Gender Changed For Love in Rajasthan : करीब 2 साल पहले एक वेब सीरीज आई, जिसका नाम था पति पत्नी ओर पंगा….. इसमें कहानी थी जेंडर चेंज कराने की… इस वेब सीरीज में एक्टर का दिल लड़के से लड़की बनी एक्ट्रेस पर आ जाता है ओर धीरे-धीरे इनकी लव स्टोरी आगे बढ़ती है। ये किस्सा था रील लाइफ का।
राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे में एक महिला PTI मीरा को अपनी ही छात्रा कल्पना से प्यार हो गया। और लगभग दोनों के बीच 5 साल तक अफेयर चलता हैं और जब यह बात घरवालों तक पहुंचती तो दोनों के घरवालों को भी इस बात से भी कोई दिक्कत नही होती है।
अपना प्यार पाने के लिए महिला PTI मीरा जेंडर चेंज कराकर आरव बन जाती है यानी की लड़की से लड़का बन जाती है और 4 नवंबर 2022 को आरव जिनकी उम्र 30 साल व कल्पना जिसकी उम्र 21 साल है वह शादी कर लेते है।

तो आइए दोस्तों जानते है ; Gender Changed For Love in Rajasthan यानी कि आरव कल्पना की लव स्टोरी / एक टीचर ओर स्टूडेंट की लव स्टोरी
Gender Changed For Love in Rajasthan : एक टीचर ओर स्टूडेंट की लव स्टोरी
साल 2013 में मीरा जो की अब आरव है उसकी राजस्थान के भरतपुर के नगला के राजकीय माध्यमिक स्कूल में PTI की नौकरी लगी थी। वहीं कल्पना भी इसी स्कूल में पढ़ती थी। साल 2016 में कल्पना 10वीं कक्षा में थी और तब कल्पना ने कबड्डी में हिस्सा लिया। यहीं से मीरा/आरव व कल्पना के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई थी।
कल्पना मीरा की विद्यार्थी भी थी। वहीं कबड्डी टूर्नामेंट में मीरा स्कूल की टीम को कई बार साथ लेकर जाने लगी। तब इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई।
लगभग 2 साल तक दोनों के बीच यह दोस्ती चलती रही। वहीं तब साल 2018 में मीरा ने कल्पना को शादी के लिए प्रपोज किया ओर वह मान गई।
लेकिन, सबसे बड़ी समस्या यह थी कि यदि दोनों लड़कियां शादी करती तो समाज व परिवार विरोध करने लगता। ऐसे में साल 2019 में मीरा ने अपना Gender Change कराने की सोची।
आरव का कहना है जो की पहले मीरा था की उसको ‘शुरू से ही लड़कों वाली फीलिंग आती थी। उसके 4 बहनें हैं। उसका कोई भाई नहीं है। ऐसे में वह मन से लड़कों की तरह रहने की कोशिश करता ओर वैसे ही कपड़े पहनता था।
Sudhir Suri Video : शिवसेना नेता सुधीर सूरी की सरेआम गोली मारकर हत्या ?
उसका कहना है, उसने सोच रखा था कि उसे अपना जेंडर चेंज कराना ही है। लेकिन जब कल्पना ने उसका शादी का प्रपोजल स्वीकार किया तो उसने जेंडर चेंज का इरादा पक्का कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपने घरवालों को बताया ओर शादी करने की ठानी। लगभग 2 साल पहले यानी की साल 2020 में उसने अपना जेंडर चेंज करवा दिया।
कल्पना राजस्थान टीम की कैप्टन रहीं
आरव ने बताया कि सर्जरी करवाने से पहले उनके घरवालों को हमने बताया कि हम शादी करना चाहते हैं तो वे राजी हो गये। कल्पना को लेकर आरव का कहना है कि वह कबड्डी की एक अच्छी प्लेयर रही हैं। कल्पना ने लगातार तीन स्टेट मैच खेले हैं। कल्पना राजस्थान टीम की कैप्टन भी रहीं हैं, वहीं उसने अभी राजस्थान ग्रामीण ओलिंपिक खेल में भी हिस्सा लिया था।
कल्पना का कहना है कि वह आरव को शुरू से चाहती थी, वह ऑपरेशन करवाने भी आरव के साथ गई थी, ओर अब कल्पना इस शादी के बाद वह बहुत खुश है। कल्पना का यह भी कहना है की आज वह जिस जगह पर हैं वह आरव की वजह से ही है।
शुरुआत में एक चीज उसके दिमाग में रहती थी कि दुनिया वाले क्या कहेगी कि गुरु ओर शिष्य ने शादी कर ली ? लेकिन आरव ने उसको काफी हौसला दिया।
मीरा को लड़की से लड़का बनने का विचार कैसे आया ?
मीरा को आरव बनने यानी की लड़की से लड़का बनने का विचार अखबार से आया, और 3 सर्जरी कराने के बाद उसका रूप बदला गया। आरव जो की पहले मीरा थी वह बताते हैं कि उसे पहले से ही उसका शरीर स्वीकार नहीं था। साल 2010 में जब मैं 12वीं कक्षा में था, तब उसने Gender Change करने की खबर पढ़ी थी। तभी से उसने सोच लिया हो कि उसे अपना जेंडर चेंज कराना है।

इसके बाद उसने गूगल पर सर्च किया व यू-ट्यूब पर भी कई सारे वीडियो देखे, जिसमें उसे इससे संबंधित कई सारी जानकारियां प्राप्त हुई थी। उसे किसी ने बताया कि दिल्ली में एक डॉक्टर हैं, जो की सर्जरी करते हैं। इसके बाद उसने डॉक्टर से कॉन्टैक्ट किया ओर 25 दिसंबर 2019 को पहली सर्जरी हुई थी। इसके बाद साल 2020 में दूसरी व दिसंबर 2021 में उसकी तीसरी व अंतिम सर्जरी की गई।
यह भी जानिए ?
Q. क्या आरव कल्पना मां-बाप बन सकते है ?
नही, जब भी कोई लड़के से लड़की में Gender बदले या लड़की से लड़के में Gender बदले तो इस कंडीशन में सर्जरी करवाने वाला व्यक्ति या महिला माता पिता नहीं बन सकते हैं ?
आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आरव कल्पना का यह वीडियो देखिए : Gender Changed For Love In Rajasthan
अब दोस्तों आपकी बारी कॉमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दीजिए …. राजस्थान के भरतपुर में एक लड़की ने Gender Change करवाकर अपने घरवालों की मर्जी से शादी कर ली इसके बारे में आप क्या सोचते है ?