Rajasthan New Cm Bhajan lal Sharma का जीवन परिचय (विकी, आयु, परिवार और राजनीतिक करियर)

Rajasthan New Cm Bhajan lal Sharma: मंगलवार 12 दिसंबर 2023 राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की घोषणा की गई। सांगानेर विधायक भजन लाल शर्मा के हाथों में प्रदेश की सत्ता की कमान सौंपी गई है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगाई गई। सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया..!

15 दिसंबर को भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.! उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली है। तीनों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई…। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं।

Rajasthan New Cm deputy cm photo
भजन लाल शर्मा, दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक हैं। वहीं, दीया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट से जीती हैं तो प्रेमचंद बैरवा को जयपुर जिले की दूदू सीट से जीत हासिल कर विधायक बने हैं।

Rajasthan New Cm Bhajan lal Sharma Biography in Hindi

भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री और राजस्थान विधान सभा के सदस्य के रूप में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये गांव अटारी, तहसील नदबई, जिला भरतपुर के मूल निवासी हैं। जबकि वर्तमान में वह जयपुर फ्लैट नंबर 705, बालाजी टावर, EHCC हॉस्पिटल जवाहर सर्किल के पास उनका निवास स्थान है।

इस बार विधान सभा चुनाव 2023 ने, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल कि थी।

Rajasthan New Cm Bhajanlal Sharma ka Jivan Parichay (भजनलाल शर्मा जीवनी)
पूरा नामभजन लाल शर्मा
पेशाराजनीतिज्ञ
जन्म तारीख15 दिसंबर 1967
उम्र56 वर्ष
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
चुनाव क्षेत्रसांगानेर
जन्म स्थानग्राम-अटारी, तह-नदबई, ज़िला-भरतपुर
गृहस्थानभरतपुर, राजस्थान
शैक्षिक योग्यताएमए (राजनीति)
कॉलेजराजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर (1993 बैच)
राष्ट्रीयताभारतीय

Bhajanlal Sharma Family

भजन लाल शर्मा ब्राह्मण समाज से आते है, वह भरतपुर से लेकिन वर्तमान में उनका निवास स्थान जयपुर है उनकी उम्र करीब 56 साल है उनके पिता का नाम कृष्ण स्वरूप शर्मा है। वह माता का नाम गोमती देवी है जो की वर्तमान में भरतपुर में रहते है।

भजन लाल शर्मा की पत्नी का नाम गीता शर्मा है इनकी शादी करीब 24 साल पहले हुई थी। इनके 2 बेटे है। बड़ा बेटा आशीष शर्मा आईएएस की तैयारी कर रहा है वहीं, छोटा बेटा कुणाल शर्मा (कन्हैया) एमबीबीएस कर चुके है।

Rajasthan new cm Bhajan Lal Sharma wife
भजन लाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ
Bhajan lal Sharma Family
पिताकिशनस्वरूप शर्मा
मातागोमती देवी
पत्नीगीता शर्मा
पुत्र• आशीष शर्मा

• कुणाल शर्मा (कन्हैया)

भजनलाल शर्मा शैक्षिक योग्यता

अगर राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की भजनलाल शर्मा की शैक्षिक योग्यता की बात की जाए तो उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ही क्षेत्र से पूर्ण की थी। उन्होंने सीनियर सैकंडरी वर्ष 1984 में एवं हायर सैकंडरी 1986 में भरतपुर से उत्तीर्ण की। वहीं, वर्ष 1989 में MSJ कॉलेज, भरतपुर से बी.ए. किया तथा वर्ष 1993 में राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एम.ए. तक की शिक्षा प्राप्त की है।

भजन लाल शर्मा आयु & भौतिक आँकड़े

उम्र56 वर्ष
ऊंचाई5′ 72 फीट (1.72 मीटर)
वजन85 किलोग्राम
आंख का रंगकाला
बालों का रंगकाला

सीएम भजन लाल शर्मा नेटवर्थ

पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा करोड़पति हैं। उनके पास 1 करोड़ 46 लाख 56 हजार 666 रुपये की संपत्ति है। साथ ही उनके नाम पर करीब 45 लाख रुपये की देनदारी है। ये जानकारी चुनाव लड़ने के लिए दिए डाटा के मुताबिक है, उनके पास 1 लाख 15 हजार रुपये नगद है और विभिन्न बैंक खातों में लगभग 11 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनकी आय का स्रोत श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी है जिसके वो मालिक है। (वार्षिक आय रु. 520503/-)

भजन लाल शर्मा सोशल मीडिया अकाउंट

फेसबुकक्लिक करें
ट्विटरक्लिक करें
इंस्टाग्रामक्लिक करें
विकिपीडियाक्लिक करें

ये भी जानिए…

• भजन लाल शर्मा को पहली बार टिकट मिला और चुनाव जीता और मुख्यमंत्री बने. वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर उन्हे टिकट दिया गया।

• साल 2003 में भरतपुर की नबई सीट से निर्दलीय चुनाव लडा लेकिन चुनाव हार गए। करीब 6 हजार वोटों से हार मिली।

• साल 2018 में भाजपा से टिकट की मांग की, लेकिन पार्टी ने उनकी मांग को दरकिनार किया। अब 2023 में टिकट मिला और मुखमंत्री बने।

• ग्राम पंचायत अटारी के सरपंच और पंस सदस्य रहे।

• भरतपुर में जिला मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं।

• 2015 में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।

• 2016 से अब तक भाजपा प्रदेश महामंत्री रहे।

• राजनीति मे अमित शाह, जेपी नड्डा, अरुण सिंह, राजेंद्र राठौड़ करीबी माने जाते है।

अगर आपके पास राजस्थान नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के बारे में और अधिक जानकारी है। तो कृपया नीचे कमेंट कर जरूर बताएं। हम उसे जल्द अपडेट करेंगे…

Leave a Comment

You cannot copy content of this page