OMG 2 Review in Hindi : ओएमजी 2 मूवी रिव्यु, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी फिल्म

OMG 2 Review in Hindi : 11 अगस्त 2023 को सिनेमा- घरों में OMG 2 Film रिलीज हो गई है। जैसा कि चर्चा थी, ये फिल्म सेक्स एजुकेशन जैसे सब्जेक्ट पर बनी है। फिल्म रिलीज से पहले भी काफी विवाद हुआ, लेकिन आप फिल्म को देखने के बाद बहुत कुछ सोचने को मजबूर हो जाएंगे। हमारे पास बहुत सी बातें होती जो हमारे दिल-दिमाग में चलती तो रहती हैं, लेकिन वो बातें हम दूसरों के सामने कह नहीं पाते।

Sex Education के अभाव में बच्चे अपना नुकसान कर बैठते हैं। उन्हें कोई समझाने वाला नहीं होता, जिसकी वजह से वे गलत कदम उठा लेते हैं। ये भी फिल्म इसी मुद्दे को बताती है। कि हमारे स्कूलों में सेक्स एजुकेशन क्यों नहीं है।

OMG 2 – Oh My God 2 के बारे में

OMG 2 Film – OMG – Oh My God (2012) का आध्यात्मिक सीक्वल है! ये फिल्म सेक्स एजुकेशन जैसे संवेदनशील विषय पर बनी है।

• फिल्म कलाकार:- पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, यामी गौतम, आरुष शर्मा और पवन मल्होत्रा

• फिल्म निर्देशक:- अमित राय

• फिल्म निर्माता:- अरुणा भाटिया, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे

• फिल्म रिलीज तारीख:- 11 अगस्त 2023

OMG 2 Review in Hindi : ओएमजी 2 मूवी रिव्यु, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी फिल्म
OMG 2 Review in Hindi

OMG 2 Film की कहानी क्या है? (OMG 2 Review in Hindi)

ओएमजी 2 फिल्म की कहानी की शुरुआत उज्जैन नगरी से होती है, पंकज त्रिपाठी जो की फिल्म में कांति शरण मुद्गल का रोल निभाते नजर आ रहे है जो की एक सीधे-साधे शरीफ इंसान है और महाकाल की भक्ति में हरदम लीन रहता है। लेकिन उसके बेटे के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके कारण उसे न चाहते हुये भी दुनिया वालों से लड़ना पड़ता है। फिल्म में उसके बेटे का नाम विवेक रहता है।

फिल्म में कांति शरण के बेटे का उसके स्कूल से एक MMS Leak हो जाता है। वह स्कूल के टॉयलेट में मस्टबेशन करता हुए पकड़ा जाता है, स्कूल के शैतान बच्चे इसे रिकॉर्ड करते है और वायरल कर देते है।

जिसकी वजह से समाज के लोग उसके बेटे को और उसके परिवार को हीन-भावना से देखने लगते हैं, लड़का अपनी ही नजर में गिरा हुआ महसूस करने लगता है उसे स्कूल से भी निकाल दिया जाता है विवेक कई बार आत्महत्या का प्रयास भी करता है।

OMG 2 Review in Hindi
OMG 2 Review in Hindi

कांति शरण अपने बेटे की ऐसी हालत देख काफी परेशान होते है, वह समझ नही पाते इस सिचुएशन से बाहर कैसे निकला जाएं और तभी फिल्म में शिव के दूत बने अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वे अप्रत्यक्ष तौर से कांति शरण की सहायता करते हैं। जैसे की उन्होंने OMG फिल्म के भाग-1 में कृष्ण बन कर कांजी लाल की सहायता की थी।

फिल्म के इस भाग में भी वह कांति शरण को समझाते है, की उनके बेटे ने कोई गलत काम नही किया, उन्हें समाज को जवाब देने की जरूरत नहीं है। उल्टा उनको माफ मांगनी चाहिए खास तौर से विवेक से माफी मांगनी चाहिए विवेक के स्कूल वालों को माफी मांगनी चाहिए उसे इस तरफ स्कूल से निकलने के लिए क्योंकि उसे जानकारी और सही एजुकेशन नही दी गई।

फिर कांति शरण में हिम्मत आती है और वो स्कूल प्रशासन और अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर देते है।

कोर्ट में कांति शरण सहारा लेते है Hinduism का, हमारे शास्त्रों का और उसके चार स्तंभों का धर्म, काम, अर्थ और मोक्ष। वह सवाल उठाते है की सेक्स इतना गन्दा शब्द कब बन गया। हम इसे इस तरह से छुपाने कब लगे।

वही संस्कृति जो दुनिया में हजारों साल पहले कोसो मिल आगे थी अगर आप कामसूत्र की बात करें जो की फिल्म में बताया विमिंस प्लेजर डिजायर ये बाते समझी जाती थी।

खजुराहो जैसे मंदिर बना करते थे। शिवलिंग की पूजा होती थी। उसी सभ्यता ने ये सब छुपाना क्यों सही समझा। इस प्रकार कोर्ट की लंबी बहस चलती रहती है फिल्म कोर्ट रूम में हुए कई संवाद सुनकर आपको खूब हंसी आयेगी तो कुछ को सुनकर लगेगा की आज के समाज पर जोरदार तंज कसा है।

कैसा है फिल्म का डायरेक्शन?

Omg 2 film का डायरेक्शन अमित राय ने किया है। उन्होंने फिल्म में हर एक छोटी-बड़ी चीजों का ध्यान रखा है। फिल्म की स्टोरी उज्जैन के बैकग्राउंड पर आधारित है। उज्जैन और इसके आस-पास की भाषा शैली को फिल्म में दर्शाया गया है।

फिल्म में उज्जैन की सभ्यता ओर संस्कृति को पर्दे पर दिखाने का प्रयास किया गया है और वे इसमें कामयाब होते भी नजर आए हैं। उन्होंने फिल्म के हर एक किरदार से अपना बेस्ट से बेस्ट देने का प्रयास किया है।

ओ माय गॉड 2 फिल्म का हर एक संवाद असली सा महसूस हुआ है, अतः आप कह सकते है की अमित राय के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म तारीफ के काबिल है।

Omg 2 Official Trailer

OMG 2 Film Kaisi Hai (ओएमजी फिल्म कैसी है)

OMG: Oh my god movie 2 का सबसे मजबूत पक्ष फिल्म के कलाकारों की शानदार एक्टिंग और डायलॉग है। इसमें कोई शक नहीं है कि एक्टर पंकज त्रिपाठी एक उम्दा कलाकार हैं, कोई भी उनका फैन ये फिल्म देखने के बाद कह सकता हैं कि फिल्म में करियर का सबसे अच्छा परफॉर्मेंस किया है।

फिल्म में कोर्ट में नोंक झोंक होती रहती है और कुछ ऐसे बढ़िया बढ़िया सीन आते है जिनपर लोग खूब जोर जोर से हंसते रहते है।

फिल्म का स्क्रीन प्ले बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है, फिल्म पहले सीन से आखरी सीन तक आपको बांधे रखती है। फिल्म में इमोशन, डायलॉग डिलीवरी सब कुछ शानदार है। फिल्म की छोटी- छोटी मजेदार बातें आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी।

वहीं फिल्म का म्यूजिक भी बढ़िया है जो भी गाने है उन्हे सुनने में मजा आता है। एक शिव स्तुति पर अक्षय का डांस आपके रोंगटे खड़े कर देगा। इस गाने की प्रस्तुति में 55 वर्षीय अक्षय कुमार की कमाल की ऊर्जा नजर आती है।

अगर हम ओएमजी 2 फिल्म की एक्टिंग की बात करें तो फिल्म में सभी ने बहुत ही शानदार एक्टिंग की है अक्षय कुमार का फिल्म में लुक तो कमाल है, उन्होंने अपने रोल को बड़ी सिद्दत से निभाया है।

वहीं वकील के रूप में पंकज त्रिपाठी फिल्म की जान है। उन्होंने अपने रोल को बहुत ही बढ़िया तरीके से निभाया है। वैसे तो इस फिल्म के मैन एक्टर अक्षय कुमार हैं, लेकिन पंकज त्रिपाठी भी कहीं से भी पीछे नजर नहीं आए।

वही फिल्म में विपक्षी वकील बनी यामी गौतम का रोल भी काफी प्रभावी रहा हैं। वहीं जज के रोल में पवन मल्होत्रा का एक्सप्रेशन भी आपको हंसने पर मजबूर करेंगे।

OMG 2 Film Dekhe या Nahi

फिल्म रिलीज से पहले फिल्म मेकर्स चाहते थे कि OMG 2 Film को UA Certificate मिले। ताकि 12 से 17 वर्ष के भी बच्चे इस फिल्म को देखें। लेकिन फिल्म देखने के बाद मेरा यही कहना है कि फिल्म को हर उम्र के लोगों को देखना चाहिए।

Omg 2 film समाज को आइना दिखाने की कोशिश करती है की हमे अपना नजरिया बदलना होगा। टिनेजर्स से खुलकर बात करनी होगी। कहीं न कहीं हर एक माता पिता अपने बच्चों के सामने Sex Education पर बातें करने से हिचकते हैं।

आज के समाज की सच्चाई तो यह की इंटरनेट पर 24×7 सेक्स तो मिलता है लेकिन रियल लाइफ में 2 मिनट वार्ता करने में हमारी हालत टाइट हो जाती है। समाज में अब्यूजिंग वीडियो, रेप वीडियो पर बात तो की जाती है लेकिन सेक्स एजुकेशन पर कोई बात नही करना चाहता।

ये फिल्म इसी सोच का खंडन करती है, बच्चों ओर अभिभावकों के बीच पारदर्शिता बेहद जरूरी है, फिल्म यही संदेश देना चाहती है। कुल मिलाकर आप OMG 2 Film को एक मस्ट वॉच फिल्म कह सकते है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page