Asia Cup Winner Team List 1984 to 2023 : एशिया कप 2023 का 16वां संस्करण 30 अगस्त से शुरू हुआ और 17 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मैच भारत बनाम श्रीलंका के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया।
एशिया कप 2023 के इस फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम सिर्फ 50 रन पर पूरी टीम सिमट गई। ये भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे छोटा वनडे स्कोर है।
एशिया कप 2023 के इस फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ऑवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने महज 6.1 ओवर में बिना विकेट गवाएं 51 रन बनाते हुए जीत हासिल की।
यह मैच खत्म होते वक्त शेष बची गेंदों के लिहाज से भारत की ये सबसे बड़ी जीत है। टीम ने इस बात मैच को 263 गेंद बाकी रहते जीता इससे पहले, भारतीय टीम ने केन्या को साल 2001 में 231 गेंद शेष रहते हराया था।
मोहम्मद सिराज ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 21 रन देकर 6 विकेट लिये। ये एशिया कप फाइनल में किसी भी प्लेयर का ये बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन रहा।
Telegram channel | Join |

एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा हर दो या चार साल में एक बार एशिया कप का आयोजन करवाती है। अब तक एशिया कप 13 बार वनडे में और 2 बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जा चुका है यानी की अब तक कुल 15 बार खेला जा चुका है। इस बार 2023 ये वनडे फॉर्मेट में होगा जो की एशिया कप का 16वां संस्करण होगा।
एशिया कप का इतिहास (Asia Cup History)
Asia Cup Of Cricket History: एशिया कप साल 1984 में शुरू हुआ था। शुरुआती समय में इस टूर्नामेंट में सिर्फ भारत, पाकिस्तान और श्रीलंकाई टीम ही खेलते थे। लेकिन अब बांग्लादेश अफगानिस्तान और नेपाल भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा है इन टीमों ने अब तक एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन तो जरूर किया है लेकिन अब तक कोई खिताब नही जीत पाई।
अब तक एशिया कप का किताब केवल भारतीय, श्रीलंकाई और पाकिस्तानी टीम ने जीते है। वहीं भारतीय टीम ने सबसे अधिक 8 बार, श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप का खिताब जीता है।
Asia Cup Format – एशिया कप का फॉर्मेट
एशिया कप 2023 का फॉर्मेट 50 ओवरों का एकदिवसीय रखा गया है पाकिस्तान और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। लेकिन भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।
एशिया कप 2023 के इस टूर्नामेंट के दोनों ग्रुपो में से शीर्ष दो-दो टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई करेंगी। और इन 4 टीमें में से फ़ाइनल के लिए टॉप 2 टीमें फाइनल मुकाबला खेलेगी।
ग्रुप-A:- पाकिस्तान, भारत और नेपाल
ग्रुप-B:- बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका
Asia Cup Winner Team List- 1984 से 2023 तक
साल | विजेता | स्थान | किसे हराया |
1984 | भारत | दुबई | श्रीलंका को |
1986 | श्रीलंका | कोलंबो | पाक को |
1988 | भारत | ढाका | श्रीलंका को |
1990/91 | भारत | कलकत्ता | श्रीलंका को |
1995 | भारत | दुबई | श्रीलंका को |
1997 | श्रीलंका | कोलंबो | भारत को |
2000 | पाकिस्तान | ढाका | श्रीलंका को |
2004 | श्रीलंका | कोलंबो | भारत को |
2008 | श्रीलंका | करांची | भारत को |
2010 | भारत | दांबुला | श्रीलंका को |
2012 | पाकिस्तान | मीरपुर | बांग्लादेश को |
2014 | श्रीलंका | मीरपुर | पाकिस्तान को |
2016 | भारत | मीरपुर | बांग्लादेश को |
2018 | भारत | दुबई | बांग्लादेश को |
2022 | श्रीलंका | दुबई | पाकिस्तान को |
2023 | भारत | श्रीलंका & पाकिस्तान | श्रीलंका को |
एशिया कप 2023 कहा खेला गया?
पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप 2023 के सभी मैच खेले गए। यहां कुल 13 मैच खेले गए।
यह भी पढ़े:- India Pakistan Match live link (Asia Cup 2023) जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मैच?
एशिया कप 2023 लाइव
एशिया कप 2023 का सीधा प्रसारण कई स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनलों जैसे की स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 hd, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर दिखाया गया।
एशिया कप 2023 के सभी मैच डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर फ्री में देखे गए। इस बार किसी को भी एशिया कप के मैचों के लिए ऐप का सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता नही हुई।
FAQ: Asia Cup Winner Team List
Q. सबसे ज्यादा एशिया कप किसने जीता है?
सबसे ज्यादा एशिया कप भारत ने जीता है उन्होंने 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।
Q. श्रीलंका ने एशिया कप कितनी बार जीता है ?
श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप जीता है।
Q. पाकिस्तान ने एशिया कप कितनी बार जीता है?
पाकिस्तान ने एशिया कप 2 बार जीता है।
Q. एशिया कप में कितनी टीम होती हैं ?
एशिया कप में 6 टीमें शामिल होती है।
Q. एशिया कप कितने साल में होता है ?
एशिया कप का आयोजन 2 या 4 साल में एक बार होता है।
Q. एशिया कप 2022 किसने जीता ?
एशिया कप 2022 का खिताब श्रीलंका ने जीता।
Q. एशिया कप 2023 किसने जीता ?
एशिया कप 2023 का खिताब भारत ने जीता।
1 thought on “Asia Cup Winner Team List (1984 से 2023 तक) – यहां जानें एशिया कप विजेताओं की सूची?”