Draupadi Murmu Biography – नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में हम चर्चा करने वाले हैं, द्रौपदी मुर्म के बारे में जो कि अभी सुर्खियों में बनी हुई है, क्योंकि भाजपा और उनकी साथी पार्टियों ने मिलकर अपनी ओर से भारतीय राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्म का नाम तय कर दिया है।
आप लगभग यह तय मान सकते हैं, कि भारत देश की अगली राष्ट्रपति जो कि दूसरी बार बनने वाली महिला राष्ट्रपति होगी और पहली बार बनने वाली आदिवासी राष्ट्रपति होगी वह द्रौपदी मुर्मू ही है।
तो आइए दोस्तों जानते हैं, आज के लेख में विस्तार से कि कौन है द्रौपदी मुर्मू – Draupadi Murmu Biography in Hindi, Draupadi Murmu Birth, Education, उनके पति का नाम, द्रौपदी मुर्मू जीवनी और उनकी जातीयता, उनकी कुल संपत्ति, Bjp President Candidate Droupadi Murmu।
Draupadi Murmu Biography in Hindi
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को भारत के उड़ीसा राज्य के मयूरभंज जिले में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 64 साल है। पेशे से, वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, ओर उनका जन्म भी पंचायती राज व्यवस्था के तहत काम करने वाले ग्राम प्रधानों के परिवार में हुआ था। उनके पिता बिरंची नारायण मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव के रहने वाले थे।
आदिवासी महिला होने के कारण उनका जीवन हमेशा कठिन और कठिनाइयों से भरा रह था। द्रौपदी को न केवल सामाजिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई एक स्थानीय स्कूल में पूरी की और अपनी कॉलेज की पढ़ाई Rama Devi Women’s University में पूरी की थी।
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय
स्कूल | K.B. HS Uparbeda स्कूल, मयूरभंज |
शैक्षिक योग्यता | कला स्नातक |
विश्वविद्यालय | रमा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर, ओडिशा |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राशि | मिथुन राशि |
पता | Baldaposi, Post Office Rairangpur, W.No.2, District, Mayurbhanj, Orissa |
धर्म | हिंदू धर्म |
जातीयता | संथाल जनजाति |
जाति | अनुसूचित जनजाति |
जन्मस्थल | मयूरभंज उड़ीसा |
जन्म की तारीख | 20 जून 1958 शुक्रवार |
गृहनगर | Baldaposi गांव, मयूरभंज उड़ीसा |
आयु | 64 वर्ष (2022 तक) |
द्रौपदी मुर्मू का परिवार
Draupadi Murmu Family Story- द्रौपदी मुर्मू आदिवासी संथाल समाज से आती हैं। शुरुआत में उनका परिवार बहुत गरीब था, इसीलिए उनका शुरुआती उद्देश्य सिर्फ एक छोटी-सी नौकरी कर अपना परिवार पालना था।
Draupadi Murmu की शादी साल 1980 में हुई थी। ये तो सबको पता है, लेकिन उस दिन तारीख क्या थी यह किसी को नही पता पता। जब उनके परिवार वालों से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की इतनी पुरानी बात कैसे याद रहेगी। बस शादी की साल याद रहा हैं।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद से Draupadi मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव में अभी खुशनुमा माहौल है। ओडिशा का पहाड़पुर गांव के प्रवेश द्वार पर द्रौपदी मुर्मू के बैनर लगे हैं वहीं उनके पति की एक प्रतिमा भी लगी हुई है।
उस पर उड़िया भाषा में कविता की कुछ पंक्तियां लिखी हुई है, जिनका हिंदी भाषा में मतलब है – खाली हाथ आये हे, खाली हाथ जायेंगे, इसलिए सदा अच्छे काम करते रहे।
अब इसी प्रवेश द्वार से लगभग 2 से 3 किलोमीटर अंदर एक School है। जिसका नाम हैं – SLS School यानी की श्याम लक्ष्मण शिपुन उच्च प्राथमिक आवासीय विद्यालय।
यह स्कूल कभी एक घर था वही घर जहां Draupadi Murmu दुल्हन बनकर आईं थीं। तब यहां न तो पक्की दीवारें थी और ना पक्की छत बस घास फूंस से बना घर व बांस का बना एक छोटा सा दरवाजा था।
गरीबी के बावजूद सब अच्छा चल रहा था लेकिन साल 2010 से 2014 के अंदर इस घर ने 3 बहुत Tragedy देखीं थी। क्योंकि इन 4 सालों में द्रौपदी मुर्मू के 2 बेटों और पति की मौत हुई थी। उनके बड़े बेटे की मौत बड़े ही रहस्यमयी ढंग से हुई थी।
बताया जाता है की उस दिन वह अपने दोस्तों के घर एक पार्टी में गया था। रात में घर आया था और यह भी कहा की – मैं थका हूं, मुझे Disturb मत करना। लेकिन जब सुबह दरवाजा खट – खटाया गया तो उसने खोला नहीं। लेकिन जब किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वह मरा हुआ पाया गया।
जैसे – तैसे वे एक बेटे की मौत के सदमे से बाहर आई थीं, कि साल 2013 में दूसरे बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। वही फिर साल 2014 में द्रौपदी मुर्मू ने अपने पति को भी खो दिया था।
द्रौपदी मुर्मू के जीवन की पहली Tragedy जिसका जिक्र गांव में कोई नहीं करता। यानी की उनकी पहली संतान की मौत जो की उनकी बेटी थीं वह महज 3 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई थी।
अपने पति के निधन के बाद द्रौपदी मुर्मू ने इस इमारत में कभी सन्नाटा ना पसरे, इसलिए अपने घर को छात्र-छात्राओं का आवास बनवा दिया।
द्रौपदी मुर्मू ने अगस्त 2016 में अपने घर को एक स्कूल में बदल दिया। इस स्कूल में द्रौपदी मुर्मू के दोनों बेटों और पति की प्रतिमा बनी हुई हैं। व हर साल द्रौपदी अपने बेटों व पति की Death Anniversary पर यहां आती हैं।
Draupadi Murmu Daughter itishree Murmu- द्रौपदी मुर्मू की वर्तमान में 1 बेटी हैं जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है। वह अभी एक बैंक कर्मचारी है। वहीं उनके पति का नाम गणेश चंद्र है, जो की एक Hembram खिलाड़ी हैं, इनकी एक 2 साल की बेटी है।
द्रौपदी मुर्मू के पिता का नाम | Biranchi Narayan Tudu |
द्रौपदी मुर्मू के भाई | Bhagat Tudu & Sarani Tudu |
Draupadi Murmu Husband Name | Shyam Charan Murmu |
Draupadi Murmu Daughter Name | इतिश्री मुर्मू |
द्रौपदी मुर्मू राजनीतिक यात्रा
Draupadi Murmu Political Journey – वर्ष 1997 में, द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं। इसके अतिरिक्त, वह भारत में इतनी प्रतिष्ठित स्थिति में पहली महिला आदिवासी नेता थीं। तो आइए दोस्तों जानते है विस्तार से President Candidate Draupadi Murmu Political Career।
• द्रौपदी मुर्मू राज्य की राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक शिक्षक के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। वह पार्षद के रूप में चुनी गईं 1997 में ओडिशा के रायरंगपुर जिले से। वह उसी वर्ष, उन्हें रायरंगपुर की उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
• साल 2000 के विधानसभा चुनावों में, वह रायरंगपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की मंत्री के रूप में चुनी गईं, और वहीं साल 2004 तक परिवहन, वाणिज्य, मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग की प्रभारी रहीं।
• वर्ष 2004 में, वह रायरंगपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधायक के रूप में फिर से चुनी गईं थी।
• द्रौपदी मुर्मू ने मयूरभंज में भाजपा की जिलाध्यक्ष और वह वर्ष 2006 से 2009 तक भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।
• मई 2015 में, द्रौपदी मुर्मू को झारखंड के राज्यपाल के रूप में चुना गया था। उन्होंने 2021 तक राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
• वहीं बीते कल, यानी की मंगलवार 21 जून को भाजपा और उनके साथी पार्टियों ने द्रौपदी मुर्मू का नाम 2022 के लिए होने वाले भारतीय राष्ट्रपति चुनावों के लिए NDA के उम्मीदवार के रूप में नामित कर दिया है।
यह भी पढ़ें – Sidhu Moosewala Biography – पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की कहानी ?
Draupadi Murmu Award
वर्ष 2007 में, द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार मिला था।
Draupadi Murmu Income
द्रौपदी मुर्मू संपत्ति – Draupadi Murmu के पास कैश के रूप में 1,80,000 रूपये, आभूषण के रूप में 2,60,000 रूपये | बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में जमा राशि की 5,05000 रुपए बताई जा रही है। LIC या अन्य बीमा पॉलिसियां की राशि 1,30,000 रूपये है।
Draupadi Murmu Net Worth साल 2009 के अनुसार 6,10,000 रुपए।
यह भी जानिए द्रौपदी मुर्मू के बारे में
• द्रौपदी मुर्मू एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें 2022 के भारतीय राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है।
• 1997 में राजनीति में आने से पहले, द्रौपदी मुर्मू Aurobindo Integral Education And Research Centre, Rajgangpur में सहायक प्रोफेसर थीं।
• द्रौपदी मुर्मू ने अपने बच्चों की देखभाल के लिए 1983 में अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी थी।
• वह झारखंड की 9वीं राज्यपाल थी, जो की वर्ष 2015 से 2021 तक इस पद पर बनी रहीं।
• 2016 में, मुर्मू ने घोषणा की कि वह रांची के कश्यप मेमोरियल आई अस्पताल में मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करेंगी।