सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और इनकी 3 पत्नियाँ? जाने क्या है सच्चाई (Sukhdev Singh Gogamedi Wives)

Sukhdev Singh Gogamedi Wives/Wife: जैसा की आप सभी को पता है की राजस्थान में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को हत्या के बाद प्रदेश में जमकर बवाल मचा। इसके बाद गोगामेड़ी से जुड़ी हर एक बात पर चर्चा की जा रही है। हर कोई उनके बारें में जानना चाहता है। खास कर उनसे जुड़े विवादों और उनके परिवार के बारे मेंं, इसी दौरान जयपुर से एक महिला मीडिया के सामने आती है और बताती है कि वह सुखदेव गोगामेड़ी की पत्नी है। और इस पूरी घटना के दौरान वह उनके साथ घर पर मौजूद थी।

इससे पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की एक पत्नी ने पुलिस को एफआईआर लिखवाई और राजपूत समाज के साथ आंदोलन में भाग लिया था और मीडिया चैनलों के माध्यम से अपनी  बात भी रखी थी। इस घटना के बाद एक चर्चा यह भी तेज हुई की ‘Sukhdev Singh Gogamedi Wives / Wife Kitani Hai’ है इन सभी जानकारी के लिए आज का हमारा लेख अंत तक जरूर ध्यान से पढ़े की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कितनी पत्नियों हैं। उनके क्या क्या नाम है। वह वर्तमान में कहा रहती है इस घटना पर क्या बयान दिए और वह किस समाज से आती है…

Sukhdev Singh Gogamedi Wives (सुखदेव गोगामेड़ी पत्नियां)

आपको बता दे दोस्तों सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 3 पत्नियाँ थी। अभी वर्तमान में गोगामेड़ी जयपुर श्याम नगर में अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहते थे। जिसका नाम सपना सोनी है। जो की इस हत्या की वारदात के समय उनके साथ घर पर मौजूद थी।

Sukhdev Singh Gogamedi Wives
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पत्नियां

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पहली पत्नी शकुंतला चौधरी है। और वहीं गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी का नाम शीला शेखावत है। जो उनके गांव भादरा में रहती है। इस प्रकार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 3 पत्नियां है जो की जाट, राजपूत और सोनी समाज से आती है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पहली पत्नी शकुंतला चौधरी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पहली पत्नी शकुंतला चौधरी है। जो हरियाणा पुलिस में होमगार्ड थी। लेकिन बाद में उसे किसी कारणवश ये नौकरी छोड़नी पड़ी। शकुंतला और सुखदेव गोगामेड़ी की कोई संतान नहीं हुई थी। वर्तमान में वह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गांव में उनके पुश्तैनी घर में रह रही है। इस हत्याकांड के बाद शकुंतला चौधरी का बेटा (लोकेश) मीडिया के सामने आया है। और कहा की उनकी मां को जान को खतरा बताया। उनकी मां को इस घटना के बाद नजरबंद रखा गया है और किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनकी हालत ठीक नहीं है। जिसका कारण उन्होंने शीला शेखावत को बताया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्हें गोगोमेडी के हिस्से से कोई संपत्ति नहीं चाहिए. उन्हें केवल मां की चिंता है।

Shukdev gogamedi wives  shakuntala choudhary
लोकेश और शकुंतला-गोगामेड़ी फोटो (स्रोत: एनडीटीवी)

शकुंतला के बेटे लोकेश ने बड़ा खुलासा करता हुए ये बताया कि उसकी मां शकुंतला चौधरी है लेकिन उसके पिता सुखदेव गोगामेड़ी नहीं हैं। दरअसल, उसकी मां ने सुखदेव गोगामेड़ी से दूसरी शादी की थी। इससे पहले शकुंतला चौधरी की शादी डॉ रोहितास राठौड़ से हुई लेकिन किसी कारणवश उनका तलाक हुआ। जब वह केवल 2½ साल के थे। यानी लोकेश के पिता का नाम रोहितास है और मां का नाम शकुंतला चौधरी है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत

साल 2009 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने शीला शेखावत से दूसरी शादी की थी। वह वर्तमान में हनुमानगढ़ के एक गांव भादरा में रहती हैं। इन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने के लिए निर्दलीय पर्चा भी दाखिल किया, लेकिन बाद में अपना नाम वापस ले लिया। गोगामेड़ी को अपनी दूसरी पत्‍नी से 2 बेटियां है जिनका नाम उर्वशी शेखावत और यशस्‍वी सिंह शेखावत है। कहा जाता है शीला शेखावत की गोगामेड़ी की अन्य दोनों पत्नियों से हमेशा अनबन रहती है इसलिए वह अलग-अलग रहती है और राजपूत समाज द्वारा भी गोगामेड़ी की पत्नी के रूप में सबसे ज्यादा तवजों शीला राजपूत को ही दी गई है।

Sukhdev Singh Gogamedi Wives
सुखदेव गोगामेड़ी – शीला शेखावत

यह भी पढ़ें:- Sukhdev Gogamedi ko Kisne mara: कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, जानें कौन थे उनके हत्यारे?

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तीसरी पत्नी सपना सोनी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तीसरी पत्नी सपना सोनी है जो पिछले 10-11 सालों से जयपुर सुखदेव गोगामेड़ी के पास रह रही है। इनका एक बेटा भी हैं। इन्होंने ही मीडिया के सामने आकर तीन पत्नियां वाली बात और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पास 200 करोड़ की संपति वाली बात रखी थी। उनका कहना है कि सुखदेव जी को उनपे सबसे ज्यादा भरोसा था। सपना सोनी का कहना है कि उन तीनों से गोगामेड़ी ने समाज परिवार के सामने फेरे लेकर शादी नहीं की थी। बल्कि तीनों ने अपनी मर्जी से गोगामेड़ी के साथ रहना स्वीकार किया था।

अब तीनों की आपस में अनबन के कारण वो अलग अलग रहती हैं। लेकिन राजपूत समाज द्वारा सपना को गोगामेड़ी की पत्नी के रूप में मान्यता नही दी है।

ये भी जानिए: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की कितनी पत्नियाँ थीं?

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तीन पत्नियाँ थीं। उनकी पहली पत्नी शकुंतला चौधरी थीं, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया। उनकी दूसरी पत्नी शीला राजपूत हैं, और उनकी तीसरी पत्नी सपना सोनी है। जो वर्तमान जयपुर में उनके साथ रहती थी।

सुखदेव सिंह की पहली पत्नी कौन थी?

सुखदेव सिंह की पहली पत्नी का नाम शकुंतला चौधरी था, जो पहले हरियाणा होम गार्ड में काम करती थीं। लेकिन किसी कारणवश उसे नौकरी छोड़नी पड़ी इसके बाद से बस गोगामेडी गांव में रह रही है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी कौन है?

सुखदेव सिंह की दूसरी पत्नी का नाम शीला राजपूत है। वे भादरा में रहती है।

क्या सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की शीला शेखावत से कोई संतान है?

जी हां, सुखदेव सिंह और शीला शेखावत की दो बेटियां हैं। जिनका नाम ऊपर लेख में बताया गया है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर कहाँ है?

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का निवास राजस्थान जयपुर में श्याम नगर में स्थित था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मृत्यु कब और कैसे हुई?

5 दिसंबर 2023 को राजस्थान के जयपुर में उनके आवास पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों हमलावरों की पहचान रोहित राठौड़ मकराना और नितिन फौजी के रूप में की गई है। नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल दोनों हमलावर और उनके साथी पुलिस की गिरफ्त में है। माना जा रहा है कि यह हत्या कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा से जुड़े किसी विवाद से जुड़ी है। गिरोह ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

निष्कर्ष

आशा करता हूं दोस्तों आप सभी को इस लेख से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बारें में बहुत कुछ जानकारी मिली होगी। खासकर उनकी 3 पत्नियाँ के बारें में जिनके नाम कुछ इस प्रकार है- शंकुन्तला चौधरी, शीला शेखावत और सपना सोनी | अगर इन से जुड़ी कोई भी अन्य जानकारी आपके पास तो नीचे कमेंट कर जरूर बताएं हम जल्द से जल्द उसे अपडेट करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page