Rajasthan Me Sambhag 2024 : वर्तमान राजस्थान में कितने संभाग है?

Rajasthan Me Sambhag 2024 : राजस्थान सरकार ने राज्य में नए जिलों और नए संभागों का गठन कर दिया है, 17 मार्च, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने “रामलुभाया कमेटी” की सिफारिशों पर राजस्थान में 3 नए संभाग और 19 नए जिले बनाने की घोषणा की और 4 अगस्त 2023 को राजस्थान कैबिनेट ने नये जिले और संभाग बनाने की अनुमति दे दी। इसी के तहत 6 अगस्त 2023 को राजस्थान में 19 नये जिलों और 3 नए संभाग बनाने की अधिसूचना जारी हुई।

अब राज्य में वर्तमान में कुल जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 हो गयी है। इसके साथ ही राज्य में 3 नए संभाग सीकर बांसवाड़ा व पाली को भी बनाया गया है। अब राजस्थान में 10 संभाग हो गए हैं। आप नीचे राजस्थान के सभी संभागों के नाम जान सकते हैं। साथ ही संभागों में शामिल जिलों के  नाम भी बताए गए है।

Rajasthan Me Sambhag व्यवस्था

• राजस्थान में 30 मार्च 1949 को पहली बार संभागीय व्यवस्था हीरालाल शास्त्री के समय शुरू हुई थी। इसके बाद 24 अप्रैल 1962 को मोहनलाल सुखाड़िया सरकार ने संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया। 

• 28 जनवरी 1987 को हरिदेव जोशी सरकार ने इस व्यवस्था पुनः प्रारंभ किया था।

• प्रारंभ में (एकीकरण के समय) राजस्थान में 5 संभाग थे – जिनके नाम कुछ इस प्रकार है – जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा

•  साल 1987 में अजमेर को छठा संभाग बनाया गया। इसके बाद 4 जून 2005 को भरतपुर को सातवां संभाग बना था।

• अब 2023 में तीन संभाग- सीकर, बांसवाड़ा व पाली को भी जोड़ा गया है जिसके तहत अब राजस्थान में कुल 10 संभाग हो गए है।

Rajasthan me Sambhag kitane hai

Rajasthan New Sambhag

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 7 अगस्त 2023 को राज्य में 3 नये संभाग बनाये गये जो कुछ इस प्रकार है..

1. सीकर संभाग (सीकर, झुंझुनूं, नीम का थाना, चूरू)

2. पाली संभाग (पाली, जालौर, सांचोर, सिरोही)

3. बांसवाड़ा संभाग (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़)

  राजस्थान के संभागों के नाम {10 Sanbhag}

1. सीकर संभाग –  सीकर संभाग में 4 जिले शामिल है :- (सीकर, झुंझुनूं, नीम का थाना एवं चूरू)

◇ नीम का थाना जिला नवीनतम गठित जिला है।

2. पाली संभाग – पाली संभाग में 4 जिले शामिल है :- (पाली, जालौर, सांचौर एवं सिरोही)

◇ इस संभाग में सांचौर नवीनतम गठित जिला है।

3. बांसवाड़ा संभाग – बांसवाड़ा संभाग में 3 जिले शामिल है :- (बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़)

◇ इस संभाग के तीनों जिले आदिवासी बाहुल जिले हैं।

4. जयपुर संभाग – जयपुर संभाग  में 7 जिले शामिल है :- (बहरोड-कोटपुतली, खैरथल तिजारा, अलवर, दौसा, दूदू, जयपुर ग्रामीण एवं जयपुर)

◇ इस संभाग के 4 जिले नवीनतम गठित जिलों में से है जिनके नाम कुछ इस प्रकार है (बहरोड़ कोटपुतली, सौरथल तिजारा, दूदू एवं जयपुर ग्रामीण)

5. बीकानेर संभाग – बीकानेर संभाग में 4 जिले शामिल है:- (बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं अनूपगढ़)

6. अजमेर संभाग – अजमेर संभाग में 7 जिलें शामिल है :-(अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, टॉक, नागौर, डीडवाना-कुचामन एवं शाहपुरा)

◇ यह राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग है।

7. भरतपुर संभाग – भरतपुर संभाग में 6 जिले शामिल है :- (भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर)

◇ तीन राज्यों की सीमा से लगने वाला संभाग (हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश)

◇ यह राजस्थान का पूर्वी संभाग है।

8. कोटा संभाग – कोटा संभाग में 4 जिले शामिल है :- (कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़)

◇ यह सवाधिक नदियों वाला, सर्वाधिक वर्षा वाला तथा सर्वाधिक आद्रता वाला संभाग है।

9. जोधपुर संभाग – जोधपुर संभाग में 6 जिलें शामिल है:- (जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर एवं बालोतरा)

◇ राजस्थान का पश्चिमी संभाग है।

10. उदयपुर संभाग – उदयपुर संभाग में 5 जिलें शामिल है :- (उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद एवं सलूम्बर)

यह भी पढ़ें:- Rajasthan New Cm Bhajan lal Sharma का जीवन परिचय (विकी, आयु, परिवार और राजनीतिक करियर)

यह भी जानें

प्रश्न : राजस्थान में कुल कितने संभाग हैं और उनके नाम क्या है?

उत्तर: वर्तमान राजस्थान में कुल 10 संभाग है, जिनके नाम और उनमें शामिल जिलों के नाम लेख विस्तार से बताए गए है।

प्रश्न: राजस्थान के 10 संभागों के नाम है?

सीकर संभाग, पाली संभाग, बांसवाड़ा संभाग, जयपुर संभाग, बीकानेर संभाग, अजमेर संभाग, भरतपुर संभाग, कोटा संभाग, जोधपुर संभाग, उदयपुर संभाग।

प्रश्न : राजस्थान में सबसे बड़ा संभाग कौन सा है?

उत्तर : राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संभाग जोधपुर है, अगर जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े संभाग की बात करें तो वह जयपुर संभाग है। इसमें में 7 जिले शामिल है जो की सर्वाधिक जिलों वाला संभाग भी है।

प्रश्न : राजस्थान में सबसे छोटा संभाग कौन सा है?

उत्तर: क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा संभाग बांसवाड़ा है। जिसमें 3 जिले शामिल है।

प्रश्न : राजस्थान का नवीन संभाग कौनसा है?

उत्तर: राजस्थान का नवीन संभाग सीकर है, सीकर पाली और बांसवाड़ा संभाग को 7 अगस्त 2023 को बनाया गया था।

प्रश्न: वर्तमान राजस्थान में कितने संभाग और जिले है?

उत्तर: वर्तमान राजस्थान में 10 संभाग और 50 जिले है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page