Dudu Election Result 2023: डॉ प्रेमचंद बैरवा जीते, नागर को हराया?

Dudu Election Result 2023: जयपुर जिले की दूदू विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जिला मुख्यालय पर 8 बजे से शुरू हुई और कुल 20 चरणों में काउंटिंग पूरी हुई। इस बार विधायकी के  लिए 4 प्रत्याशी मैदान में थे। जीत  के प्रबल दावेदार माने जा रहे मुख्यमंत्री सलाहकार कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल नागर को चुनाव में एक बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने उन्हें करीब 35299 वोटों से हराया। आपको बता दें कि बाबुलाल नगर कांग्रेस के टिकट पर 3 बार विधायक बने थे और चौथी बार निर्दलीय चुनाव लड़ा और चुनाव जीता था। लेकिन इस बार उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

Dudu election result 2023 Prem Chand Bairwa win

Dudu Election Result Result 2023

दूदू विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ प्रेम चंद बैरवा को कुल 1,16561 वोट, कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल नागर को 80,818 वोट मिले है। इसके अलावा RLP प्रत्याशी को 1742 ओर बहुजन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को 1571 वोट मिले। कुल मतदान में 1232 वोट NOTA में गए। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार डॉ प्रेम चंद बैरवा ने 35743 वोटो से चुनाव जीता।

उम्मीदवारों की सूची.
• भाजपा – डॉ. प्रेमचंद बैरवा
• कांग्रेस – बाबूलाल नगर
• आरएलपी – हनुमान प्रसाद बैरवा
• बीएसपी – टीकम चंद बैरवा

इतने वोट मिले..
• डॉ. प्रेमचंद बैरवा (BJP) – 1,16,561 वोट
• बाबू लाल नगर (Cong) – 80,818 वोट
• हनुमान प्रसाद बैरवा (RLP) – 1742 वोट
• टीकम चंद बैरवा (BSP) – 1571 वोट
• NOTA – 1232 वोट

Dudu election 2023 Babu lal nagar premchand Bairwa

दूदू विधानसभा में कुल मतदाता संख्या

दूदू विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,53,671 है 25 नवंबर 2023 को हुई वोटिंग के में 1,99,761 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें से महिलाएं और पुरषों की संख्या क्रमश: 94956 और 104805 थी।

यह भी पढ़ें:- IAS Dinesh Kumar Muhal | दूदू के मरवा गांव के दिनेश कुमार की UPSC में 561वीं रैंक

दूदू विधानसभा जीत का इतिहास

साल 1957 में में दूदू विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद भारतीय रामराज्य परिषद पार्टी के नरेन्द्र सिंह पहले विधायक बने। इसके बाद साल 1962 में स्वतंत्र पार्टी के अमर सिंह, साल 1967 में भी स्वतंत्र पार्टी के सुवालाल चौधरी और 1972 में कांग्रेस पार्टी की कमला बेनीवाल विधायक चुनी गई थी।

दूदू विधानसभा सीट SC वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद साल 1977 में जनता पार्टी के सोहनलाल बंशीवाल, साल 1980 में कांग्रेस के सी.एल. कंवरिया, 1985 में कांग्रेस के जयकृष्ण तोषावडा, 1990 में जनता दल के गणपतराय गाडेगावलिया, 1993 में भाजपा पार्टी के बाबूलाल बछेर विधायक बने।

साल 1998 में कांग्रेस पार्टी के बाबूलाल नागर पहली  बार विधायक बने इसके बाद वह साल 2003 और 2008 में भी चुनाव जीता था। साल 2013 में भाजपा के प्रेमचंद बैरवा और साल 2018 में फिर निर्दलीय चुनाव लड़े बाबूलाल नागर ने दूदू विधानसभा से जीत हासिल की था।

इस प्रकार से दूदू विधानसभा सीट के लिए हुए 14 चुनावों में 6 बार कांग्रेस पार्टी, 2 बार भाजपा, 2 बार स्वतंत्र पार्टी तथा 1-1 बार जनता पार्टी, अखिल भारतीय रामराज्य पार्टी, जनता दल व निर्दलीय ने जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचकर दूदू क्षेत्र का नेतृत्व किया है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page