World Refugee Day 222 : विश्व शरणार्थी दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 जून को आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है। यह दुनिया भर के शरणार्थियों का जश्न मनाने व उनका सम्मान करने के लिए बनाया जाता है।
यह World Refugee Day पहली बार 20 जून 2001 को शरणार्थियों की स्थिति से संबंधित 1951 के कन्वेंशन की 50 वीं वर्षगांठ की मान्यता में स्थापित किया गया था।
Whatsapp Channel |
Telegram channel |

2001 से, संयुक्त राष्ट्र और 100 से अधिक देशों में 20 जून को प्रतिवर्ष विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है।
Who is Refugee Meaning in Hindi
Who is Refugee: Refugee का अर्थ होता है, शरणार्थी, शरणागत, पनाहगीर, आश्रित, किसी देश से निकाला हुआ व्यक्ति जो सुरक्षा के लिए किसी दूसरे देश में शरण लेता है।
Refugee Meaning in English – A Person Who has been forced to leave their country in order to escape War, Persecution or Natural Disaster.
“Tens of Hhousands of Refugees fled their Homes”
Synonyms of Refugee
Displaced Person | DP | Escapee | Fugitive | Asylum seeker | Runaway | Exile | Emigré | Stateless Person | Outcast | Returnee | Reffo
यह भी पढ़ें – प्रवासी ओर अप्रवासी में अंतर क्या है ?
वर्तमान शरणार्थी संकट को बेहतर ढंग से समझने में आपकी मदद करने के लिए नीचे कुछ तथ्य दिए गए हैं, और आपको इनका जरूर पता होना चाहिए।
Refugee Facts in Hindi – शरणार्थी तथ्य
1. स्रोत: UNHCR – दुनिया भर में 79.5 मिलियन लोग हैं, जिन्हें जबरन विस्थापित किया गया है – यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।
2. स्रोत: UNHCR – विश्व की लगभग 1% जनसंख्या विस्थापित है।
3. स्रोत:UNICEF – विश्व के 50% शरणार्थी बच्चे हैं। यानी की दुनिया भर में 20 मिलियन शरणार्थियों में से, 50% 18 वर्ष से कम आयु के हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह बाल शरणार्थियों की सबसे अधिक संख्या है।
4. स्रोत : UNHCR – विकासशील देश दुनिया के 85% से अधिक शरणार्थियों की मेजबानी करते हैं।
5. स्रोत : UNHCR – लगभग 80% सीरियाई शरणार्थी परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं।
6. स्रोत: ReliefWeb – आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों में अनुमानित 25% युवा महिलाएं हैं, जिनमें गर्भवती महिलाएं अन्य 4% हैं।
7.स्रोत : UNHCR – मई 2020 तक, अकेले दक्षिण सूडान से 2.2 मिलियन शरण चाहने वाले थे।
8. स्रोत : UNHCR – लगभग हर 2 सेकंड में एक व्यक्ति को जबरन विस्थापित किया जाता है।
9.स्रोत: इंटरनेट – दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी शिविर केन्या के दादाब में स्थित है, जहां 329,000 से अधिक लोग रहते हैं।
10. स्रोत: इंटरनेट – पहली बार शरणार्थी टीम ने रियो में 2016 ओलंपिक में भाग लिया। इस टीम में इथियोपिया, दक्षिण सूडान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और सीरिया के एथलीट शामिल थे।
UNHCR क्या है ?
शरणार्थियों के लिए एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जो शरणार्थियों, के जबरन विस्थापित समुदायों और राज्यविहीन लोगों की सहायता और सुरक्षा के लिए बनी है।
मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
संस्थापक : संयुक्त राष्ट्र
स्थापित : 1 जनवरी 1951
मूल संगठन : संयुक्त राष्ट्र
अधिक जानकारी के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें – क्लिक करें
2 thoughts on “Who is Refugee – विश्व शरणार्थी दिवस 2022”