Boxer Nitu Ghangas Biography : मिनी क्यूबा के नाम से जाने पहचानी जाने वाले भिवानी शहर की Boxer Nitu Ghangas वर्तमान में चर्चा में बनी हुई है।
वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैपिंयनशिप 2023 में हरियाणा की बॉक्सर नीतू ने 48 किलो वर्ग भार में Gold Medal जीत लिया है, इसी जीत के साथ वह विश्व चैंपियन बनने वाली छठी भारतीय बन गई है, फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की लुत्सेखान अटलांटसेटसेग को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
इस पदक के बाद वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैपिंयनशिप में भारत के पास अब कुल 11 गोल्ड मेडल हो गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मैरीकॉम के पास छह पदक हैं।
नीतू घनघस ने कॉमनवेल्थ गेम 2022 में महिला मुक्केबाजी में 48 Kg वर्ग के स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड की बॉक्सर को हराया है। 3 राउंड तक चली मुक्केबाजी में भारतीय बॉक्सर ने अपना परचम शुरू से अंत तक लहराए रखा और हिंदुस्तान का नाम बुलंद किया।
नीतू घंघास ने Trial बाउट में भी भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम को हराकर सुर्खियां बटोरी थी और कॉमनवेल्थ गेम 2022 के लिए क्वालीफाई किया था।
Telegram channel | Join |

आइए दोस्तों जानते आज के आर्टिकल में भारतीय बॉक्सर नीतू घनघस के बारे – Boxer Nitu Ghangas Biography in Hindi | जानिए कौन हैं बॉक्सर नीतू घनघस
Boxer Nitu Ghangas Biography | बॉक्सर नीतू घनघस जीवनी
Nitu Ghangas Wiki – 21 वर्षीय बॉक्सर नीतू घनघस का जन्म 19 अक्टूबर 2000 को हरियाणा के भिवानी के धनाना गांव में एक जाट जाति के परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई हरियाणा के भिवानी शहर में स्थित चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी, हरियाणा से की है।
नाम | Nitu Ghanghas |
जन्म | 19 अक्टूबर 2000 |
उम्र | 21 साल (2022) |
जन्मस्थान | धनाना गांव, भिवानी, हरियाणा |
राशि | तुला |
कॉलेज | चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी, हरियाणा |
शैक्षिक योग्यता | Master of Physical Education |
जाति | जाट |
धर्म | हिंदू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
बॉक्सर नीतू घनघस पदक
नीतू घनघस महिला बॉक्सिंग की 48 kg वर्ग स्पर्धा में भाग लेती है। उनके कोच का नाम भास्कर भट्ट ओर जगदीश सिंह है।
- साल 2017 में गुवाहाटी में आयोजित AIBA Youth Women World Boxing Championships में स्वर्ण पदक जीता।
- साल 2018 की एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
- साल 2022 की 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट, सोफिया, बुल्गारिया में स्वर्ण पदक जीता।
- साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेल में महिलाओं के 48 Kg वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
Boxer Nitu Ghangas Family
बॉक्सर नीतू घनघस का परिवार – नीतू घनघास के पिता का नाम जय भगवान है वह हरियाणा विधान सभा में बिल मैसेंजर के तौर पर काम करते है। वहीं उनकी माता का नाम मुकेश देवी है। वह उसके भाई का नाम Akshit Kumar है। नीतू घनघास के दादा ओर दादी का नाम मांगेराम ओर प्रेम देवी है।
नीतू घंघास माता-पिता | पिता – जय भगवान माता – मुकेश देवी |
नीतू घंघास दादा दादी | दादाजी – मंगेरामी दादी – प्रेम देवी |
नीतू घनघस भाई | अक्षित कुमार |
Boxer Nitu Ghangas के बारे में यह भी जानिए !
- नीतू घंघास एक भारतीय बॉक्सर हैं, जिन्होंने Trial Bout में मैरी कॉम को हराकर 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टिकट हासिल किया था।
- नीतू घनघास के पिता जय भगवान हरियाणा चंडीगढ़ सचिवालय में काम करते थे। उनका कहना है की उसके पिता को परिवार का खर्च चलाने के लिए अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने पड़ते थे।
- नीतू घनघास अपनी Professional Boxing Career की शुरुआत सन् 2012 में की थी।
- साल 2016 में, बॉक्सर नीतू हरियाणा रोहतक स्थित में नेशनल बॉक्सिंग अकादमी को ज्वाइन किया गया था।उनका कहना है – वह इस अकादमी में शामिल होने से पहले Pelvic Injury से पीड़ित थी ओर इस अकादमी ने उस इस चोट से उबरने में मदद की थी।
- साल 2017 में, उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित AIBA युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में Gold Medal जीता।
- साल 2018 में, उसने थाईलैंड की निल्लादा मीकून को हराकर एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में Gold Medal जीता।
- साल 2019 में, उन्हे कंधे में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हे करीब 2 साल तक Boxing Ring से बाहर पड़ा। कोविड-19 Pandemic ने भी उनकी ट्रेनिंग को प्रभावित किया।
- साल 2021 में, नीतू घनघास अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया के तूफ़ान में दिखाई दी थी।
- साल 2022 में, बॉक्सर नीतू ने बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में Gold Medal जीता, जहाँ उसने इटली की एरिका प्रिसियांडारो को 5-0 से हराया था।
- महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 – नीतू घनघस बनी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में मंगोलिया की लुत्सेखान अटलांटसेटसेग को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
यह भी पढ़ें:- Jeremy Lalrinnunga Biography – जानिए कौन है वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल विजेता