Orange Cap in IPL 2024: ऑरेंज कैप का ताज किसके पास है, जानें सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के नाम?

Orange Cap in IPL 2024: आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च 2024 से हो चुकी है, जैसे कि आप सबको पता है की सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के सिर पर Orange Cap का ताज सजता है।

ऑरेंज कैप आईपीएल का एक बड़ा सम्मान है, जो की पूरी टीम को नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिलता है. यह खिताब जीतने वाले को आप उस सीजन का सबसे शानदार बल्लेबाज भी कह सकते है. ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी को कैश प्राइज और ट्रॉफी दी जाती है. मजेदार बात ये भी है की पूरे आईपीएल सीजन के दौरान यह कैप एक खिलाड़ी से दूसरे खिलाड़ी के पास जाती रहती है।

आईपीएल के फाइनल मुकाबले की समाप्ति के बाद ही ये तय हो पाता है की किस बल्लेबाज के नाम ऑरेंज कैप का ताज सजेगा। अगर हम अब तक हुए शुरुआती मैचों की तरह बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी Virat Kohli Orange Cap list में शीर्ष स्थान पर शामिल हैं।  

आप नीचे दी गई लिस्ट में IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के नाम देख सकते है.. इस सूची में Orange Cap की दौड़ में शामिल खिलाड़ियों के नाम रनों के साथ बताया गए हैं..

Orange Cap in IPL 2024 | आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन खिलाड़ी 

Orange Cap in IPL 2024

आईपीएल 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी (Orange Cap in IPL 2024)

1. विराट कोहली (RCB) 361 रन | 7 मैच 

2. रियान पराग (RR) 284 रन | 6 मैच 

3. संजू सैमसन (RR) 264 रन | 6 मैच 

4. रोहित शर्मा (MI) 261 रन | 6 मैच 

5. शुभमन गिल (GT) 255 रन | 6 मैच

6. हेनरिक क्लासेन (SRH) 253 रन | 6 मैच

7. शिवम दुबे (CSK) 242 रन | 6 मैच 

8. साईं सुदर्शन (GT) 226 रन | 6 मैच

9. फाफ डू फ्लेसिस (RCB) 226 रन | 7 मैच 

10. रितुराज गायकवाड़ (CSK) 224 | 6 मैच

Orange Cap Winners list in IPL (2008-2024)

मैथ्यू हेडन से लेकर सचिन तेंदुलकर और जोस बटलर तक, कई शीर्ष क्रिकेटरों ने आईपीएल ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया है। दिलचस्प बात यह है कि डेविड वार्नर तीन ऑरेंज कैप – 2015, 2017 और 2019 वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। जबकि, ‘द यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने साल 2011 और 2012 में अपने आईपीएल सफर में दो बार ऑरेंज कैप जीती है।

इसके अलावा शेन मार्श (2008), मैथ्यू हैडन (2009), सचिन तेंदुलकर (2010),माइक हसी (2013), रॉबिन उथप्पा (2014), विराट कोहली (2016), केन विलियमसन (2018), केएल राहुल (2020), ऋतुराज गायकवाड़ (2021), जोस बटलर (2022) और शुभमन गिल (2023) ने 1-1 बार ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया है। अब जब आईपीएल 2024 में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा बल्लेबाज़ इस खिताब को अपने नाम करता है।

आईपीएल ऑरेंज कैप विजेताओं की सूची (2008 – 2024)
साल खिलाड़ी रन टीम 
2008शॉन मार्श616KXIP 
2009मैथ्यू हेडन572CSK 
2010सचिन तेंदुलकर618MI
2011क्रिस गेल608RCB 
2012क्रिस गेल733RCB
2013माइकल हसी733CSK
2014रॉबिन उथप्पा660KKR 
2015डेविड वार्नर562SRH
2016विराट कोहली973RCB 
2017डेविड वार्नर641SRH 
2018केन विलियमसन735SRH 
2019डेविड वार्नर692SRH 
2020केएल राहुल670KXIP
2021ऋतुराज गायकवाड़635CSK
2022जॉस बटलर863RR 
2023शुभमन गिल890GT
2024Coming…  

यह भी पढ़ें:-  Virat Kohli Centuries List Hindi: यहां देखें विराट कोहली के सभी शतकों की सूची (2024 तक)

Leave a Comment

You cannot copy content of this page