Bangalore Rapido Bike Drivar Video: बेंगलुरु में एक महिला चलती Rapido Bike से कूद गई। घटना के बाद महिला ने रैपिडो बाइक ड्राइवर पर नशे में छेड़-खानी करने वह अगवा करने का भी आरोप लगाया है। वहीं बेंगलुरू पुलिस ने रिपीडो बाइक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है। यह घटना बेंगलुरु में 21 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे हुई थी।
वहीं बुधवार को Bangalore Rapido Bike Drivar Video सामने आया। इसमें महिला बाइक से कूदती साफ नजर आ रही है। वहीं रैपीडो बाइक से कूदने के बाद महिला सड़क पर कुछ दूर तक घसीटते वह एक अन्य बाइक सवार को मदद के लिए रोकती नजर आई। इस घटना के कुछ देर बाद कुछ लोग वहां उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। इस बीच आरोपी जिसका नाम दीपक राव बताया गया है वहां से भाग जाता है। बाइक से कूदने से महिला के हाथ व पैर में चोटें भी आई हैं।

Bangalore Rapido Bike Driver Video
पीड़ित महीला ने बताया कि बाइक पर बैठाकर आरोपी वहीं चक्कर लगाता रहा?
पीड़ित महिला की एफआईआर अनुसार- वह एक निजी फर्म में कार्य करती है। वहीं उसकी उम्र 30 वर्ष है। महिला ने 21 अप्रैल को अपने घर जाने के लिए रात में करीब 11:20 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी। महिला का आरोप है कि रैपिडो बाइक चालक ने पहले तो ओटीपी डालने के लिए उसका फोन लिया, और फिर उसे बैठाकर उसी इलाके का चक्कर लगाया…!