Rajasthan Assembly Election Facts : जानिए चुनाव से जुड़े कुछ आंकड़े और फैक्ट्स

Rajasthan Assembly Election Facts : राजस्थान विधान सभा के 200 सदस्यों में से 199 सदस्यों को चुनने के लिए 25 नवंबर 2023 को राजस्थान में विधान सभा चुनाव हुए। जिनका परिणाम की घोषणा दिनांक 3 दिसंबर 2023 को हुए। शेष 1 सीट के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है. बीजेपी ने 115 सीटें, कांग्रेस ने 69 सीटें, बहुजन समाज पार्टी ने 2 सीटें ओर अन्य ने 13 सीटें हासिल की है।

आपको बता दे की इस चुनाव में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के सत्रह मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें कई वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं, जो वर्तमान सरकार के अलावा पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

आज के इस लेख में हम आपको राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 से जुड़े कुछ रोचक तथ्य ओर आंकड़े बताएंगे जैसे- की इस चुनाव में सबसे अधिक और सबसे कम वोटो से कौन जीता, सबसे कम उम्र का विधायक कौन बना। इस चुनाव में कितनी महिलाएं प्रत्याशी बनी और कितनी विधायक बनी। आइए जानते है राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स।

Rajasthan Assembly Election Facts

Rajasthan Assembly Election Facts (चुनाव से जुड़े कुछ आंकड़े – फैक्ट्स)

1. अगर हम राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की सबसे बड़ी जी बात करें तो वो दिया कुमारी को मिली है। ये भाजपा प्रत्याशी है इन्होंने विद्याधरनगर से चुनाव लडा और 71365 वोटों से जीत हासिल की। इस सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे। पिछली बार कैलाश मेघवाल को सबसे बड़ी जीत मिली लेकिन इस बार जीत के मामले में वह तीसरे नंबर पर रहे।

2. अगर हम इस चुनाव की सबसे छोटी जीत की बात करें तो वो भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल ने प्राप्त की है। उन्होंने कोटपुतली से चुनाव लडा और सिर्फ 321 वोट से जीत हासिल की है।

3. राजस्थान के इस विधानसभा चुनाव 2023 के सबसे अमीर प्रत्याशी रफीक मंडोलिया रहें. जो की चुरू विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हैं. फिर भी वो इस सीट से ये चुनाव हार गए है। उन्हें भाजपा के हरलाल सहारण ने 6 हजार से ज्यादा वोटो से हराया है।

4. पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी बीजेपी से बागी होकर शिव बाड़मेर से चुनाव लड़े और चुनाव जीता भी इस जीत के साथ वह राजस्थान के सबसे युवा विधायक बन गए है। वह वर्तमान में 25 साल के है। इस बार 28 विधायक ऐसे है जिनकी उम्र 40 साल से कम है सबसे युवा रविंद्र सिंह भाटी है।

5. अगर हम इस चुनाव में राजस्थान के सबसे वरिष्ठ विधायक की बात करें तो वह भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सराफ (72 वर्ष) है आठवीं बार मालवीनगर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। अगर हम राजस्थान के सबसे बुजुर्ग विधायक की बात करें तो वो हरिमोहन शर्मा (83 वर्ष) बूंदी से और दीपचंद खैरिया (83 वर्ष) किशनगढ़बास से है दोनों कांग्रेस पार्टी से है।

6. इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में 50 महिलाएं मैदान में थी, जिनमें से 20 को भाजपा ने ओर 28 को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया ओर 2 महिलाएं ने निर्दलीय चुनाव लडा। इनमें से 20 महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। चुनाव जितने वाली महिलाओं में 9-9 भाजपा कांग्रेस पार्टी से और 2 निर्दलीय है।

7. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में विधायक बनने के लिए इस बार 1862 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे जिनमे 199 विधायक बने। 72 विधायक ऐसे है जो पहली बार चुने गए है इनमे भाजपा के 46, कांग्रेस के 19 और अन्य 7 विधायक शामिल है।

8. इस साल के राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 5,26,90,146 लोग वोट देने के योग्य थे। लेकिन मतदान पिछले बार के मतदान से थोड़ा अधिक रहा है। वर्ष 2018 में 74.71% प्रतिशत मतदान हुआ और इस बार 75.45% मतदान हुआ है।

9. राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार 3,82,066 मतदाताओं ने NOTA को चुना जो कुल मतदान का 0.96% है। सबसे ज्यादा नोटा का उपयोग उदयपुर की झाड़ोल विधानसभा के मतदाताओं ने किया। यहां नोटा में 6488 वोट आए है।

10. इस बार राजस्थान विधानसभा चुनावों में गहलोत सरकार के कई प्रमुख चेहरों को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कुछ नाम इस प्रकार है:- सबसे बड़ा नाम सीपी जोशी का है इसके अलावा गोविंदराम मेघवाल, रघु शर्मा, विश्वेंद्र सिंह, प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. बीडी कल्ला, भजनलाल जाटव, परसादीलाल मीणा, जाहिदा खान बाबूलाल नागर आदि शामिल है।

इस चुनाव में भाजपा ने 7 सांसदों को चुनाव लड़ाया था। मगर इनमे से 4 जीते और 3 हार गए। जितने वालों में राजसमंद से सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बालक नाथ, किरोड़ी लाल मीणा शामिल है।

भाजपा सांसद जो चुनाव हारे है उनमें मंडावा विधानसभा सीट पर सांसद नरेंद्र कुमार,सांचौर से सांसद देवजी पटेल जो की तीसरे स्थान पर रहे, इसके अलावा सांसद भागीरथ चौधरी किशनगढ़ सीट पर जो न केवल हारे बल्कि वह भी तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ की हार भी चर्चा में रही।

यह भी पढ़ें:- Animal Film Total Kamai: एनिमल की रिकॉर्ड तोड कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

Leave a Comment

You cannot copy content of this page