी मोड में हैं। कांग्रेस ने 40 व NPP ने 58 उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें:- Gujarat Cable Bridge Collapsed: गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, केबल पुल टूटने से कई लोग नदी में गिरे

नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 : (कुल सीटें – 60, बहुमत-31)

नगालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। वह नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री हैं। एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आई थी। एनडीपीपी ने तब 18 व भाजपा ने 12 सीटें जीती थीं। वह दोनों पार्टियों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था। सरकार में एनडीपीपी, बीजेपी, एनपीपीजेडीयू शामिल हैं।

Tripura Meghalaya Nagaland Vidhansabha Chunav 2023

पिछले साल दोनों दलों ने Joint Statement में कहा था कि विधानसभा चुनाव 2023 में एनडीपीपी 40 व बीजेपी 20 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!