Pooja Bishnoi Wikipedia (एथलीट पूजा बिश्नोई जीवनी) जानें आयु, ऊंचाई, परिवार, वजन, डाइट के बारें में

Athlete Pooja Bishnoi Wikipedia : जिस उम्र में बच्चे खेल के मैदान में अपने दोस्तों को पकड़ने की कोशिश में दौड़ते हैं, राजस्थान जोधपुर की रहने वाली पूजा बिश्नोई ने इस उम्र में कई पदक अपने नाम किये हैं, वह एथलेटिक्स में विश्व रिकॉर्ड धारक हैं और आने वाले कल वह निश्चित रूप से हमारे देश को गौरवान्वित करेगी… क्या हमने कभी इस उम्र ऐसा करने के बारे में सोचा है… क्या आपको याद है जब आप 7 साल के थे तब आप क्या करते थे?

शायद आप एक स्कूल में अध्ययन या फिर अध्ययन के लिए अतिरिक्त कक्षाए या फिर अपने दोस्तों के साथ खेलने में व्यस्त थे। या फिर आप कुछ अतिरिक्त शौक रखते होंगे तो जैसे की Singing, Dancing & Piano सीखने के लिए जाते होंगे।

क्या आपने इस छोटी सी उम्र में कभी अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में भाग लेने, रिकॉर्ड बनाने या Sixs Pack Abs बनाने के बारे में सोचा था, शायद बिल्कुल नहीं अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी कम उम्र में ऐसा कौन करता है। लेकिन पूजा बिश्नोई ने ये कारनामा किया है, आज के लेख में हम पूजा बिश्नोई के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करेंगे जैसे – Pooja Bishnoi Wikipedia (पूजा बिश्नोई जीवनी) – Age, Family, Height, Diet और अन्य उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां..!!

Pooja Bishnoi Biography
Pooja Bishnoi Wikipedia (छवि स्रोत – इंस्टाग्राम पूजा बिश्नोई)

Who is Pooja Bishnoi | पूजा बिश्नोई कौन है?

पूजा बिश्नोई एक भारतीय एथलीट है, जिसकी वर्तमान में उम्र करीब 13 साल हैं। वह राजस्थान जोधपुर के एक छोटे से गाँव में आती है उसका उन्म 10 अप्रैल 2011 को जोधपुर के गुड़ा विश्नोईन गांव में हुआ था। उसके पिता का नाम अशोक विश्नोई है जो कि एक किसान है।

पूजा बिश्नोई का कहना है की उसने अपना सारा बचपन एक ही व्यक्ति के साथ बिताया, जिसका नाम सरवन बुड़िया है  जो की पूजा बिश्नोई के मामा और उसके कोच भी है।

पूजा बिश्नोई जीवन परिचय (Pooja Bishnoi Wiki)
पूरा नामपूजा बिश्नोई
उपनामपूजा
जन्म10 अप्रैल 2011
जन्मस्थानगुड़ा बिश्नोईयान (राजस्थान)
स्कूलराजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर
कक्षा5 वीं
धर्महिंदू
पूजा बिश्नोई परिवार (Pooja Bishnoi Family)
Fatherअशोक विश्नोई
Motherमीमा देवी
Brotherकुलदीप विश्नोई
Pooja Bishnoi मामासरवन बुड़िया

सरवन बुड़िया भी देश के लिए एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वह भारतीय खेल प्राधिकरण के एथलीट थे। इसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपना खेल छोड़ दिया।

Pooja Bishnoi Childhood Story – पूजा बिश्नोई ने अपने बचपन के बारे में बताया की जब वह 3 साल का थी, तब वो अपने आसपास के हमउम्र लड़कों के साथ दौड़ लगाया करती थी। लेकिन वो हमेशा हार जाया करती थी। लेकिन उसे दौड़ता देख उसके मामा के मन में विचार आया की उसका अधूरा सपना वह पूरा करेगी..!! इसके बाद उसके मामा और उसकी कड़ी मेहनत से वो दिन आया जब उन लड़कों के साथ वह रेस में फर्स्ट आई।

Pooja Bishnoi Biography bio
Pooja Bishnoi Brother – Kuldeep Bishnoi 

Pooja Bishnoi Six Pack abs – 5 Year age

• पूजा बिश्नोई ने 6 साल की उम्र में 10 किलोमीटर सिर्फ 48 मिनट में पूरा कर लिया। 5 साल की उम्र में उसने सिक्स पैक एब्स बनाए।

• 8 साल की उम्र में पूजा ने 3 किलोमीटर सिर्फ 12 मिनट 50 सेकेंड में पूरा किया। पूजा का कहना की वह हर दिन 8 घंटे कड़ी मेहनत करती थी। कई मुश्किलों का सामना किया था।

• जब पूजा को एक अच्छे सपोर्ट की जरूरत थी, तब उसे “विराट कोहली फाउंडेशन” से जुड़ने का मौका मिला।

वह एक सामान्य किसान की बेटी थीं इसलिए इतना बड़ा समर्थन पाकर वह दिन-रात मेहनत करने लगी और एक दिन ऐसा आया, जिन्हे वह TV पर देखा  करती थी, वो उसके आंखों के सामने थे। (जब पूजा बिश्नोई की विराट कोहली से मुलाकात हुई)

Pooja bishnoi virat kohli
पूजा बिश्नोई विराट कोहली के साथ (छवि स्रोत: इंस्टाग्राम)

पूजा बिश्नोई विराट कोहली फाउंडेशन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने के लिए अपने सपने को पूरा करने व संभावित एथलीटों को उनके सपनों को प्राप्त करने के लिए VKF यानी की Virat Kohli Foundation बनाया जिसकी स्थापना साल 2013 की गई। अब VKF का नाम बदलकर SF (Sevva Foundation) कर दिया गया है

यह फाउंडेशन देश के वंचित युवाओं के लिए एक बेहतर कल का निर्माण कर रही हैं, पूजा बिश्नोई को भी वर्तमान में विराट कोहली फाउंडेशन द्वारा सहायता प्राप्त होती है।

राजस्थान जोधपुर से विराट कोहली फाउंडेशन की एकमात्र सदस्य पूजा बिश्नोई है वह फाउंडेशन में सबसे कम उम्र की एथलीट्स भी मानी जाती है।

कहा जाता है की सोशल मीडिया पर विराट कोहली पूजा बिश्नोई के कुछ फोटोज और विडियोज देखकर इतने प्रभावित हुए कि उसे अपने फाउंडेशन में शामिल कर लिया। वर्तमान में विराट कोहली फाउंडेशन पूजा विश्नोई की पढ़ाई, यात्रा, न्यूट्रिशन और ट्रेनिंग आदि का खर्चा उठा रहे है।

यह भी पढ़ें:- Dhanashree Verma Wiki In Hindi | धनश्री वर्मा जीवन परिचय

Pooja Bishnoi Diet Chart | डाइट चार्ट पूजा बिश्नोई

पूजा बिश्नोई का डाइट चार्ट (Pooja Bishnoi Diet Char) और डेली रूटीन कुछ इस प्रकार है..!!

रोजाना प्रैक्टिस से : पहले

• एक केला

• नींबू का जूस

• 15 से 20 खजूर और दो अंजीर

प्रैक्टिस करने के : बाद

• बाजरे की रोटी

• एक कटोरी सब्जी-मूंग-चने

• 10-12 बादाम

• 5 से 6 पीस पिस्ता

• 2 अखरोट और एक गिलास दूध

Pooja Bishnoi Daily Routine

पूजा बिश्नोई दिनचर्या : Rajmata Krishna Kumari Girl’s Public School Jodhpur में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली Pooja Bishnoi की दिनचर्या का अधिकांश हिस्सा वर्कआउट और प्रेक्टिस में ही गुजरता है।

> हर रोज सुबह 3 बजे उठना और अपने कोच के साथ वर्कआउट करना।

> सुबह 3 बजे से 6 बजे तक : Running & Workout

> School time : सुबह 7 बजे से 1 बजे तक & 1 : 30 pm से 2 : 30 pm तक Homework

> Sleeping time : 2 : 30 pm से 3 : 30 pm तक

> Workout : शाम 4 से रात 8 बजे तक

> Sleeping : 9 : 30 pm से 3 am तक

पूजा बिश्नोई रिकॉर्ड्स

Pooja Bishnoi Awards

Pooja Bishnoi Sixs-packs abs बनाने वाली asia की पहली सबसे छोटी लड़की है।

• 12.50 Minute में 3 km की दौड़ को कवर किया (Under – 10 आयु वर्ग में World Record)

• 48 Minute में 10 किमी की दौड़ को कवर किया।

• SPORTYGO ATHLETICS MEETS में 3 स्वर्ण पदक।

• JODHPUR OPEN DISTRICT MEET UNDER 23 में स्वर्ण पदक।

• Virat Kohli Foundation से सहायता प्राप्त।

• Sahil khan द्वारा लौह पुरस्कार (govt.of Dubai)

• भारतीय खेल सम्मान 2019 से सम्मानित।

• वीर दुर्गदास राठौर पुरस्कार 2019

• फ़िटनेस मॉडल

FAQs: Pooja Bishnoi Wikipedia

Q. Who is Pooja Bishnoi (कौन है पूजा बिश्नोई)

उत्तर – पूजा बिश्नोई एक भारतीय एथलीट हैं, जिसकी उम्र करीब 12 साल है. वह राजस्थान के जोधपुर जिले के गुड़ा बिश्नोईयान की रहने वाली है, उसकी हाइट करीब 4 फीट 1 इंच है. छोटी उम्र के बावजूद वह चर्चा में बनी रहती है।

Q. Pooja Bishnoi Hobbies (पूजा बिश्नोई रुचि)
उत्तरपूजा बिश्नोई का कहना है की वह अपने खेल से प्यार करती हूं। इसलिए वह अपना अधिकतर समय अपने खेल पर ही बिताती हूं और शेष समय अपनी पढ़ाई लिखाई पर खर्च करती है।

Q. वर्तमान में पूजा बिश्नोई की उम्र क्या है
उत्तर – पूजा विश्नोई का जन्म तारीख 10 April 2011 है, इस प्रकार उसकी वर्तमान उम्र करीब 13 साल है।

Q. Sixs Pack abs खिताब पर पूजा बिश्नोई।
उत्तर – उनका कहना है कि 7 साल की उम्र में इस तरह के उपलब्धि हासिल करने में वह बहुत गर्व महसूस करती है, यह खिताब उसकी और उनके कोच परिवार की वास्तव में कड़ी मेहनत का नतीजा है।

Q. एथलीट पूजा बिश्नोई दिनचर्या।
उत्तर –
1•> सुबह जल्दी उठकर अभ्यास करना
2•> School जाना व स्कूल से आकर थोड़ा आराम करना ।
3•> फिर शाम को अपना पुनः अभ्यास शुरू करना जो आमतौर पर 8 बजे तक समाप्त होता है।
4•> इसके अलावा Pooja Bishnoi कोई ट्यूशन या अतिरिक्त कक्षाएं नहीं लेती है।

Q. पूजा  बिश्नोई Favourite Actor कौन है?
उत्तर – उसका कहना है कि वह Tv ज्यादा नहीं देखती, लेकिन उसका फेवरेट एक्टर टाइगर श्रॉफ है, जो कि उसके फिटनेस आइकन भी हैं।

Q. पूजा बिश्नोई भाई कुलदीप बिश्नोई?
उत्तर – वह दोनों एथलेटिक्स में काफी अच्छे हैं और वह मुझसे छोटा होने के बावजूद हमारे बीच मैदान पर एक कड़ी प्रतिस्पर्धा है। लेकिन ज्यादातर समय, मैदान पर वह ही जीतती है।

Pooja Bishno Coach के बारे में

पूजा विश्नोई के कोच जो कि उसके मामा है वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का एक एथलीट रह चुका है सरवन बुडिया , उन्हें हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट के बाद अपना खेल छोड़ना पड़ा और इसके बाद उन्होंने अपने करियर को एक कोच के रूप में बदला।

Sharvan budiya
सरवन बुडिया विराट कोहली के साथ

सरवन बुडिया का कहना की उसने पूजा बिश्नोई में जो भावनाएं और प्रेरणा पैदा की है, वह मुझे उसकी मां से मिली जो कि मेरी बड़ी बहन है वह भी चाहती थीं कि मैं एक अंतर्राष्ट्रीय Athletes बनूं।

लेकिन उचित मार्गदर्शन और अन्य सामाजिक पहलुओं के अभाव में, मेरे सपने अधूरे रह गए। लेकिन उसने मुझे अपने बच्चों के माध्यम से एक नई उम्मीद दी है।

देश की लड़कियों को प्रेरणा मिले ?

वह चाहते है पूजा भारत की प्रेरणा बने, ताकि जो भी उसको फॉलो करे वह उसे अपना आदर्श मानें और वह कहें कि “मैं भी पूजा विश्नोई की तरह बनना चाहती हूं !

इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैै ताकि इस सपने को हकीकत बना सके। उनका मानना है कि आने वाले समय में, पूजा बिश्नोई को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में गिना जायेगा। वह हमेशा उसे प्रोत्साहित करते रहते है।

जब पूजा भारतीय खेल सम्मान कार्यक्रम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और देश की अन्य महान हस्तियों से मुलाकात की जिन्होंने उसका मनोबल बढ़ा है।

Social Media Account (Pooja Bishnoi)

Facebookpoojabishnoi36
Twitterpoojabishnoi36
Instagrampoojabishnoi36/
YouTubePoojabishnoi36
Websitewww.poojabishnoi.in
E-mail id[email protected]

दोस्तों आज के लेख में हमने पूजा बिश्नोई जीवनी (Pooja Bishnoi Biograohy)के बारें में विस्तार से बताने का प्रयास किया है, हम आशा करते हैं कि आपको पूजा बिश्नोई के  जीवन परिचय पर ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप पूजा बिश्नोई के बारें में और अधिक जानकारी रखते है तो नीचे कॉमेंट कर जरूर बताएं..!!

Leave a Comment

You cannot copy content of this page