Rashtriya Dhwaj Utarane Ke Niyam : जानें राष्ट्रीय ध्वज उतारने के नियम ?

Rashtriya Dhwaj Utarane Ke Niyam : नमस्कार दोस्तों, आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान में आप ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया होगा। यह तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया गया था। लेकिन अब कुछ लोग इसे उतारने की सोच रहे होगें। लेकिन क्या हर किसी को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज उतारने के नियम पता है शायद नहीं !

लेकिन हर किसी की तिरंगे झंडे को उतारने की वजह अलग-अलग जरुर है, जैसे की कोई तर्क दे रहा है कि बारिश का मौसम है, तिरंगा झंडा गंदा हो रहा है, तो उसे उतार देना चाहिए। वहीं, कुछ लोग कह रहे है कि इसे अच्छे से रख दें ताकि, अगले साल फिर काम आयेगा।

लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रीय ध्वज यानी की भारतीय तिरंगे झंडे को उतारने के भी कुछ नियम कायदे है जिनके बारे में सभी को पता होना चाहिए।

अगर दोस्तों आपको नही पता भारतीय तिरंगे झंडे को उतारकर रखने का नियमों के बारें में तो आज का हमारा लेख जरुर पढें – Rashtriya Dhwaj Utarane Ke Niyam : अपने घर की छत, बालकनी, गार्डन या बिल्डिंग में लगे भारतीय तिरंगे झंडे को उतारकर सम्मान के साथ कैसे रखें।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज उतारने के नियम | Rashtriya Dhwaj Utarane Ke Niyam

  • सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर की छत या अन्य जगह से बड़े ही सावधानीपूर्वक उतारे।
  • इसके सबसे तिरंगे झंडे को उतारकर साफ सुथरी यानी की किसी अच्छी जगह हॉरिजेंटल यानी की आड़ा रखें।
  • अब ध्वज की केसरिया ओर हरे रंग की पट्टी को कुछ ऐसे मोड़ें कि बीच में सफेद रंग और अशोक चक्र आये।
  • इसके बाद ध्वज की सफेद पट्टी को ऐसे मोड़ें कि केसरिया ओर हरे रंग की धारियों के साथ केवल अशोक चक्र दिखाई दे।
  • अब मुड़े हुए झंडे को एक सम्मानजनक जगह पर रखने के लिए अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल करें। इसें ऐसी जगह न रखें, जहां इसे नुकसान पहुंचे या यह गंदा हो जाए।

आप नीचे दिए गए एक तस्वीर देख सकते है जिसमें Rashtriya Dhwaj Utarane Ke Niyam के बारे में बताया गया है।

Rashtriya Dhwaj Utarane Ke Niyam

अगर राष्ट्रीय ध्वज गंदा हो गया है या कट-फट गया है, तो ऐसे में क्या करें ?

हमेशा कोशिश करें कि भारतीय तिरंगे झंडे को कोई नुकसान न हो, लेकिन फिर भी ध्वज को नकुसान पहुंच जाता है, तो उसे किसी प्राइवेट जगह यानी की किसी एकांत जगह जहां कोई ना हो वहां उसे नष्ट कर देना चाहिए।

अगर कोई तिरंगे झंडे का अपमान करता है, तो उसके लिए सजा क्या है ?

जी बिल्कुल दोस्तों, भारतीय तिरंगे झंडे का अपमान करना पूरी तरह से गलत है।अगर कोई भी व्यक्ति तिरंगे झंडे को सार्वजनिक जगह पर जलाता है उसे गंदा करता है, कुचलता है या फिर नियम के खिलाफ जाकर ध्वजारोहण करता है, तो उस व्यक्ति को 3 साल की जेल या जुर्माने की सजा हो सकती है। व उस व्यक्ति को जेल व जुर्माना दोनों की सजा भी दि जा सकती है।

भारतीय राष्टीय ध्वज को कौन कौन फहरा सकता है ?

26 जनवरी 2002 के Flag Code Rules 2.2 की मानें तो, कोई भी व्यक्ति, शैक्षणिक संस्था या कोई भी प्राइवेट या सरकारी संस्था भारतीय तिरंगे झंडे को पूरे सम्मान के साथ किसी भी दिन या अवसर पर फहरा जा सकता हैं!

यह भी जानिए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारें में

सवाल : बहुत सारे लोग तिरंगे झंडे को घर के दूसरे काम में इस्तेमाल करने का मन बना रहे हैं, क्या ये सही है ?

जवाब : बिल्कुल नहीं। Flag Code Of India के अनुसार, आप किसी भी दूसरे उद्देश्य से भारतीय तिरंगे झंडे का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं जैसे की-

आपको तिरंग झंडेे का इस्तेमाल नीचे बताए गए चीजों के लिए किसी भी हालात में नहीं करना चाहिए।

  • तिरंगे झंडे को पर्दों के तौर पर इस्तेमाल ना करें
  • टेबल या मेज को ढंकने के लिए इस्तेमाल ना करें
  • ध्वज को किसी गाड़ी, ट्रेन या फिर किसी नाव के ना लपेटे
  • आपको कभी भी झंडे पर कोई दूसरी फोटो या कोई पेंटिंग नहीं बनानी चाहिए।
  • आपको कभी भी फटा हुआ या मैला तिरंगा झंडा नहीं फहराना चाहिए।
  • याद रखें की जिस जगह तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है, वहां कोई दूसरा झंडा तिरंगे झंडे से ऊपर नहीं होना चाहिए। सबसे ऊपर तिरंगा झंडा होना चाहिए।

Leave a Comment