UPSC Topper 2023 List: (टॉप 10) यूपीएससी के टॉपर कौन है, यहां जानिए विस्तार से?

UPSC Topper 2023 list : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लखनऊ यूपी के आदित्य श्रीवास्तव (Aditya Srivastava) ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है, इस परीक्षा परिणाम में 1016 कैंडिडेट्स IAS, IPS और इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए चुने गए हैं। इनमें से 180 IAS और 200 IPS ऑफिसर बनेंगे।

आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की इसके अलावा अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी स्थान मिला। सभी चयनित कैंडिडेट्स का नाम ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना चेक किया जा सकता हैं।

Upsc 2023 topper list air 1

UPSC Topper 2023 list : टॉप 5 रैंक मे वाले 3 पहले से ही IPS

रिजल्ट जारी होने के साथ ही यूपीएससी टॉपर्स 2023 के नाम उनकी रैंक की जानकारी भी सामने आ गई है। जारी रिजल्ट अनुसार यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन में इस वर्ष आदित्य श्रीवास्तव ने देशभर में AIR 1 हासिल करके टॉप पोजीशन हासिल किया। उनके अलावा अनिमेष प्रधान ने द्वितीय और डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

UPSC Topper 2023 List (Top 10 Name)
रेंक रोल नंबर नाम 
12629523आदित्य श्रीवास्तव
21903299अनिमेष प्रधान
31013595डोनुरु अनन्या रेड्डी
41903299पी के सिद्धार्थ रामकुमार
56312407रुहानी
60501579शृष्टि डबास
73406060अनमोल राठौर
81121316आशीष कुमार
96016094नौशीन
102637654ऐश्वर्यम प्रजापति

UPSC Topper CSE 2023 PDF यहां से डाउनलोड करें – क्लिक करें

UPSC Topper 2023 List pdf download

इस बार यूपीएससी रिजल्ट्स में खास बात ये भी रही की टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही आईपीएस (IPS) ऑफिसर हैं। जिनमें 1st रैंक प्राप्त करने वाले आदित्य श्रीवास्तव, रैंक 4th पी के सिद्धार्थ रामकुमार और रैंक 5th प्राप्त करने वाले रूहानी हैदराबाद में नेशनल पुलिस एकेडमी में IPS की ट्रेनिंग कर रहे हैं।

पिछले 11 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि सर्विस में रहते हुए किसी IPS ने इस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1st प्राप्त की है। इससे पहले साल 2013 में IPS ऑफिसर गौरव अग्रवाल ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में टॉप किया था।

UPSC Topper 2023 Aditya Srivastava (AIR -1)

Aditya Srivastava Rank 1 UPSC CSE 2023 का संक्षिप्त परिचय (प्रोफाइल) आप यहां देख सकते है। वर्तमान में वह लखनऊ के रहने वाले है उनका जन्म रांची में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र करीब 26 साल है।

  • नामः आदित्य श्रीवास्तव
  • उम्र: 26 साल (29 जनवरी 1998)
  • जन्मस्थानः रांची
  • पिताः अजय श्रीवास्तव
  • मां: आभा श्रीवास्तव
  • बहनः प्रियांशी (दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA कर रही है)

एजुकेशन (शिक्षा)

• 2012 में 97.8% मॉर्क्स के साथ CMS से हाईस्कूल किया।

• 2014 में 97.5% मॉर्क्स के साथ CMS से इंटरमीडिएट किया।

• 2014 में IIT कानपुर में बीटेक (इलेक्ट्रिकल ब्रांच) में एडमिशन लिया।

• 2019 में IIT कानपुर से बीटेक ड्यूल कोर्स में कनवर्ट हो गई। MTech की डिग्री मिली।

जॉब

• बेंगलुरु में अमेरिकी कंपनी गोल्डमैन सैक्स में 15 महीने जॉब की। पैकेज 40 लाख रुपए सालाना। UPSC की तैयारी के लिए जॉब छोड़ दी।

• 2022 में सिविल सर्विस एग्जाम पास किया। 226वीं रैंक हासिल की। IPS में सिलेक्शन हुआ।

• 2023 में सिविल सर्विस एग्जाम पास किया। AIR-1 रैंक हासिल की। IAS में सिलेक्शन हुआ।

पिछले साल यूपीएससी टॉपर

पिछले 2 साल से UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम में लड़कियों ने टॉप किया था। पिछले साल 2022 में इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने AIR-1 प्राप्त की थी। इसके अलावा टॉप-10 लिस्ट में गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अ’हमद भट, अनिरुद्ध यादव, कनिका गो’यल ओर राहुल श्री वास्तव ने अपना स्थान प्राप्त किया था।

2021 में Top तीन रैंक पर लड़कियां थीं। श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1st प्राप्त की थी। अंकिता अग्रवाल ने दूसरा स्थान जबकि चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने ऑल इंडिया तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

यह भी पढ़ें:- IAS Dinesh Kumar Muhal | IAS बना जयपुर दूदू क्षेत्र के मरवा गांव का लाडला, UPSC में हासिल की 561वीं रैंक

UPSC Topper 2023 List कैसे डाउनलोड करें?

• UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

• होमपेज पर सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन-2023 फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।

• लिंक पर क्लिक करने से नया PDF खुलेगा।

• अब लिस्ट में एग्जाम पास कर चुके 1,016 कैंडिडेट्स का नाम दिया गया होगा इस रिजल्ट के PDF को डाउनलोड कर आप आसानी टॉपर्स के नाम चेक कर सकते है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page