Ablo App क्या बंद हो गया है? यहां देखें सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में?

Ablo App का उपयोग करने के बाद, हमने पाया कि यह एक बेहतरीन डेटिंग ऐप है। यहां नए लोगों से मिलने का कॉन्सेप्ट शानदार था। अन्य डेटिंग ऐप्स के विपरीत, एब्लो ऐप बाएं या दाएं स्वाइप विधि का उपयोग नहीं करता है। इसके बजाय, यह ऐप आपको स्वचालित रूप से आपको किसी भी नए यूजर से जोड़ता है, और आप उसके साथ बात कर सकते थे। लेकिन अब कहा जा रहा है की Ablo App अब बंद कर दिया गया है। इस बात में कितनी सच्चाई है ये बात जानने के लिए आज का हमारा आर्टिकल शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े…

क्या एब्लो ऐप बंद हो गया है?

जी बिल्कुल, आप आप कह सकते है की एब्लो ऐप अब बंद हो गया है। एब्लो ऐप ठीक से काम कर रहा था, लेकिन एक दिन ऐप ने काम करना बंद कर दिया। जब कई यूजर ने ऐप खोला तो एक मैसेज आया कि एब्लो ऐप ने काम करना बंद कर दिया है। कई समय तक ये दिक्कत आती रही। फिर ऐप द्वारा सूचित किया गया की “एब्लो को 30 सितंबर 2022 को बंद कर दिया गया है। ”आप यह सूचना एब्लो ऐप की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आपको ऐप प्ले स्टोर पर मिल जायेगा लेकिन आप उसका उपयोग नही कर पायेंगे। कंपनी ने बताया कि अब एब्लो किसी अन्य सेवा में शामिल नहीं होगा। हालाँकि, एब्लो ने Azar प्लेटफॉर्म पर एब्लो के इच्छुक यूजर के लिए एक नए घर की व्यवस्था की है।

Ablo app news

आप जान चुके है की एब्लो ऐप अब बंद किया जा चुका है तो शायद इसकी पूरी समीक्षा पढ़ने का कोई अधिक मतलब नहीं है लेकिन फिर भी आप इसके फीचर्स के बारे में जान सकते है। और एक अंदाजा लगा सकते हैं कि एब्लो डेटिंग ऐप कितना लोकप्रिय था।

Ablo App क्या है?

Ablo app बेल्जियम कम्पनी Massive Media द्वारा बनाया गया एक सोशल नेटवर्किंग विडियो कॉल ऐप है. जिसमें आप दुनिया भर के लोगों के साथ अपनी भाषा में लाइव चैट व वीडियो कॉल पर बातें कर सकते थे। Ablo app 18 से 26 साल आयु वर्ग के लोगों में काफी लोकप्रिय था।

ऐप लॉन्च हुआजनवरी 2019
बंद किया गया30 सितंबर 2022
डाउनलोड1 करोड़ + (74 mb)
रेटिंग 3.7
बेस्ट एंड्रॉयड ऐप 2019Ablo

How to Download Ablo App (डाउनलोड प्रक्रिया)

Ablo app एक फ्री ऐप था जिसको आप गूगल प्ले स्टोर से या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर के आसानी से फ्री में उपयोग कर सकते थे। या आप फिर नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी Ablo app Download कर सकते हैं। लेकिन आप अब इसका उपयोग नहीं कर पायेंगे।

एब्लो ऐप डाउनलोड लिंक (Ablo App Download Link•> क्लिक करें

Ablo App Features : एब्लो ऐप फीचर

  • Live video call
  • Supar 6 : Pick a topic
  • Auto Translate
  • Short Video Collection
  • Coin Collection System

एब्लो ऐप पर नए नए दोस्तों से बात करना बड़ा आसान था। ऐप के होमपेज पर Tap to Take off  पर क्लिक करते ही एब्लो ऐप आपको अपने नए फेंड्स के साथ Connect करवाता था। दिलचस्प बात ये थी कि यह कनेक्शन कहीं भी हो सकता था।

आपके देश में या किसी अन्य देश में जो भी कनेक्ट होगा। आप उस से बात कर सकते हैं। चाहे वह मेल हो या फीमेल या आपके देश का हो या अन्य देश का…

Live Video Call

एब्लो ऐप पर आप अपने दोस्तों से विडियो कॉलिंग पर बात कर सकते थे वह भी अपनी भाषा के Subtitle के साथ।

एब्लो ऐप पर वीडियो कॉल का ऑप्शन अपने नए दोस्तों से बात करने के कुछ समय बाद मिलता है (मतलब की आपको अपने नए दोस्त के साथ कुछ समय तक चैट करनी होगी उसके बाद ही वीडियो कॉल का ऑप्शन Show होगा )

Supar 6 : Pick a Topic 

इसमें किसी टॉपिक पर 6 सवाल पूछे जाते हैं। जो की आपकी वीडियो कॉलिंग स्क्रीन पर दिखाई देते है। इससे यह पता चलता है की आपकी पसंद कितनी मैच करती है।

Auto Translate

यह एक ऐप का बेहतरीन फिचर्स कहा जा सकता है क्योंकि इसमें दूसरे देशों की भाषाओ का अनुवाद आपकी भाषा में होता रहता है। यह सुविधा आपको वीडियो कॉलिंग में भी मिलती थी, जहां बोले गए शब्दों का Translate आपकी भाषा में होता रहता था।

Chat Box / Inbox

अगर आपका किसी फ्रेंड के साथ कनेक्शन डिस्कनेक्ट हुआ हो तो आप उसे अपने ablo इनबॉक्स में मिल सकते हो। हां पर आपके सभी पुराने फ्रेंड्स मिल जाएंगे। जिन के साथ आपने कभी Ablo par Chat की है।

Ablo App चैट डिलीट विकल्प

अगर आप Ablo app का उपयोग करते थे तो आपको ये बात जरूर पता होनी चाहिए की Ablo ऐप से अपने दोस्तों के साथ की गई चैट को डिलीट नहीं कर सकते क्योंकि एब्लोऐप ने यूजर को अपनी Chat Delete करने की कोई सुविधा नहीं दी थी।

Short Video Collection

आपको इस ऐप पर शॉर्ट वीडियोस का अच्छा खासा कलेक्शन मिल जाता था जो की आपके दोस्तों के ट्रेवल्स, नेचर, स्पोर्ट्स, मूवीज & म्युजिक, एंजॉयमेंट से सम्बन्धित होते है।

Coin Collection

आपको रोजाना इस ऐप का उपयोग करने पर ट्रेवल्स मिल्स और कुछ दिन कॉइन प्राप्त होते थे। आप इन Coin का उपयोग अपने दोस्तों को Gift भेजने में या अपना Trip plan Salect करने में कर सकते थे।

या फिर आप ऐप  में किस क्षेत्र के लोगों से व उसमे भी आप महिलाओं या पुरषों में से किस से बात करना चाहते है। इसका  चयन कर सकते थे।

आप Block हो सकते थे

  • फ्रैंड सर्चिंग ऑप्शन ब्लॉक एक दिन के लिए : अगर आप एक दिन मैं अनेक बार अपने नए फ्रेंड्स को बिना बात किए डिस्कनेक्ट करते हो तो।
  • हमेशा के लिए  : अगर आप नस्लवादी , अपमानजनक टिप्पणियां या अश्लील सामग्री वाले वीडियो या तस्वीरें पोस्ट करते पाए गए तो।

अकाउंट बनाना आसान एब्लो पर?

एब्लो ऐप पर आप अपना अकाउंट बिना मोबाइल नम्बर के अपने जीमेल आईडी से लॉगिन करके बना सकते थे। बस आप अपनी gmail id से Ablo app को लॉगिन करें। इसके बाद एब्लो ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगता जो की आपको देनी होती थी।

इसके बाद कुछ बेसिक जानकारियां जैसे कि – आपका नाम ,जन्म दिनांक , आपकी प्रोफाइल फोटो आपके देश और शहर का नाम आदि इन सब जानकारी दर्ज करने के बाद आपका एब्लो अकाउंट उपयोग के लिए तैयार था

क्या एब्लो ऐप एक डेटिंग ऐप था?

हाँ, आप Ablo App ko Dating App कह सकते हैं, यह मूल रूप से दुनिया भर में नए लोगों से मिलने के लिए है, वह इस ऐप पर बहुत कम लोगों को समान लिंग से बात करने में दिलचस्पी रहती है। मैंने भी जब इस ऐप का इस्तेमाल किया था, तब एक भी लड़के को मुझ से बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

क्या Ablo App Safe था?

हां, आप इसे एक सुरक्षित ऐप मान सकते है क्योंकि एब्लो ऐप आपको गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके 10 मिलियन से भी अधिक यूजर है। और ये साल 2019 का बेस्ट एंड्रॉयड ऐप भी रहा है।

निष्कर्ष

यह ऐप उन लोगों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म था जिन्हें नए-नए दोस्त बनाना, उन से बातें करना, उनके देश उनकी संस्कृति, उनके रीति रिवाज व उनके रहन सहन के बारे में जानने में रुचि रखते थे। क्योंकि यह ऐप आपको एक देश से दूसरे देश व एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप के लोगों से जोड़ता है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि Ablo App एक बेहतरीन ऐप था, लेकिन अब, इसके उपयोग के लिए ये उपलब्ध नहीं है। चूँकि इंटरनेट अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत सारी डेटिंग साइटों से भरा पड़ा है, आप उनमें से किसी को भी आज़मा सकते हैं।

हम आपको एब्लो ऐप के बारे में एक विचार दे रहे थे क्योंकि यह प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर उपलब्ध था, कई उपयोगकर्ता भ्रमित थे कि क्या वे अभी भी ऐप का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको अभी एब्लो के बंद होने से संबंधित कोई प्रश्न है? तो आप एब्लो ऐप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उनके FAQs जरूर पढ़ें…!

Leave a Comment

You cannot copy content of this page