Animal Ne Kitna Paisa Kamaya : फिल्म 890 करोड़ के पार, जानें अब तक की कुल कमाई

हमारे आज के लेख में हम आपको “एनिमल फिल्म टोटल कमाई” (Animal Ne Kitna Paisa Kamaya) के बारे में बताएंगे। जब से फिल्म रिलीज हुई है, तब से ही ये चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म अपने रिलीज के महीने भर बाद भी दर्शकों को अपनी ओर खीचने में कामयाब हो रही है। फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। कई लोगों को फिल्म बहुत अच्छी लगी तो कइयों को फिल्म में जरूरत से ज्यादा मार काट वाले दृश्यों से तो कोई फिल्म में महिलाओं के साथ किए गए व्यवहार पर अपनी बात रख रहा है।

आपको बता दे की फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह’ भी महिलाओं को लेकर काफी चर्चा में रही थी। एनिमल फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई। और आज महीने भर बाद भी फिल्म का क्रेज फैंस  में बरकरार है। फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी की फिल्म अच्छा परफॉर्म करेंगी और ऐसा हो भी रहा है फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई और नए रिकॉर्ड बनाएं…तो चलिए दोस्तों जानते हैं एनिमल फिल्म की  अबतक की कुल कमाई के बारें में।

Animal Ne Kitna Paisa Kamaya (एनिमल फिल्म टोटल कमाई)

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल अपने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए आज एक तारीख को पूरे 31 दिन हो चुके हैं और फिल्म अब भी थिएटर्स में बनी हुई है। शाहरूख और प्रभास जैसे स्टारर की डंकी और सालार फिल्म की रिलीज के बाद भी फिल्म करोड़ो की कमाई कर रही है। फिल्म भारत में बॉक्स  ऑफिस पर पहले ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब ये धीरे-धीरे 600 करोड़ की आंकड़े की ओर बढ़ रहीं है।

एनिमल फिल्म अपने रिलीज से कमाई के मामले में देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में डंका बजा रही है। अगर हम फिल्म का 31 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ₹ 890.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब ये फिल्म ₹ 900 करोड़ के आंकड़े को छूने से जरा सी दूर है। अब देखने वाली दिलचस्प बात ये होगी कि इस आंकड़े तक फिल्म कब तक पहुंच पाती है।

ध्यान रहें दोस्तों नीचे एनिमल फिल्म की हिंदी वर्जन और दक्षिण भारत की अन्य भाषाओं की कमाई बताई गई है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एनिमल फिल्म की अब तक की कुल कमाई बताई गई है…

Animal India Net Box Office Collection Day 31 : ₹544.93 करोड़

(India Gross Collection: 649.25 cr)

Animal Total Worldwide Collection Day 31 : ₹890.25 करोड़

Animal Ne Kitan Paisa Kamaya Worldwide Collection

अगर ‘एनिमल फिल्म’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म वर्ल्डवाइड ₹ 890.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। नई फिल्मे ‘सालार’ और ‘डंकी’ के रिलीज के बाद भी ‘एनिमल फिल्म’ की कमाई का सिलसिला जारी है। फिल्म ने अपने 31वें दिन भारत ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सहित अन्य भाषाओं में 1.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक भारत में सभी भाषाओं में 31 दिनों में ₹544.93 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 हिंदी फिल्में…
1. जवान- ₹643.87 करोड़
2. पठान- ₹ 543.05 करोड़
3. एनिमल- ₹ 544.93 करोड़
4. गदर 2- ₹ 525.45 करोड़
5. दंगल- ₹ 387.38 करोड़

Animal Ne Kitna Paisa Kamaya

एनिमल फिल्म ने रिलीज के अपने 6ठें दिन वर्ल्डवाइड 527.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ रणबीर कपूर के करियर की ये दूसरी बेस्ट फिल्म बन गई है। फिल्म ने ब्रह्मास्त्र के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जिसने वर्ल्डवाइड 418 करोड़ की कमाई की था। अब एनिमल के आगे रणबीर की फिल्म संजू है, जिसने वर्ल्डवाइड 586 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। बुधवार को एनिमल ने भारत में 29.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसी के साथ देश में फिल्म का टोटल कलेक्शन 314.50 करोड़ रुपए हो गया है। ये आंकड़े भारत के सभी भाषाओं के हैं।

Animal Collection Day 5

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 38.25 करोड़ रुपए की कमाई हिंदी वर्जन में और अन्य भारतीय भाषाओं में 3.80 cr का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 284.05 करोड़ रुपए का हो गया है।

वहीं अगर हम फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बात करें तो यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 5 दिनों में 481 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

Animal Collection Day 4

एनिमल फिल्म की सोमवार को भारतीय कलेक्शन में पहली बड़ी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने अपने चौथे दिन लगभग 40.01 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन भारत में शुक्रवार 1 दिसंबर को 63.80 करोड़, पहले शनिवार को 66.27 करोड़, पहले रविवार को 71.46 करोड़ रुपए और पहले सोमवार को करोड़ 40.01 cr करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही फिल्म ने सोमवार तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 241.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लीया है. सोमवार को अपने कलेक्शन में गिरावट के बावजूद, फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है..

Animal Collection Day 3

तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर एनिमल फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब तक फिल्म ने शानदार कमाई का प्रदर्शन दिया है। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 71 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। अगर हम फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो एनिमल फिल्म ने पहले वीकेंड में केवल 3 दिनों में 355 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लीया है।

इस दौरान फिल्म सभी भारतीय भाषाओं 202 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर एनिमल फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

एनिमल फिल्म ने तीसरे दिन हिंदी वर्जन में ₹ 63.46 cr ओर दक्षिण भारतीय भाषाओं में 7.23 cr का कलेक्शन किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में सभी भारतीय भाषाओं में ₹ 201.76 cr की कमाई कर चुकी है।

Animal Collection Day 2

अगर एनिमल फिल्म के दुसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कमाई पर नज़र डाली जाये तो एनिमल फिल्म ने दुसरे दिन करीब 66.59 करोड़ रुपए कमाएं। यह आकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर अनुसार है।

2 दिनों में एनिमल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 131.07 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें से हिंदी वर्जन में 113.12 cr ओर अन्य भाषाओं में फिल्म 17.95 cr कमाएं।

Animal Collection Day 1

एनिमल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन है, लोगो ने भर भर के एडवांस में टिकट्स बुक किये थे। अगर हम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का पहले दिन हिंदी वर्जन में 54.75 करोड़, दक्षिण भारत में करीब 9.05 करोड़ की कमाएं इस प्रकार आप कह सकते है भारत में एनिमल फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 63.8 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही एनिमल फिल्म तीसरी बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई इससे पहले जवान और पठान फिल्म का स्थान है।

अनुमान 900 करोड़ पार का टोटल कलेक्शन

फिल्म एक्सपर्टों का मानना है एनिमल फिल्म 900 करोड़ से अधिक का ओवरऑल कलेक्शन कर सकती है। वहीं अगर सिर्फ हिंदी वर्जन की बात की जाएं तो फिल्म 650 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेती है तो कमाई के मामले में जवान और पठान फिल्म को पीछे छोड़ देगी। हालांकि, ऐसा करना फिल्म के लिए बिलकुल भी आसान नजर नहीं आ रहा है क्योंकि सालार और डंकी जैसी नई फिल्म आने से फिल्म कलेक्शन में गिरावट नजर आई है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page