Banwari Lal Goswami: Biography, Early life, Family, Education, Career & Income

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में हम जानेंगे, राजस्थान के प्रसिद्ध कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी जीवनी (Banwari Lal Goswami Biography) के बारें, कि कैसे बनवारी लाल गोस्वामी अपने जीवन में संघर्ष करते हुए एक छोटे से गांव से पूरे राजस्थान में लोकप्रियता हासिल की। इस लेख में उनके जीवन परिचय व उनके संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया गया है।

तो आईए दोस्तों जानते है बनवारी लाल गोस्वामी की जीवनी के बारे में बनवारी लाल गोस्वामी कौन हैं? उनका जीवन परिचय क्या है, क्या बनवारी लाल गोस्वामी शादीशुदा है, उनकी उम्र क्या है? वह कहाँ कहा के रहने वाले है।

कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी जीवनी (Banwari Lal Goswami Biography)

Banwari lal goswami biography
Banwari lal Goswami Wikipedia

राजस्थान के सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील में एक छोटे से गांव गाडोदा में 1 दिसंबर 1981 को कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी का जन्म हुआ था। वहीं इनका गांव गाडोदा, सालासर बालाजी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

NameBanwari lal | बनवारी लाल
Full NameBanwari lal Goswami
NikenameBannu (बन्नू)
Date of Birth1 दिसंबर 1981
Age41 साल (Banwari lal Goswami age)
Religionहिन्दू
Castगोस्वामी
Education Degreeबीए द्वितीय वर्ष
School NameS.k School Sikar
College NameSeth Moti Lal Collage Jhunjhunu
Professionयूट्यूब कॉमेडियन
Birth Placeसीकर, राजस्थान
Addressगाडोदा, लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
Marital Statusविवाहित
Wife Nameज्ञात नही (Banwari lal Goswami Wife Name)
Children Nameज्ञात नही

बनवारी लाल का परिवार

बनवारी लाल गोस्वामी का एक छोटा सा परिवार है, इसमें कुल 5 सदस्य है, बनवारी लाल के उनके माता-पिता, उनका एक छोटा भाई (Ravi Goswami) व एक बड़ी बहन।

Banwari lal Goswami family photo
Banwari lal Goswami Family Photo

अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए इनके के पिता ड्राइविंग का काम किया करते थे, गरीबी के बावजूद बनवारी लाल का परिवार हंसी खुशी रहता था।

क्या बनवारी लाल गोस्वामी शादीशुदा है?

अगर आप बनवारी लाल गोस्वामी की कॉमेडी विडियो देखते है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा की क्या बनवारी लाल गोस्वामी शादीशुदा है? तो आपको बता दे दोस्तों, की कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी शादीशुदा है, वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहते है, उनके बारे में यह भी कहा जाता है की उनके बच्चों की उम्र शादी की हो गई है। ये बात उन्होने खुद एक विडियो में कहीं है।

#Banwari lal Goswami Wife Name- राजस्थानी कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी ने इंटरनेट पर अपने परिवार के बारे कुछ ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, वह अपने कॉमेडी वीडियो (Banwari lal ki Comedy) में स्वयं को अधिकांशतः एक कुंवारे के रूप में प्रस्तुत करते हैं, इसके पीछे का कारण वह बताते है की पब्लिक उनके इस रोल को काफी पसंद करती है (यानी की उनके कुंवारापन वाले वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है) इसलिए Banwari lal Goswami ने अभी तक अपनी पत्नी व बच्चों के बारे में पब्लिक को कुछ नही बताया है।

बनवारी लाल गोस्वामी की शिक्षा

अपने पिता का कम उम्र में देहांत हो जाने से बनवारी लाल गोस्वामी की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा था।

अपने पिता के जाने के बाद अपने परिवार का सारा बोझ उनके कंधो पर आने लगा था। लेकीन फिर भी बनवारी लाल गोस्वामी ने बीए द्वितीय वर्ष (Banwari lal Goswami Education B.a. 2nd Year) तक पढ़ाई की है।

बनवारी लाल ने अपनी स्कूली व कॉलेज की पढ़ाई राजस्थान के सीकर व झुंझुनूं से पूरी की थी।

  • Banwari Lal ki स्कूली पढ़ाई : S.k School Sikar से
  • Banwari Lal ki कॉलेज पढ़ाई : Seth Moti Lal Collage Jhunjhunu से

लेकिन अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए Banwari lal Goswami पेट्रोल पंप पर काम करना पड़ा लेकिन बाद मे उन्होंने काम छोड़ दिया और आरटीओ ऑफिस में नौकरी करने लगे।

बताया जाता है की बनवारी लाल के जीवन में इनके मामाजी का विशेष योगदान रहा था। ओर उनका अधिकांश बचपन अपने ननिहाल में ही गुजरा था।

बनवारी लाल गोस्वामी यूट्यूब चैनल

बताया जाता है की बनवारी लाल गोस्वामी ने अपनी मां की याद में यूट्यूब चैनल बनाया था। कहा जाता है की बनवारी लाल को शुरु आत में ऐसा लगता था : की गांव के लोग उन्हें भूलने लगे है व उनके साथ एक अजनबी सा व्यवहार कर रहे हैं।

तब बनवारी लाल की मां द्वारा कही एक बात : की बेटा कुछ ऐसा काम करो की लोग आपको याद रखे आपसे राम राम करें..

16 जून 2015 को बनवारी लाल गोस्वामी की मां का निधन कैंसर से हो गया था, इसके तीन साल बाद बनवारी लाल ने अपनी मां की बरसी पर अपना यूट्यूब चैनल बनाया था।

उस समय Banwari lal Goswami की उम्र करीब 35 साल से ऊपर हो चुकी थी।

Banwari lal goswami

 यूट्यूब पर आने का उद्देश्य:- बनवारी लाल ने अपना यूट्यूब पर आने का उद्देश्य बताया की जो लोग दुखी हैं डिप्रेशन में जी रहे हैं, अगर उन्हें मेरे विडियोज से थोड़ी बहुत भी खुशी मिले तो वह मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात हैै, उनका कहना है कि वह लोगों को हमेशा हंसता हुआ देखना चाहते है।

बनवारी लाल गोस्वामी ने अपना यूट्यूब चैनल “BBB Bindas Goswami” 16 June 2018 को बनाया था।

YouTube Start16 June 2018
Channel NameBBB Bindas Goswami
Subscriber1 मिलियन से अधिक यानी 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर 
Video uploaded200 से अधिक वीडियो

शुरुआत में बनवारी लाल गोस्वामी को अपना यूट्यूब कैरियर बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन वह कहते हैं ना की जो मेहनत करता है।

Banwari lal goswami news
दैनिक भास्कर द्वारा बनवारी लाल गोस्वामी पर छापी गई खबर

उनकी मेहनत एक दिन रंग जरूर लाती है ठीक ऐसा ही बनवारी लाल गोस्वामी के साथ हुआ।

आज बनवारी लाल गोस्वामी के यूट्यूब सब्सक्राइबर भारत के अलावा दर्जनों देशों में है, ओर कहा जाता है की शायद ही ऐसा कोई मारवाड़ी व्यक्ति होगा जिसने Banwari Lal ki Comedy Video नहीं देखें होंगे।

बनवारी लाल का एक वीडियो जो की “जाट और सेठ” के नाम से था, वह काफी वायरल हुआ। उसे लोगों द्वारा शेयर किया जाने लगा, अच्छे खासे लाइक्स, कॉमेंट्स आने लगे थे। इसके बाद उनके अन्य कॉमेडी वीडियोज को भी लोगो द्वारा काफी पसंद किया जाने लगे व इससे उनके यूट्यूब सब्सक्राइबर भी बढ़ने लगे थे।

अब तो Banwari lal ki Comedy Video पर 4 – 5 लाख व्यूज तो आसानी से मिल जाते है और वायरल वीडियो पर तो उनके व्युज 30 लाख से ऊपर जाते हैं।

अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है तो आपने कभी न कभी जरूर बनवारी लाल की कॉमेडी सोशल  मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर देखी होगी। अगर आप गूगल पर सर्च  करते है Banwari lal Comedian या Banwari Lal ki Comedy तो आपको उनके वीडियो जरूर देखने को मिले होंगे।

बनवारी लाल की कॉमेडी वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ समाज की कुप्रथाओं के खिलाफ भी करारा हमला कर रहे है। वह अपने विडियो में दहेज ,अट्टा-सट्टा व मौसर जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे है।

बनवारी लाल के विडियोज मारवाड़ी भाषा में, छोटे चुटकले टाइप के वीडियो होते है, जो कि बहुत ही हंसाने वाले व मजेदार होते हैं उनका  अपने कॉमेडी वीडियो में बोलने का अंदाज ओर उनके डायलॉग इतने शानदार होते है की वह एक उदास चेहरे पर भी हंसी ला सकते है। अगर आप राजस्थानी है और आपने अभी तक Banwari lal ji Comedy Video नहीं देखी है तो आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।

Tiktok अकाउंट भी…

कॉमेडियन बनवारी लाल का कभी Tiktok पर भी जाना पहचाना नाम था। आप नीचे उनके टिकटोंक के कुछ आंकड़ें देख सकते है:-

Account Name@Banwarilalgoswami
Followers573.5k
Videos279
Likes15.6m
Views178.3m

भारत में Tiktok बंद होने पर बनवारी लाल गोस्वामी का कहा था कि मुझे अपने छः लाख फॉलोअर्स जाने का दुख है, लेकिन यह संतुष्टि भी है कि भारत के साथ गद्दारी करने वाले चीन को सबक सिखाने में मेरा भी योगदान रहा।

बनवारी लाल की यूट्यूब कमाई

कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी की हम Income की बात करें तो उनकी आय का सबसे बड़ा स्रोत उनका यूट्यूब चैनल बताया जा रहा है। वो यूट्यूब से महीने के कितने कमाते है इसकी बारें में हमें  अभी तक कोई सटीक जानकारी तो नही है, लेकिन एक वेबसाइट के अनुसार उनकी कमाई बताई गई है… Comedian Banwari Lal Goswami Youtube Monthly Income & Yearly Income कुछ इस प्रकार है:-

Daily Income4 से 5 हजार तक
Monthly Income1 लाख 40 हजार
Yearly Income15 लाख तक

कॉमेडियन बनवारी लाल यूट्यूब टीम

यूट्यूब के लिए बनवारी लाल गोस्वामी की एक छोटी सी टीम है, जिसके वह स्वयं टीम लीडर है। Banwari lal Goswami Team के मुख्य साथी कलाकार के नाम कुछ इस प्रकार है..

  • बनवारी लाल गोस्वामी / बन्नू ( स्वयं )
  • पंकज सोनी ( पंकु )
  • रवि गोस्वामी (बनवारी लाल के छोटे भाई)
Team Banwari lal Goswami
Youtube Team Banwari lal Goswami

Banwari lal Social Media Accounts 

Facebook officialbanwarilal
Instagramofficialbanwarilal
Twitterofficialbanwari
YouTubeBBBBINDASGOSWAMI

Banwari lal Goswami Mobile Number – बनवारी लाल के मोबाइल नंबर तो उपलब्ध नही है अगर दोस्तों आप बनवारी लाल गोस्वामी से संपर्क करना चाहते हैं, आप उन्हें उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलो कर मैसेज कर सकते है।

वह आप उनके ईमेल आईडी से भी संपर्क कर सकते है, उनकी ईमेल आईडी पता [email protected] है।

FAQ : Banwari lal Goswami पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बनवारी लाल गोस्वामी कौन है?

बनवारी लाल गोस्वामी कॉमेडियन है, वह यूट्यूब पर मारवाड़ी कॉमेडी वीडियो के साथ-साथ समाज की कुप्रथाओं के खिलाफ भी अपने विडियोज में दहेज ,अट्टा-सट्टा व मौसर जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाते है।

2. बनवारी लाल गोस्वामी की उम्र क्या है?

बनवारी लाल गोस्वामी की वर्तमान उम्र करीब 41 साल है उनका जन्म सन् 1981 में हुआ था।

3. क्या बनवारी लाल गोस्वामी कुंवारे है?

जी नहीं, बनवारी लाल गोस्वामी की शादी हों चुकी है, लेकीन उन्होंने अपने परिवार के बारे में अभी तक सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा नहीं बताया है..

4. क्या बनवारी लाल गोस्वामी अनपढ़ है?

जी नहीं, कॉमेडियन बनवारी लाल गोस्वामी ने बीए 2nd ईयर तक पढ़ाई की है।

आखरी शब्द

तो आशा करता हुं दोस्तो की आप सभी को हमारा आज का लेख कॉमेडियन बनवारी लाल की उम्र, फैमिली, करियर, आय व जीवनी (Banwari Lal Goswami Biography) के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा।

यह भी पढ़े – Saloniyaapa & Saloni Singh Biography in Hindi

5 thoughts on “Banwari Lal Goswami: Biography, Early life, Family, Education, Career & Income”

  1. जयश्री बालाजी,,जयश्री श्याम ।। नागौर जिले के लाडनूं तहसील के ग्राम पंचायत में श्याम बाबा जी का मंदिर बना रहे। जो सभी के सहयोग से बनेगा। इसमें आपके भागीदारी चाहिए । जिसमें आपके द्वारा मंदिर निर्माण के लिए विज्ञापन करवाना है। सो आपसे किस प्रकार कैसे मिले बताये।
    धन्यवाद।

    Reply
  2. Bhai achha aartical likha aapne lekin please banwari Lal ke wife or bachho ke bare me or jankari dijiye.

    Mene banwari Lal ke lagbhag sabhi video dekhe hai

    Reply

Leave a Reply